#ChiefSecretary

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में देहरादून सचिवालय में जनपदों से संबंधित शासन स्तर पर लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई। विभागाध्यक्षों को आपसी समन्वय से मामलों का त्वरित निस्तारण करने तथा जिलाधिकारियों को संबंधित विभागाध्यक्षों से सीधे संवाद कर समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए गए।... Read More
देहरादून में मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने यूआईआईडीबी की परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए निर्धारित टाइमलाइन और PERT चार्ट के अनुसार नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। शारदा रिवरफ्रंट कॉरिडोर की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए डेडिकेटेड प्रोजेक्ट मैनेजर तैनात करने को कहा गया।... Read More
उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने 25 बिंदु कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए योजनाओं की प्रगति के साथ उनके जमीनी असर और आमजन को मिल रहे वास्तविक लाभ का आकलन करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रदेश के सभी एसटीपी की रियल टाइम मॉनिटरिंग के लिए केंद्रीकृत व्यवस्था विकसित करने और जिलाधिकारियों को कार्यक्रम की मासिक समीक्षा करने को कहा।... Read More
उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने मुख्यमंत्री घोषणाओं की विभागवार समीक्षा करते हुए लंबित घोषणाओं को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में यमुनोत्री ट्रैक रूट के सुधारीकरण की कार्ययोजना 15 दिनों में तैयार करने और लंबित मामलों में तेजी लाने को कहा गया।... Read More
ज्योलिकोट, नैनीताल में दूषित पेयजल प्रकरण को लेकर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने पेयजल योजनाओं की जियो मैपिंग एवं भौतिक सत्यापन, पेयजल की नियमित गुणवत्ता जांच और स्थायी सर्विलांस मैकेनिज्म विकसित करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने जनस्वास्थ्य से जुड़े मामलों में लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई के निर्देश भी दिए।... Read More
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ई-ऑफिस, सरकारी परिसंपत्तियों की मैपिंग-जियोफेंसिंग, सिंगल यूज प्लास्टिक और पेंशन प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने सभी सरकारी परिसंपत्तियों को दो माह में पोर्टल पर अपलोड करने, अतिक्रमण की स्थिति में समय पर अलर्ट की व्यवस्था करने तथा सेवानिवृत्त कर्मचारियों को समय पर पेंशन, ग्रेच्युटी और मेडिकल रीइंबर्समेंट की सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।... Read More
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने शासन और जनपद स्तर पर लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण पर जोर देते हुए अधिकारियों को स्पष्ट समयसीमा के साथ कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में अनुपस्थित चिकित्सकों पर कार्रवाई, रिक्त पदों को भरने, भूमि हस्तांतरण, परियोजनाओं की स्वीकृति, बजट और नेटवर्क संबंधी समस्याओं समेत कई महत्वपूर्ण विषयों की समीक्षा की गई।... Read More
उत्तराखंड के विकास को गति देने के लिए उपलब्ध संसाधनों और स्थानीय क्षमताओं के बेहतर उपयोग पर बैठक में जोर दिया गया। हॉर्टिकल्चर, फ्लोरिकल्चर, फिशरीज, हनी प्रोडक्शन, कौशल विकास, डिजिटल हेल्थ और एरोमा सेक्टर के साथ मानव-वन्यजीव संघर्ष व वनाग्नि जैसी चुनौतियों पर भी चर्चा हुई।... Read More
प्रदेश में पीएनजी नेटवर्क के विस्तार को गति देने के लिए सरकार ने समयबद्ध कार्ययोजना पर जोर दिया है। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने एजेंसियों को स्पष्ट टाइमलाइन के साथ साप्ताहिक लक्ष्य तय कर काम पूरा करने के निर्देश दिए। हरिद्वार में कुंभ-2027 से पहले पीएनजी से जुड़े जरूरी कार्य पूरे करने के साथ ही भविष्य में बार-बार सड़क खोदने से बचने के लिए नई परियोजनाओं में पाइपलाइन प्रावधान पहले से शामिल करने पर भी जोर दिया गया।... Read More
कुंभ मेला-2027 में संभावित आपदाओं और आपात स्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए प्रशासन ने तैयारियों को समयबद्ध रूप से मजबूत करने पर जोर दिया है। सेक्टरवार निकासी योजना, नियमित मॉक ड्रिल, आधुनिक तकनीक, सीबीआरएन आपातकाल के लिए एसओपी और बेहतर कम्युनिकेशन सिस्टम को आपदा प्रबंधन रणनीति का प्रमुख हिस्सा बनाया जाएगा।... Read More