Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand News: सीएम घोषणाओं की मुख्य सचिव ने की समीक्षा, समयसीमा में पूरा करने के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: सीएम घोषणाओं की मुख्य सचिव ने की समीक्षा, समयसीमा में पूरा करने के निर्देश

उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने मुख्यमंत्री घोषणाओं की विभागवार समीक्षा करते हुए लंबित घोषणाओं को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में यमुनोत्री ट्रैक रूट के सुधारीकरण की कार्ययोजना 15 दिनों में तैयार करने और लंबित मामलों में तेजी लाने को कहा गया।
Mohan Chandra Joshi September 29, 2026
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सचिवालय में मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा कर समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।

ख़बर शेयर करें -

यमुनोत्री ट्रैक रूट के सुधारीकरण की कार्ययोजना 15 दिनों में तैयार करने के निर्देश

देहरादून, 29 सितंबर 2026: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने मंगलवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को मुख्यमंत्री घोषणाओं को प्राथमिकता पर लेते हुए निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लंबे समय से लम्बित घोषणाओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जिन घोषणाओं का विलोपन या मर्ज किया जाना है, उनके सम्बन्ध में समय से विलोपन अथवा मर्ज की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही, घोषणाओं के मर्ज अथवा अन्य विभागों को हस्तांतरण से संबंधित मामलों में भी त्वरित कार्रवाई की जाए।

बैठक में बताया गया कि प्रदेश में कुल 4611 मुख्यमंत्री घोषणाओं में से 2852 घोषणाएं पूर्ण हो चुकी हैं, जबकि 1759 घोषणाएं लम्बित हैं और 447 का विलोपन या मर्ज किया गया है। लम्बित 1759 घोषणाओं में से 1397 पर विभिन्न स्तरों पर कार्यवाही गतिमान है, एवं इनमें से 59 आंशिक रूप से पूर्ण हो चुकी हैं। 303 घोषणाएं अभी भी लम्बित हैं। मुख्य सचिव द्वारा 11 अगस्त, 2026 की समीक्षा के समय 627 घोषणाएं लम्बित थी, जिनकी संख्या अब घटकर 303 रह गयी है।

यह भी पढ़ें 👉  Pantnagar Kisan Mela: पंतनगर में 3 अक्टूबर से सजेगा 120वां किसान मेला, जानिए खास आकर्षण

मुख्य सचिव ने लम्बित घोषणाओं के सम्बन्ध में विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री घोषणाओं के कार्यों में अनावश्यक विलम्ब न हो और विभिन्न स्तरों पर लम्बित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अगली समीक्षा बैठक अक्टूबर माह के मध्य में आयोजित किए जाने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने कहा कि विभिन्न विभागों के मध्य आपसी तालमेल की कमी के कारण लंबित घोषणाओं को सम्बन्धित विभाग आपसी समन्वय के साथ पूर्ण करें। योजनाओं को समय से पूर्ण करने के लिए भूमि हस्तांतरण सहित अन्य प्रक्रियाओं के सम्बन्ध में विभागों के बीच निरन्तर संवाद एवं समन्वय पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि जहां तक संभव हो, विभिन्न कार्यों को समानांतर रूप से प्रारम्भ किया जाए, ताकि समय की बचत हो और योजनाओं को निर्धारित समय में पूरा किया जा सके। उन्होंने विभागों को मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति को लगातार पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन विभागों के पास पोर्टल की यूजर आईडी एवं पासवर्ड उपलब्ध नहीं हैं, उन्हें तत्काल उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने सचिव एवं अपर सचिव स्तर के अधिकारियों को घोषणाओं की गंभीरता से मॉनिटरिंग करते हुए कार्यों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा-सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता, आयोग अध्यक्ष के सख्त निर्देश

मुख्य सचिव ने सम्पूर्ण यमुनोत्री ट्रैक रूट के सुधारीकरण की कार्ययोजना तैयार किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने इस सम्बन्ध में अगले 15 दिनों में विस्तृत प्रस्तुतिकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने ट्रैक रूट के लिए वैकल्पिक व्यवस्थाओं की संभावनाओं पर भी कार्य करने को कहा। उन्होंने विभिन्न स्थानों पर ईको पार्क आदि की घोषणाओं के सम्बन्ध में कहा कि परिसंपत्ति निर्माण के बाद उसके संचालन एवं रखरखाव की व्यवस्था पूर्व में ही निर्धारित की जाए, ताकि परिसंपत्तियों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने पौड़ी शहर में मुख्य बाजार धारा रोड से एजेंसी चौक तक हेरिटेज स्ट्रीट के कार्य को आवास विभाग से पर्यटन विभाग को हस्तांतरित करने तथा मल्टीस्टोरी पार्किंग से सम्बन्धित आवास विभाग को भेजे गए प्रस्तावों पर शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एक ही क्षेत्र में विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे अवस्थापना विकास एवं सौन्दर्यीकरण से सम्बन्धित कार्यों को आपस में समन्वित करते हुए एकीकृत रूप से किया जाए, ताकि सभी कार्यों का बेहतर प्रभाव दिखाई दे।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: रेंजर ग्राउंड में 5 अक्टूबर से सजेगा सरस फूड फेस्टिवल, सीएम धामी करेंगे शुभारंभ

मुख्य सचिव ने फलों के भंडारण के लिए कोल्ड स्टोरेज निर्माण में भूमि की उपयुक्तता पर विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होंने कहा कि अनुपयुक्त सरकारी भूमि पर कोल्ड स्टोरेज बनाने के बजाय आवश्यकता के अनुरूप उपयुक्त भूमि क्रय कर कोल्ड स्टोरेज का निर्माण किया जाए, ताकि उसका बेहतर उपयोग सुनिश्चित हो सके। उन्होंने प्रदेश के सभी शहरों में ओपन स्पेस, सिटी पार्क अथवा ईको पार्क जैसी सुविधाओं के विकास की दिशा में कार्य किया जाए। सरकारी भूमि की अनुपलब्धता की स्थिति में निजी भूमि क्रय कर ऐसी सुविधाओं के विकास की संभावनाओं पर भी विचार किया जाए।

बैठक में प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा, सचिव डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा, डॉ. आर. राजेश कुमार, विनोद कुमार सुमन, युगल किशोर पंत, धीराज सिंह गर्ब्याल, अपर सचिव रीना जोशी, मनुज गोयल, रोहित मीणा, नवनीत पाण्डेय, सम्बन्धित विभागों के सचिव, अपर सचिव एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

— Uttarakhand Morning Post

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: # UttarakhandNews #ChiefSecretary #CMAnnouncementsReview #DehradunNews #Yamunotri

Related Stories

मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह सरस फूड फेस्टिवल की तैयारियों की समीक्षा करते हुए Dehradun News: रेंजर ग्राउंड में 5 अक्टूबर से सजेगा सरस फूड फेस्टिवल, सीएम धामी करेंगे शुभारंभ
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: रेंजर ग्राउंड में 5 अक्टूबर से सजेगा सरस फूड फेस्टिवल, सीएम धामी करेंगे शुभारंभ

Mohan Chandra Joshi September 29, 2026
देहरादून में जन परिचय कार्यशाला के दौरान एनआईसी उत्तराखंड के अधिकारी और प्रतिभागी जन परिचय” पर एनआईसी उत्तराखंड की कार्यशाला, 100 से अधिक अधिकारियों ने लिया प्रशिक्षण
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

जन परिचय” पर एनआईसी उत्तराखंड की कार्यशाला, 100 से अधिक अधिकारियों ने लिया प्रशिक्षण

Mohan Chandra Joshi September 29, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरियाणा भ्रमण पर जा रहे उत्तराखंड के युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियां जानें उत्तराखंड के युवा: सीएम धामी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियां जानें उत्तराखंड के युवा: सीएम धामी

Mohan Chandra Joshi September 29, 2026
पंतनगर किसान मेले का दृश्य Pantnagar Kisan Mela: पंतनगर में 3 अक्टूबर से सजेगा 120वां किसान मेला, जानिए खास आकर्षण
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर

Pantnagar Kisan Mela: पंतनगर में 3 अक्टूबर से सजेगा 120वां किसान मेला, जानिए खास आकर्षण

Mohan Chandra Joshi September 28, 2026
हरिद्वार में महिला आरक्षी से छेड़खानी के आरोप में होमगार्ड पर मुकदमा Crime News: महिला आरक्षी से छेड़खानी का आरोप, होमगार्ड पर मुकदमा दर्ज
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • हरिद्वार

Crime News: महिला आरक्षी से छेड़खानी का आरोप, होमगार्ड पर मुकदमा दर्ज

Mohan Chandra Joshi September 28, 2026
देहरादून में सड़कों का स्थलीय निरीक्षण करते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान Dehradun News: सीएम हेल्पलाइन की फोर्स क्लोज शिकायत की डीएम ने मौके पर जांची हकीकत
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: सीएम हेल्पलाइन की फोर्स क्लोज शिकायत की डीएम ने मौके पर जांची हकीकत

Mohan Chandra Joshi September 28, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह सरस फूड फेस्टिवल की तैयारियों की समीक्षा करते हुए Dehradun News: रेंजर ग्राउंड में 5 अक्टूबर से सजेगा सरस फूड फेस्टिवल, सीएम धामी करेंगे शुभारंभ
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: रेंजर ग्राउंड में 5 अक्टूबर से सजेगा सरस फूड फेस्टिवल, सीएम धामी करेंगे शुभारंभ

  • मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सचिवालय में मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए Uttarakhand News: सीएम घोषणाओं की मुख्य सचिव ने की समीक्षा, समयसीमा में पूरा करने के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: सीएम घोषणाओं की मुख्य सचिव ने की समीक्षा, समयसीमा में पूरा करने के निर्देश

  • देहरादून में जन परिचय कार्यशाला के दौरान एनआईसी उत्तराखंड के अधिकारी और प्रतिभागी जन परिचय” पर एनआईसी उत्तराखंड की कार्यशाला, 100 से अधिक अधिकारियों ने लिया प्रशिक्षण
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    जन परिचय” पर एनआईसी उत्तराखंड की कार्यशाला, 100 से अधिक अधिकारियों ने लिया प्रशिक्षण

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरियाणा भ्रमण पर जा रहे उत्तराखंड के युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियां जानें उत्तराखंड के युवा: सीएम धामी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियां जानें उत्तराखंड के युवा: सीएम धामी

  • पंतनगर किसान मेले का दृश्य Pantnagar Kisan Mela: पंतनगर में 3 अक्टूबर से सजेगा 120वां किसान मेला, जानिए खास आकर्षण
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर

    Pantnagar Kisan Mela: पंतनगर में 3 अक्टूबर से सजेगा 120वां किसान मेला, जानिए खास आकर्षण

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (470)
  • अल्मोड़ा (640)
  • उत्तरकाशी (289)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,619)
  • उधमसिंह नगर (1,340)
  • क्राइम (3,524)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,006)
  • चमोली (456)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (305)
  • दुर्घटना (737)
  • देहरादून (11,309)
  • नैनीताल (6,563)
  • पर्यटन (221)
  • पिथौरागढ़ (482)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (984)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,213)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,161)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (528)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (653)
  • संस्कृति (235)
  • स्वास्थ्य (1,381)
  • हरिद्वार (944)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Dehradun News: रेंजर ग्राउंड में 5 अक्टूबर से सजेगा सरस फूड फेस्टिवल, सीएम धामी करेंगे शुभारंभ Dehradun News: रेंजर ग्राउंड में 5 अक्टूबर से सजेगा सरस फूड फेस्टिवल, सीएम धामी करेंगे शुभारंभ Uttarakhand News: सीएम घोषणाओं की मुख्य सचिव ने की समीक्षा, समयसीमा में पूरा करने के निर्देश Uttarakhand News: सीएम घोषणाओं की मुख्य सचिव ने की समीक्षा, समयसीमा में पूरा करने के निर्देश जन परिचय” पर एनआईसी उत्तराखंड की कार्यशाला, 100 से अधिक अधिकारियों ने लिया प्रशिक्षण जन परिचय” पर एनआईसी उत्तराखंड की कार्यशाला, 100 से अधिक अधिकारियों ने लिया प्रशिक्षण विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियां जानें उत्तराखंड के युवा: सीएम धामी विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियां जानें उत्तराखंड के युवा: सीएम धामी Pantnagar Kisan Mela: पंतनगर में 3 अक्टूबर से सजेगा 120वां किसान मेला, जानिए खास आकर्षण Pantnagar Kisan Mela: पंतनगर में 3 अक्टूबर से सजेगा 120वां किसान मेला, जानिए खास आकर्षण