Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand News: लंबित मामलों पर मुख्य सचिव सख्त, समयबद्ध निस्तारण और ई-ऑफिस लागू करने के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: लंबित मामलों पर मुख्य सचिव सख्त, समयबद्ध निस्तारण और ई-ऑफिस लागू करने के निर्देश

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने शासन और जनपद स्तर पर लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण पर जोर देते हुए अधिकारियों को स्पष्ट समयसीमा के साथ कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में अनुपस्थित चिकित्सकों पर कार्रवाई, रिक्त पदों को भरने, भूमि हस्तांतरण, परियोजनाओं की स्वीकृति, बजट और नेटवर्क संबंधी समस्याओं समेत कई महत्वपूर्ण विषयों की समीक्षा की गई।
Mohan Chandra Joshi September 1, 2026
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक करते हुए

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने जिलाधिकारियों के साथ लंबित प्रकरणों और जनहित के कार्यों की समीक्षा की

ख़बर शेयर करें -

जिलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में जनहित एवं विकास कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश; अनुपस्थित चिकित्सकों पर कार्रवाई और रिक्त पदों को भरने पर जोर

देहरादून, 1 सितंबर 2026: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने मंगलवार को सचिवालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जनपदों के जिलाधिकारियों एवं शासन के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक कर जनपद स्तर से शासन स्तर पर लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने सभी सम्बन्धित विभागों को लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए हैं।

मुख्य सचिव ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि विकास एवं जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित करते हुए निर्धारित समयसीमा में पूर्ण कराया जाए। उन्होंने कहा कि शासन स्तर पर लंबित प्रकरणों के निस्तारण में अनावश्यक विलंब न हो और जनपदों की समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए।

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपदों की आवश्यकताओं एवं जनहित से जुड़े प्रकरणों को प्राथमिकता देते हुए समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग एवं सभी जनपदों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों से ऐसे चिकित्सकों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए जो लंबे समय से बिना सूचना अथवा अनुमति के अनुपस्थित चल रहे हैं। उन्होंने ऐसे चिकित्सकों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित किए जाने के भी निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News: बारिश में पुरानी दीवार ढही, मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत; SDRF ने शव बरामद किए

मुख्य सचिव ने जनपद स्तरीय समितियों की बैठकों को नियमित रूप से आयोजित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली व्यावहारिक समस्याओं से विभागीय सचिवों को अनिवार्य रूप से अवगत कराया जाए ताकि उन समस्याओं को पॉलिसी स्तर से दूर किया जा सके।

मुख्य सचिव ने निर्देश दिए हैं कि ई-ऑफिस को गंभीरता से लागू कराया जाना सुनिश्चित किया जाए, ताकि फ़ाइलों के प्रचालन में गति लाई जा सके।

बैठक के दौरान विभिन्न विभागों के जनपद एवं विकासखण्ड स्तर पर रिक्त पदों को भरे जाने अथवा आवश्यकतानुसार पद सृजित किए जाने, भूमि हस्तांतरण से सम्बन्धित प्रकरणों, विभिन्न विभागीय परियोजनाओं की स्वीकृति एवं बजट की उपलब्धता तथा चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ की नियुक्ति सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। विभागों द्वारा मामलों पर अद्यतन स्थिति एवं निस्तारण की कार्यवाही की जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की नीति आयोग के साथ बैठक, विकास-रोजगार पर मंथन

बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने डिस्ट्रिक्ट टेलीकॉम कमेटी की बैठकों को नियमित रूप से आयोजित किए जाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने जनपदों में नेटवर्क से सम्बन्धित समस्याओं को डीडीजी टेलीकॉम एवं सचिव आईटी के संज्ञान में लाकर उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
इसके साथ ही मुख्य शिक्षा अधिकारी (CEO) एवं खंड शिक्षा अधिकारियों (BEO) की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए तथा इस संबंध में अगले 15 दिनों के भीतर आवश्यक कार्रवाई पूर्ण करने को कहा गया। साथ ही, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति एवं विधवा महिलाओं की बेटियों के विवाह हेतु दी जाने वाली सहायता राशि के आवेदन की कट-ऑफ तिथि से संबंधित समस्या भी उठाई गई। जनपद स्तर से बताया गया कि फरवरी माह में निर्धारित कट-ऑफ तिथि के कारण मार्च माह में होने वाले विवाहों के लिए पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस संबंध में कट-ऑफ तिथि से संबंधित प्रावधान को हटाए जाने की मांग रखी गई। बैठक के दौरान जनपदों द्वारा उठाई गई विभिन्न समस्याओं एवं लंबित प्रकरणों का मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए तत्काल निस्तारण किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital Weather: भारी बारिश के अलर्ट पर 2 सितंबर को स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद, आदेश जारी

इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर. के. सुधांशु एल. फैनाई, सचिव शैलेश बगौली, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, डॉ. आर. राजेश कुमार, रविनाथ रमन, डॉ. वी. षणमुगम, विनय शंकर पाण्डेय, सुश्री ज्योति यादव, विनोद कुमार सुमन एवं राजेंद्र कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं जनपदों से जिलाधिकारी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #ChiefSecretary #Dehradun #EOffice #UttarakhadNews #Uttarakhand

Related Stories

अल्मोड़ा में अतिवृष्टि को लेकर जिलाधिकारी अंशुल सिंह की आपात बैठक Almora News: अतिवृष्टि को लेकर डीएम की आपात बैठक, 2 सितंबर को स्कूल-कॉलेज और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • मौसम

Almora News: अतिवृष्टि को लेकर डीएम की आपात बैठक, 2 सितंबर को स्कूल-कॉलेज और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

Mohan Chandra Joshi September 1, 2026
उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच तीन जिलों में 2 सितंबर को स्कूल बंद Uttarakhand Weather: भारी से बहुत भारी बारिश का रेड-ऑरेंज अलर्ट, चार जिलों में कल स्कूल बंद
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: भारी से बहुत भारी बारिश का रेड-ऑरेंज अलर्ट, चार जिलों में कल स्कूल बंद

Mohan Chandra Joshi September 1, 2026
भारी बारिश के अलर्ट के बीच नैनीताल में 2 सितंबर को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद Nainital Weather: भारी बारिश के अलर्ट पर 2 सितंबर को स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद, आदेश जारी
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • मौसम

Nainital Weather: भारी बारिश के अलर्ट पर 2 सितंबर को स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद, आदेश जारी

Mohan Chandra Joshi September 1, 2026
सीएम धामी ने चम्पावत में खेल महाकुम्भ-मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026 के शुभारम्भ पर दीप प्रज्वलित किया Champawat: सीएम धामी ने किया खेल महाकुम्भ-मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026 का शुभारम्भ, ₹11 करोड़ पुरस्कार
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • चंपावत

Champawat: सीएम धामी ने किया खेल महाकुम्भ-मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026 का शुभारम्भ, ₹11 करोड़ पुरस्कार

Mohan Chandra Joshi September 1, 2026
अल्मोड़ा के धार की तूनी में दीवार गिरने के बाद मलबे में रेस्क्यू अभियान चलाती SDRF टीम Almora News: बारिश में पुरानी दीवार ढही, मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत; SDRF ने शव बरामद किए
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना

Almora News: बारिश में पुरानी दीवार ढही, मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत; SDRF ने शव बरामद किए

Mohan Chandra Joshi September 1, 2026
खटीमा में नगर वन ऑक्सीजन पार्क का लोकार्पण करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Khatima: सीएम धामी ने नगर वन ऑक्सीजन पार्क का किया लोकार्पण, विकास कार्यों की 6 बड़ी घोषणाएं
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर

Khatima: सीएम धामी ने नगर वन ऑक्सीजन पार्क का किया लोकार्पण, विकास कार्यों की 6 बड़ी घोषणाएं

Mohan Chandra Joshi September 1, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक करते हुए Uttarakhand News: लंबित मामलों पर मुख्य सचिव सख्त, समयबद्ध निस्तारण और ई-ऑफिस लागू करने के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: लंबित मामलों पर मुख्य सचिव सख्त, समयबद्ध निस्तारण और ई-ऑफिस लागू करने के निर्देश

  • अल्मोड़ा में अतिवृष्टि को लेकर जिलाधिकारी अंशुल सिंह की आपात बैठक Almora News: अतिवृष्टि को लेकर डीएम की आपात बैठक, 2 सितंबर को स्कूल-कॉलेज और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड
    • मौसम

    Almora News: अतिवृष्टि को लेकर डीएम की आपात बैठक, 2 सितंबर को स्कूल-कॉलेज और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

  • उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच तीन जिलों में 2 सितंबर को स्कूल बंद Uttarakhand Weather: भारी से बहुत भारी बारिश का रेड-ऑरेंज अलर्ट, चार जिलों में कल स्कूल बंद
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather: भारी से बहुत भारी बारिश का रेड-ऑरेंज अलर्ट, चार जिलों में कल स्कूल बंद

  • भारी बारिश के अलर्ट के बीच नैनीताल में 2 सितंबर को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद Nainital Weather: भारी बारिश के अलर्ट पर 2 सितंबर को स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद, आदेश जारी
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • मौसम

    Nainital Weather: भारी बारिश के अलर्ट पर 2 सितंबर को स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद, आदेश जारी

  • सीएम धामी ने चम्पावत में खेल महाकुम्भ-मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026 के शुभारम्भ पर दीप प्रज्वलित किया Champawat: सीएम धामी ने किया खेल महाकुम्भ-मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026 का शुभारम्भ, ₹11 करोड़ पुरस्कार
    • उत्तराखंड
    • खेल
    • चंपावत

    Champawat: सीएम धामी ने किया खेल महाकुम्भ-मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026 का शुभारम्भ, ₹11 करोड़ पुरस्कार

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (465)
  • अल्मोड़ा (628)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,342)
  • उधमसिंह नगर (1,330)
  • क्राइम (3,496)
  • खेल (364)
  • चंपावत (992)
  • चमोली (450)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (303)
  • दुर्घटना (725)
  • देहरादून (11,163)
  • नैनीताल (6,501)
  • पर्यटन (215)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (981)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,177)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (411)
  • राष्ट्रीय (1,156)
  • रुद्रप्रयाग (720)
  • रोजगार (517)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (640)
  • संस्कृति (231)
  • स्वास्थ्य (1,373)
  • हरिद्वार (928)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand News: लंबित मामलों पर मुख्य सचिव सख्त, समयबद्ध निस्तारण और ई-ऑफिस लागू करने के निर्देश Uttarakhand News: लंबित मामलों पर मुख्य सचिव सख्त, समयबद्ध निस्तारण और ई-ऑफिस लागू करने के निर्देश Almora News: अतिवृष्टि को लेकर डीएम की आपात बैठक, 2 सितंबर को स्कूल-कॉलेज और आंगनबाड़ी केंद्र बंद Almora News: अतिवृष्टि को लेकर डीएम की आपात बैठक, 2 सितंबर को स्कूल-कॉलेज और आंगनबाड़ी केंद्र बंद Uttarakhand Weather: भारी से बहुत भारी बारिश का रेड-ऑरेंज अलर्ट, चार जिलों में कल स्कूल बंद Uttarakhand Weather: भारी से बहुत भारी बारिश का रेड-ऑरेंज अलर्ट, चार जिलों में कल स्कूल बंद Nainital Weather: भारी बारिश के अलर्ट पर 2 सितंबर को स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद, आदेश जारी Nainital Weather: भारी बारिश के अलर्ट पर 2 सितंबर को स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद, आदेश जारी Champawat: सीएम धामी ने किया खेल महाकुम्भ-मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026 का शुभारम्भ, ₹11 करोड़ पुरस्कार Champawat: सीएम धामी ने किया खेल महाकुम्भ-मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026 का शुभारम्भ, ₹11 करोड़ पुरस्कार