Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand News: ज्योलिकोट दूषित पेयजल मामले पर मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नैनीताल

Uttarakhand News: ज्योलिकोट दूषित पेयजल मामले पर मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश

ज्योलिकोट, नैनीताल में दूषित पेयजल प्रकरण को लेकर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने पेयजल योजनाओं की जियो मैपिंग एवं भौतिक सत्यापन, पेयजल की नियमित गुणवत्ता जांच और स्थायी सर्विलांस मैकेनिज्म विकसित करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने जनस्वास्थ्य से जुड़े मामलों में लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई के निर्देश भी दिए।
Mohan Chandra Joshi September 23, 2026
ज्योलिकोट दूषित पेयजल मामले पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अधिकारियों के साथ बैठक

मुख्य सचिव ने ज्योलिकोट पेयजल प्रकरण की समीक्षा कर दिए कड़े निर्देश

ख़बर शेयर करें -

प्रदेशभर की वाटर सप्लाई स्कीम्स की जियो मैपिंग और भौतिक सत्यापन के निर्देश

देहरादून, 23 सितंबर 2026: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने बुधवार को सचिवालय में ज्योलिकोट, नैनीताल में दूषित पेयजल की घटना के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रकरण की विस्तृत समीक्षा की। मुख्य सचिव ने घटना पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों को पेयजल की गुणवत्ता एवं जनस्वास्थ्य से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए हैं।

मुख्य सचिव ने कहा कि यह अत्यंत गंभीर विषय है कि प्रदेश में मजबूत फील्ड नेटवर्क होने के बावजूद ज्योलिकोट में दूषित पेयजल की स्थिति की जानकारी समय पर प्राप्त नहीं हो सकी। उन्होंने कहा कि शिक्षक, पटवारी, ग्राम पंचायत अधिकारी, ट्यूबवेल ऑपरेटर सहित बड़ी संख्या में फील्ड स्तर के कार्मिकों का नेटवर्क हमारे पास है। इस नेटवर्क का प्रभावी उपयोग करते हुए इनफॉर्मेशन एवं फीडबैक मैकेनिज्म विकसित किया जाए, ताकि किसी भी क्षेत्र में पेयजल की गुणवत्ता या अन्य स्वास्थ्य आदि से सम्बन्धित समस्या की जानकारी तत्काल प्राप्त हो सके। इसके लिए प्रभावी सूचना एवं फीडबैक मैकेनिज्म तैयार कर नियमित रूप से इसकी समीक्षा की जाए।

प्रदेशभर की वाटर सप्लाई स्कीम्स की जियो मैपिंग और भौतिक सत्यापन के दिए निर्देश

मुख्य सचिव ने प्रदेशभर की प्रमुख वाटर सप्लाई स्कीम्स की जियो मैपिंग एवं जीआईएस जियो-रेफरेंसिंग कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वाटर सप्लाई सिस्टम में सोर्स से लेकर उपभोक्ता तक पहुंचने, स्टोरेज, पाइपलाइन, सीवर लाइन, क्रॉसिंग प्वाइंट्स आदि तक पूरे नेटवर्क की मैपिंग करायी जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि अगले 15 दिनों में प्रदेशभर की प्रमुख वाटर सप्लाई स्कीम्स का भौतिक सत्यापन कराया जाए। इस दौरान सोर्स, स्टोरेज, पाइपलाइन, सीवर लाइन, क्रॉसिंग प्वाइंट्स तथा कंज्यूमर एंड पर संभावित लीकेज की जांच की जाए। स्टोरेज टैंकों की सफाई की तिथि, क्लोरीनेशन का रिकॉर्ड, क्लोरीन की उपलब्धता एवं उपयोग, पानी में कॉलीफॉर्म सहित अन्य आवश्यक पैरामीटर्स की जांच और उनका नियमित रिकॉर्ड सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने पेयजल एवं सीवरेज लाइनों के क्रॉसिंग प्वाइंट्स को विशेष रूप से चिन्हित कराए जाने एवं जहां पुराने पाइप हैं, वहां उनके रिप्लेसमेंट सहित आवश्यक रेमेडियल मेजर्स लिए जाने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  Lalkuan News: दुग्ध संघ बोर्ड बैठक में 34 प्रस्तावों पर मंथन, कई प्रस्तावों को मिली मंजूरी

पेयजल एवं सीवरेज लाइनों की जांच के लिए एसओपी तैयार कर कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए

मुख्य सचिव ने कहा कि पेयजल लाईनों एवं सीवरेज लाइनों की जांच के लिए स्पष्ट एसओपी तैयार कर उसका कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि इंदौर की घटना के बाद विस्तृत एसओपी जारी की गई थी, इसके बावजूद यदि कहीं पेयजल दूषित होने की स्थिति सामने आती है तो यह देखना आवश्यक है कि एसओपी का पालन किस स्तर पर नहीं हुआ और उसके कारण क्या रहे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश में प्रमुख पेयजल परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  मां नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर नैनीताल, CM धामी ने मांगा प्रदेश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

पेयजल की नियमित क्वालिटी टेस्टिंग भी करेगा यूकेपीसीबी, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

मुख्य सचिव ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को एसटीपी, सरफेस वाटर के साथ ही प्रमुख शहरों में नियमित पेयजल की क्वालिटी टेस्टिंग की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रदेश में सभी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट्स का सरप्राइज इंस्पेक्शन भी कराए जाने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि जहां भी दूषित पेयजल अथवा इस प्रकार के मामले सामने आते हैं, वहां तत्काल स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजी जाए। सीएमओ एवं सीएमएस स्तर की व्यवस्थाओं को रिएक्टिवेट करते हुए डॉक्टरों की टीम को सक्रिय रखा जाए तथा अगले 15 दिनों में प्रदेशभर में आवश्यक स्वास्थ्य सर्विलांस एवं जांच की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि सर्विलांस सिस्टम किस प्रकार कार्य कर रहा है, इसकी नियमित समीक्षा की जाए।

नियमित सूचना एवं फीडबैक के लिए परमानेंट सर्विलांस मैकेनिज्म किया जाए तैयार

मुख्य सचिव ने कहा कि जिला स्तर पर गठित समितियां केवल औपचारिक बैठक तक सीमित न रहें। समितियां ग्राउंड लेवल अधिकारियों के साथ ब्रेनस्टॉर्मिंग कर अपने क्षेत्रों से नियमित सूचना एवं फीडबैक प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था वन टाइम एक्सरसाइज नहीं बल्कि परमानेंट सर्विलांस मैकेनिज्म के रूप में विकसित की जानी चाहिए। इसके लिए आवश्यकता के अनुसार स्थायी स्टैंडिंग कमेटी गठित करते हुए नियमित बैठकें आयोजित की जाएं।

यह भी पढ़ें 👉  Haridwar News: पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम् का शुभारंभ, CM धामी बोले- ज्ञान के साथ संस्कार जरूरी

मुख्य सचिव ने कहा कि विभाग को अपने सिस्टम को दुरुस्त करने के साथ-साथ इंस्टीट्यूशनल मेमोरी का भी उपयोग करना चाहिए। सेवानिवृत्त लाइनमैन एवं लंबे समय तक फील्ड में कार्य कर चुके अनुभवी कार्मिकों की सेवाएं लेकर पुराने नेटवर्क, पाइपलाइन, क्रॉसिंग एवं संवेदनशील स्थलों की जानकारी प्राप्त करते हुए उनको दुरूस्त किए जाने की आवश्यकता है।

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि भविष्य में इस प्रकार की घटना होने पर प्रथम दृष्टया लापरवाही पाए जाने पर विभागाध्यक्षों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनस्वास्थ्य से जुड़े मामलों में जिम्मेदारी तय की जाएगी और लापरवाही किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी।

इस अवसर पर सचिव डॉॅ. रणवीर सिंह चौहान, डॉ. वी. षणमुगम, सदस्य सचिव प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड डॉ. पराग मधुकर धकाते, मुख्य महाप्रबन्धक जल संस्थान डी.के. सिंह एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

— Uttarakhand Morning Post

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: # UttarakhandNews #ChiefSecretary #DrinkingWater #Jyolikot #NainitalNews

Related Stories

देहरादून में ड्रॉपआउट छात्राओं को दोबारा स्कूल से जोड़ने की पहल Dehradun News: जिला प्रशासन की पहल से 112 ड्रॉपआउट छात्राओं को मिला स्कूल में दाखिला
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शिक्षा

Dehradun News: जिला प्रशासन की पहल से 112 ड्रॉपआउट छात्राओं को मिला स्कूल में दाखिला

Mohan Chandra Joshi September 23, 2026
लालकुआं में दुग्ध संघ बोर्ड बैठक की अध्यक्षता करते अध्यक्ष मुकेश बोरा Lalkuan News: दुग्ध संघ बोर्ड बैठक में 34 प्रस्तावों पर मंथन, कई प्रस्तावों को मिली मंजूरी
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Lalkuan News: दुग्ध संघ बोर्ड बैठक में 34 प्रस्तावों पर मंथन, कई प्रस्तावों को मिली मंजूरी

Mohan Chandra Joshi September 23, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम् के शुभारंभ समारोह में Haridwar News: पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम् का शुभारंभ, CM धामी बोले- ज्ञान के साथ संस्कार जरूरी
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

Haridwar News: पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम् का शुभारंभ, CM धामी बोले- ज्ञान के साथ संस्कार जरूरी

Mohan Chandra Joshi September 23, 2026
नैनीताल नंदा-सुनंदा महोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मां नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर नैनीताल, CM धामी ने मांगा प्रदेश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • संस्कृति

मां नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर नैनीताल, CM धामी ने मांगा प्रदेश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

Mohan Chandra Joshi September 22, 2026
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में समीक्षा करते हुए Uttarakhand News: सरकारी परिसंपत्तियों की होगी मैपिंग-जियोफेंसिंग, मुख्य सचिव ने दिए दो माह में पूरा करने के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: सरकारी परिसंपत्तियों की होगी मैपिंग-जियोफेंसिंग, मुख्य सचिव ने दिए दो माह में पूरा करने के निर्देश

Mohan Chandra Joshi September 22, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम की बैठक में Uttarakhand News: CM धामी के निर्देश, अत्याचार पीड़ितों को समय पर मिले न्याय, सुरक्षा और सम्मान
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: CM धामी के निर्देश, अत्याचार पीड़ितों को समय पर मिले न्याय, सुरक्षा और सम्मान

Mohan Chandra Joshi September 22, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • देहरादून में ड्रॉपआउट छात्राओं को दोबारा स्कूल से जोड़ने की पहल Dehradun News: जिला प्रशासन की पहल से 112 ड्रॉपआउट छात्राओं को मिला स्कूल में दाखिला
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • शिक्षा

    Dehradun News: जिला प्रशासन की पहल से 112 ड्रॉपआउट छात्राओं को मिला स्कूल में दाखिला

  • लालकुआं में दुग्ध संघ बोर्ड बैठक की अध्यक्षता करते अध्यक्ष मुकेश बोरा Lalkuan News: दुग्ध संघ बोर्ड बैठक में 34 प्रस्तावों पर मंथन, कई प्रस्तावों को मिली मंजूरी
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Lalkuan News: दुग्ध संघ बोर्ड बैठक में 34 प्रस्तावों पर मंथन, कई प्रस्तावों को मिली मंजूरी

  • ज्योलिकोट दूषित पेयजल मामले पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अधिकारियों के साथ बैठक Uttarakhand News: ज्योलिकोट दूषित पेयजल मामले पर मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • नैनीताल

    Uttarakhand News: ज्योलिकोट दूषित पेयजल मामले पर मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम् के शुभारंभ समारोह में Haridwar News: पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम् का शुभारंभ, CM धामी बोले- ज्ञान के साथ संस्कार जरूरी
    • उत्तराखंड
    • हरिद्वार

    Haridwar News: पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम् का शुभारंभ, CM धामी बोले- ज्ञान के साथ संस्कार जरूरी

  • नैनीताल नंदा-सुनंदा महोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मां नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर नैनीताल, CM धामी ने मांगा प्रदेश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
    • अध्यात्म
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • संस्कृति

    मां नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर नैनीताल, CM धामी ने मांगा प्रदेश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (469)
  • अल्मोड़ा (639)
  • उत्तरकाशी (286)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,554)
  • उधमसिंह नगर (1,335)
  • क्राइम (3,517)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,004)
  • चमोली (455)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (303)
  • दुर्घटना (735)
  • देहरादून (11,279)
  • नैनीताल (6,547)
  • पर्यटन (219)
  • पिथौरागढ़ (482)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (983)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,202)
  • यात्रा (416)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,161)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (526)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (650)
  • संस्कृति (235)
  • स्वास्थ्य (1,379)
  • हरिद्वार (940)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Dehradun News: जिला प्रशासन की पहल से 112 ड्रॉपआउट छात्राओं को मिला स्कूल में दाखिला Dehradun News: जिला प्रशासन की पहल से 112 ड्रॉपआउट छात्राओं को मिला स्कूल में दाखिला Lalkuan News: दुग्ध संघ बोर्ड बैठक में 34 प्रस्तावों पर मंथन, कई प्रस्तावों को मिली मंजूरी Lalkuan News: दुग्ध संघ बोर्ड बैठक में 34 प्रस्तावों पर मंथन, कई प्रस्तावों को मिली मंजूरी Uttarakhand News: ज्योलिकोट दूषित पेयजल मामले पर मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश Uttarakhand News: ज्योलिकोट दूषित पेयजल मामले पर मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश Haridwar News: पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम् का शुभारंभ, CM धामी बोले- ज्ञान के साथ संस्कार जरूरी Haridwar News: पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम् का शुभारंभ, CM धामी बोले- ज्ञान के साथ संस्कार जरूरी मां नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर नैनीताल, CM धामी ने मांगा प्रदेश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मां नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर नैनीताल, CM धामी ने मांगा प्रदेश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद