#Jyolikot

ज्योलिकोट और मालवा ताल क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने जलजनित रोगों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य सेवाएं तेज की हैं। मालवा ताल में 45 लोगों की स्वास्थ्य जांच कर ओआरएस, जिंक और आवश्यक दवाएं वितरित की गईं। ज्योलिकोट में 29 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण, 14 ब्लड टेस्ट और 45 लोगों की काउंसलिंग की गई, जबकि गंभीर लक्षण वाले एक मरीज को भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य विभाग ने बारिश के बीच सुरक्षित पेयजल और स्वास्थ्य संबंधी लक्षणों पर तत्काल चिकित्सकीय परामर्श लेने की अपील की है।... Read More
ज्योलिकोट, नैनीताल में दूषित पेयजल प्रकरण को लेकर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने पेयजल योजनाओं की जियो मैपिंग एवं भौतिक सत्यापन, पेयजल की नियमित गुणवत्ता जांच और स्थायी सर्विलांस मैकेनिज्म विकसित करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने जनस्वास्थ्य से जुड़े मामलों में लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई के निर्देश भी दिए।... Read More
ज्योलिकोट क्षेत्र में जलजनित बीमारी के मामलों के बीच मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे ने हल्द्वानी के चार चिकित्सालयों में भर्ती मरीजों के उपचार की जानकारी ली। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार क्षेत्र में स्वास्थ्य परीक्षण, ब्लड सैंपल और पेयजल नमूने लेने के साथ स्वास्थ्य शिविर, सचल चिकित्सा वाहन और दवा वितरण की कार्रवाई जारी है। उत्तराखण्ड जल संस्थान द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति, पेयजल लाइनों की फ्लैशिंग और क्लोरीनेशन का कार्य भी किया गया। ... Read More
ज्योलिकोट क्षेत्र में जलजनित रोगों की स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी और उपचार व्यवस्था को मजबूत किया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्वास्थ्य शिविरों और मरीजों की स्थिति की समीक्षा की। ज्योलिकोट में 95 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जबकि 6 लोगों को उपचार के लिए भर्ती किया गया। विभाग ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को 24×7 संचालित रखने और 108 एम्बुलेंस तैनात करने के निर्देश दिए हैं।... Read More