Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Haldwani News: ज्योलिकोट में जलजनित बीमारी पर प्रशासन अलर्ट, इलाज से लेकर शुद्ध पेयजल तक बढ़ाई निगरानी
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • स्वास्थ्य

Haldwani News: ज्योलिकोट में जलजनित बीमारी पर प्रशासन अलर्ट, इलाज से लेकर शुद्ध पेयजल तक बढ़ाई निगरानी

ज्योलिकोट क्षेत्र में जलजनित बीमारी के मामलों के बीच मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे ने हल्द्वानी के चार चिकित्सालयों में भर्ती मरीजों के उपचार की जानकारी ली। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार क्षेत्र में स्वास्थ्य परीक्षण, ब्लड सैंपल और पेयजल नमूने लेने के साथ स्वास्थ्य शिविर, सचल चिकित्सा वाहन और दवा वितरण की कार्रवाई जारी है। उत्तराखण्ड जल संस्थान द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति, पेयजल लाइनों की फ्लैशिंग और क्लोरीनेशन का कार्य भी किया गया।
Mohan Chandra Joshi September 10, 2026
ज्योलिकोट के जलजनित बीमारी से पीड़ित मरीजों का अस्पताल में हालचाल लेते सीडीओ अरविन्द कुमार पाण्डे

हल्द्वानी के अस्पतालों में ज्योलिकोट के मरीजों का हालचाल लेते सीडीओ अरविन्द कुमार पाण्डे

ख़बर शेयर करें -

ज्योलिकोट क्षेत्र में 105 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण, 72 ब्लड और पानी के 7 सैंपल लिए गए; 110 परिवारों को करीब 15,500 लीटर शुद्ध पेयजल की आपूर्ति

हल्द्वानी/नैनीताल, 10 सितंबर 2026। ज्योलिकोट और आसपास के क्षेत्रों में जलजनित बीमारी के मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और उत्तराखण्ड जल संस्थान ने निगरानी और आवश्यक कार्रवाई तेज कर दी है। गुरुवार को मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे ने हल्द्वानी के विभिन्न चिकित्सालयों में भर्ती ज्योलिकोट क्षेत्र के मरीजों का हालचाल जाना और उन्हें उपलब्ध कराई जा रही उपचार एवं स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण किया।
मुख्य विकास अधिकारी ने उजाला सिग्नस हॉस्पिटल, नीलकंठ हॉस्पिटल, वात्सल्य मदर एंड चाइल्ड केयर हॉस्पिटल तथा चंदन हॉस्पिटल का निरीक्षण कर भर्ती मरीजों के उपचार की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित चिकित्सालयों के चिकित्सा अधीक्षकों और मुख्य चिकित्साधिकारी नैनीताल को मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने तथा उपचार में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।
उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जिन चिकित्सालयों में आयुष्मान कार्ड की सुविधा निर्धारित है, आवश्यकता पड़ने पर मरीजों को उन्हीं पैनल्ड चिकित्सालयों में रेफर किया जाए, ताकि उपचार के दौरान उन्हें आर्थिक परेशानी न हो।
स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ाई निगरानी, 105 लोगों की जांच
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत के निर्देश पर ज्योलिकोट क्षेत्र में जलजनित रोगों की रोकथाम और नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार स्वास्थ्य परीक्षण, सर्वे और दवा वितरण कर रही हैं। गुरुवार को क्षेत्र में 105 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और 72 ब्लड सैंपल लिए गए। इसके अलावा पानी के 7 सैंपल भी जांच के लिए लिए गए।
स्वास्थ्य टीमों ने आवश्यकता के अनुसार दवाएं, ओआरएस, जिंक और क्लोरीन की गोलियां वितरित कीं तथा लोगों को जलजनित रोगों से बचाव के संबंध में जानकारी दी।
प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को घर के समीप उपलब्ध कराने के लिए सचल चिकित्सा वाहन भी तैनात किया गया है। इसके माध्यम से स्वास्थ्य परीक्षण, आवश्यक जांच, दवाएं और चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योलिकोट की ओपीडी पर्ची भी निःशुल्क कर दी गई है।
ज्योलिकोट में विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए 10 सितंबर को नीलकंठ हॉस्पिटल के डॉ. मेघा रखोलिया और डॉ. सलीम ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योलिकोट में ओपीडी की। 11 सितंबर को बृजलाल हॉस्पिटल हल्द्वानी की गैस्ट्रोलॉजिस्ट डॉ. श्रेया नेगी और साईं हॉस्पिटल हल्द्वानी के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोहन सती ओपीडी सेवाएं देंगे।
गांजा, वीरभट्टी, बेलवाखान, सरियाताल, ज्योलिकोट और भल्यूटी-चोपड़ा में भी स्वास्थ्य शिविर लगाए गए, जहां कुल 380 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
जल संस्थान ने 110 परिवारों को पहुंचाया शुद्ध पेयजल
ज्योलिकोट क्षेत्र में शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए उत्तराखण्ड जल संस्थान ने भी व्यापक कार्रवाई की। विभागीय टैंकरों और पिकअप के माध्यम से ज्योलिकोट के रामलीला मैदान, डाक बंगला, ज्योलिकोट मार्केट तथा बेलुवाखान के अमुवा तोक और गांजा तोक के 110 परिवारों को करीब 15,500 लीटर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया गया।
देवलदुंगा की 500 मीटर पेयजल लाइन की फ्लैशिंग की गई। छीड़ा तोक की मुख्य पेयजल लाइन की फ्लैशिंग के बाद उसे टैंकर के माध्यम से जोड़कर पेयजल आपूर्ति की गई। पेयजल से संबंधित प्राप्त 14 शिकायतों का भी निस्तारण किया गया।
जल संस्थान की टीम ने ज्योलिकोट रामलीला मैदान और दुर्गापुर वीरभट्टी स्रोत से पेयजल के नमूने लिए। शेरमुख स्रोत की जांच कर सफाई कराई गई तथा विभिन्न स्थानों से 8 पेयजल नमूने एकत्र किए गए। सरियाताल वीरभट्टी की पुरानी पेयजल लाइन की जांच में संतोषजनक क्लोरीनेशन पाया गया।
बेलुवाखान के अमुवा और गांजा तोक में पेयजल आपूर्ति सुचारु रखने के लिए पाइपलाइन की मरम्मत और टैंकों में क्लोरीनेशन कराया गया। वीरभट्टी क्षेत्र के जलपान गृहों को भी शुद्ध पेयजल के संबंध में जागरूक कर हाइपोक्लोराइड उपलब्ध कराया गया।
सीवरेज लाइन के बाईपास का काम भी जारी
दुर्गापुर स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण कर प्रेमा जगाती सरस्वती विहार स्कूल के समीप पूर्व में सामने आए रिसाव की स्थायी रोकथाम के लिए 100 मीटर मुख्य सीवर लाइन के बाईपास का कार्य कराया जा रहा है। दूषित जल की रोकथाम के लिए सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता सामग्री भी लगाई गई है।
जल जीवन मिशन के तहत बसानी/डाबर स्रोत से निर्मित 100 किलोलीटर क्षमता वाले टैंक को मुख्य लाइन से जोड़कर पेयजल आपूर्ति सुचारु करने के लिए भी निरीक्षण किया गया।
स्वास्थ्य मंत्री ने दिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश
ज्योलिकोट और समीपवर्ती क्षेत्रों में दूषित पेयजल से बीमारी के मामलों को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने स्वास्थ्य विभाग को प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में गहन सर्वेक्षण, स्वास्थ्य शिविर, चिकित्सा परीक्षण, उपचार और दवा वितरण में तेजी लाने के साथ जिला प्रशासन तथा पेयजल विभाग के साथ समन्वय कर जलजनित बीमारियों के नियंत्रण के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत ने क्षेत्रवासियों से पानी को अच्छी तरह उबालकर पीने, स्वच्छता का ध्यान रखने और स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र अथवा स्वास्थ्य टीम से संपर्क करने की अपील की है। उन्होंने आयुष्मान योजना के तहत सूचीबद्ध अस्पतालों में उपचार के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर सीधे सीएमओ से संपर्क करने की अपील भी की है।
प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में घर-घर सर्वे, स्वास्थ्य परीक्षण, दवा वितरण और निगरानी का कार्य जारी रखे हुए हैं।
— Uttarakhand Morning Post

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Almora News: भारत रत्न गोविन्द बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर जन्मस्थली खूंट में भव्य कार्यक्रम, किया नमन
Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #HaldwaniNews #HealthDepartment #Jyolikot #Nainital News #UttarakhandMorningPost #WaterborneDisease

Related Stories

Kumbh Mela 2027 की तैयारियों के लिए हरिद्वार में निर्माण स्थलों का निरीक्षण करते मुख्य सचिव आनंद वर्द्धन Kumbh Mela 2027: मुख्य सचिव ने हरिद्वार में निर्माण कार्यों का लिया जायजा, गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

Kumbh Mela 2027: मुख्य सचिव ने हरिद्वार में निर्माण कार्यों का लिया जायजा, गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर

Mohan Chandra Joshi September 10, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हल्द्वानी में पूर्व सैनिक सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए सैनिक कभी पूर्व नहीं होता, वह जीवनभर सैनिक रहता है: मुख्यमंत्री धामी
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

सैनिक कभी पूर्व नहीं होता, वह जीवनभर सैनिक रहता है: मुख्यमंत्री धामी

Mohan Chandra Joshi September 10, 2026
जन्मस्थली खूंट में भारत रत्न पं. गोविन्द बल्लभ पंत की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम Almora News: भारत रत्न गोविन्द बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर जन्मस्थली खूंट में भव्य कार्यक्रम, किया नमन
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

Almora News: भारत रत्न गोविन्द बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर जन्मस्थली खूंट में भव्य कार्यक्रम, किया नमन

Mohan Chandra Joshi September 10, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन हल्द्वानी शहीद स्मारक में श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए Haldwani News: शहीद स्मारक पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, अमर शहीदों को नमन कर अर्पित की पुष्पांजलि
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: शहीद स्मारक पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, अमर शहीदों को नमन कर अर्पित की पुष्पांजलि

Mohan Chandra Joshi September 10, 2026
देहरादून में पं. गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर डीएम आशीष चौहान श्रद्धांजलि देते हुए Dehradun: पं. गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर डीएम ने दी श्रद्धांजलि, ईमानदारी से जनसेवा पर जोर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun: पं. गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर डीएम ने दी श्रद्धांजलि, ईमानदारी से जनसेवा पर जोर

Mohan Chandra Joshi September 10, 2026
उत्तराखंड में येलो अलर्ट जारी करते मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून का प्रतीकात्मक दृश्य Uttarakhand Weather Update: आज से 15 सितंबर तक मानसून रहेगा सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: आज से 15 सितंबर तक मानसून रहेगा सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

Mohan Chandra Joshi September 10, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • ज्योलिकोट के जलजनित बीमारी से पीड़ित मरीजों का अस्पताल में हालचाल लेते सीडीओ अरविन्द कुमार पाण्डे Haldwani News: ज्योलिकोट में जलजनित बीमारी पर प्रशासन अलर्ट, इलाज से लेकर शुद्ध पेयजल तक बढ़ाई निगरानी
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • स्वास्थ्य

    Haldwani News: ज्योलिकोट में जलजनित बीमारी पर प्रशासन अलर्ट, इलाज से लेकर शुद्ध पेयजल तक बढ़ाई निगरानी

  • Kumbh Mela 2027 की तैयारियों के लिए हरिद्वार में निर्माण स्थलों का निरीक्षण करते मुख्य सचिव आनंद वर्द्धन Kumbh Mela 2027: मुख्य सचिव ने हरिद्वार में निर्माण कार्यों का लिया जायजा, गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर
    • उत्तराखंड
    • हरिद्वार

    Kumbh Mela 2027: मुख्य सचिव ने हरिद्वार में निर्माण कार्यों का लिया जायजा, गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हल्द्वानी में पूर्व सैनिक सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए सैनिक कभी पूर्व नहीं होता, वह जीवनभर सैनिक रहता है: मुख्यमंत्री धामी
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    सैनिक कभी पूर्व नहीं होता, वह जीवनभर सैनिक रहता है: मुख्यमंत्री धामी

  • जन्मस्थली खूंट में भारत रत्न पं. गोविन्द बल्लभ पंत की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम Almora News: भारत रत्न गोविन्द बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर जन्मस्थली खूंट में भव्य कार्यक्रम, किया नमन
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड

    Almora News: भारत रत्न गोविन्द बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर जन्मस्थली खूंट में भव्य कार्यक्रम, किया नमन

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन हल्द्वानी शहीद स्मारक में श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए Haldwani News: शहीद स्मारक पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, अमर शहीदों को नमन कर अर्पित की पुष्पांजलि
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: शहीद स्मारक पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, अमर शहीदों को नमन कर अर्पित की पुष्पांजलि

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (466)
  • अल्मोड़ा (638)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,467)
  • उधमसिंह नगर (1,332)
  • क्राइम (3,508)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,003)
  • चमोली (452)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (303)
  • दुर्घटना (731)
  • देहरादून (11,224)
  • नैनीताल (6,528)
  • पर्यटन (217)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (983)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,198)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (412)
  • राष्ट्रीय (1,160)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (522)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (646)
  • संस्कृति (233)
  • स्वास्थ्य (1,377)
  • हरिद्वार (936)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Haldwani News: ज्योलिकोट में जलजनित बीमारी पर प्रशासन अलर्ट, इलाज से लेकर शुद्ध पेयजल तक बढ़ाई निगरानी Haldwani News: ज्योलिकोट में जलजनित बीमारी पर प्रशासन अलर्ट, इलाज से लेकर शुद्ध पेयजल तक बढ़ाई निगरानी Kumbh Mela 2027: मुख्य सचिव ने हरिद्वार में निर्माण कार्यों का लिया जायजा, गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर Kumbh Mela 2027: मुख्य सचिव ने हरिद्वार में निर्माण कार्यों का लिया जायजा, गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर सैनिक कभी पूर्व नहीं होता, वह जीवनभर सैनिक रहता है: मुख्यमंत्री धामी सैनिक कभी पूर्व नहीं होता, वह जीवनभर सैनिक रहता है: मुख्यमंत्री धामी Almora News: भारत रत्न गोविन्द बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर जन्मस्थली खूंट में भव्य कार्यक्रम, किया नमन Almora News: भारत रत्न गोविन्द बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर जन्मस्थली खूंट में भव्य कार्यक्रम, किया नमन Haldwani News: शहीद स्मारक पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, अमर शहीदों को नमन कर अर्पित की पुष्पांजलि Haldwani News: शहीद स्मारक पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, अमर शहीदों को नमन कर अर्पित की पुष्पांजलि