Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Kumbh Mela 2027: मुख्य सचिव ने हरिद्वार में निर्माण कार्यों का लिया जायजा, गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

Kumbh Mela 2027: मुख्य सचिव ने हरिद्वार में निर्माण कार्यों का लिया जायजा, गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर

मुख्य सचिव आनंद वर्द्धन ने हरिद्वार में कुंभ मेला-2027 से संबंधित विभिन्न निर्माण परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता और निर्धारित समयसीमा की जानकारी ली तथा कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद डाम कोठी में अधिकारियों के साथ निर्माण कार्यों और कुंभ मेले की तैयारियों की विभागवार समीक्षा भी की गई।
Mohan Chandra Joshi September 10, 2026
Kumbh Mela 2027 की तैयारियों के लिए हरिद्वार में निर्माण स्थलों का निरीक्षण करते मुख्य सचिव आनंद वर्द्धन

हरिद्वार में कुंभ मेला-2027 की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण करते मुख्य सचिव आनंद वर्द्धन

ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार में रोड़ी-बेलवाला, हरकी पैड़ी, ऋषिकुल, रोशनाबाद, दक्षद्वीप और सीसीआर-2 समेत विभिन्न परियोजनाओं का निरीक्षण; अधिकारियों को तय समयसीमा में गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा करने के निर्देश

हरिद्वार, 10 सितंबर 2026: कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को धरातल पर परखने के लिए मुख्य सचिव उत्तराखण्ड शासन श्री आनंद वर्द्धन ने गुरुवार को हरिद्वार में विभिन्न निर्माण स्थलों का व्यापक स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्य सचिव ने अधिकारियों के साथ अरबेनिया वाहन में बैठकर रोड़ी-बेलवाला से लेकर रोशनाबाद होते हुए कनखल- दक्षद्वीप-बैरागी कैंप से लेकर सीसीआर टावर तक एक निर्माण स्थल से दूसरे निर्माण स्थल तक पहुंचकर मौके पर चल रहे कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता, तकनीकी पहलुओं, उपयोगिता तथा निर्धारित समयसीमा की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों के साथ ही मेले के दौरान श्रद्धालुओं के लिए प्रस्तावित सुविधाओं और व्यवस्थाओं को भी मौके पर परखा।

मुख्य सचिव ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कुंभ मेला-2027 से संबंधित सभी निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरे किए जाएं और गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता न हो। उन्होंने कहा कि कार्यों की नियमित समीक्षा और स्थलीय निगरानी के साथ उन परियोजनाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए, जिनकी गति अपेक्षा के अनुरूप नहीं है। कार्यों में आने वाली बाधाओं की तत्काल पहचान कर उनका समाधान सुनिश्चित करने तथा विभागों और कार्यदायी संस्थाओं के बीच बेहतर समन्वय के साथ निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि कुंभ मेला-2027 में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के हरिद्वार पहुंचने की संभावना है। ऐसे में सड़क, पुल, पैदल मार्ग, पेयजल, स्वास्थ्य, पार्किंग, प्रशासनिक एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़े सभी कार्य समय से पूरे होना आवश्यक है। निर्माण के दौरान आमजन और स्थानीय नागरिकों की सुविधा, यातायात व्यवस्था तथा सुरक्षा मानकों का भी पूरा ध्यान रखा जाए।

मुख्य सचिव ने रोड़ी-बेलवाला क्षेत्र में उत्तराखण्ड निवेश एवं अवस्थापना विकास बोर्ड (यूआईआईडीबी) की प्रशासनिक मार्ग परियोजना तथा रोड़ी-बेलवाला एवं हरकी पैड़ी क्षेत्र की पुनर्विकास परियोजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने परियोजनाओं को तत्परता से पूरा करने के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के अनुरूप उच्च स्तरीय व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परियोजनाओं से निर्मित परिसंपत्तियों एवं विकसित व्यवस्थाओं के पांच वर्ष की अनुबंध अवधि पूरी होने के बाद उनके स्थायी रख-रखाव की जिम्मेदारी संबंधित विभाग अथवा निकाय को सौंपने की व्यवस्था अभी से सुनिश्चित की जाए। उन्होंने मेलाधिकारी को इस संबंध में संबंधित विभागों के उच्चाधिकारियों के साथ प्रस्तावित व्यवस्था का औपचारिक मसौदा शासन की स्वीकृति के लिए भेजने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: अष्टादश भुजा महालक्ष्मी मंदिर में CM धामी और BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने लिया माँ का आशीर्वाद

उन्होंने हाथीपुल से अलकनंदा के मध्य घाटों के पुनर्निर्माण एवं सुधार कार्यों का भी जायजा लिया। घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मजबूत रेलिंग और चेन की समुचित व्यवस्था करने तथा पैदल आवागमन को सुगम बनाने के निर्देश दिए। प्रशासनिक मार्ग निर्माण के लिए शासन द्वारा ₹4325.14 लाख तथा हरकी पैड़ी रिवाइटलाइजेशन कार्य के लिए ₹6677.21 लाख की धनराशि स्वीकृत है।

ऋषिकुल क्षेत्र में मुख्य सचिव ने ओल्ड दिल्ली-नीतिपास मार्ग के नवीनीकरण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने यातायात एवं स्थानीय आवागमन को ध्यान में रखते हुए कार्य के दौरान आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा सड़क किनारे विकसित किए जा रहे फुटपाथ एवं अन्य उपयुक्त स्थानों पर पौधरोपण कर हरियाली विकसित करने पर जोर दिया। दूधाधारी चौक से ज्वालापुर तक के हिस्से सहित लोक निर्माण विभाग के अधीन शहर की अन्य आंतरिक सड़कों के नवीनीकरण के लिए ₹2164.49 लाख की धनराशि स्वीकृत है।

इसके बाद मुख्य सचिव ने शिवमूर्ति चौक, शंकर आश्रम चौक तथा भगत सिंह चौक से विल्केश्वर तक चौराहों के सुधार एवं पैडेस्ट्रीयन फुटपाथ कार्य का निरीक्षण किया। ₹683.60 लाख की लागत वाले इस कार्य में पैदल यात्रियों की सुविधा, सुरक्षित आवागमन और यातायात के सुचारु संचालन को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: रतूड़ा में ₹48.84 करोड़ से बनेगा राज्य अतिथि गृह, रेसकोर्स में ₹28.07 करोड़ से 48 नए आवास

रोशनाबाद में मुख्य सचिव ने ₹251.98 लाख की लागत से निर्माणाधीन ड्रग वेयरहाउस का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी इस महत्वपूर्ण परियोजना को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। इसके पश्चात दक्षद्वीप स्थित बैरागी क्षेत्र में निर्माणाधीन 60 मीटर स्पान के पुल का निरीक्षण किया। इस परियोजना के लिए ₹1246.09 लाख की धनराशि स्वीकृत है। उन्होंने पुल निर्माण की प्रगति एवं तकनीकी पहलुओं की जानकारी लेते हुए कार्य को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने सीसीआर-2 भवन का भी निरीक्षण किया और कुंभ मेला शुरू होने से पहले भवन को तैयार करने के लिए कार्य में तेजी लाने तथा आवश्यकता के अनुसार दिन-रात कार्य कराने के निर्देश दिए। उन्होंने भवन निर्माण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा।

निरीक्षण के बाद मुख्य सचिव ने डाम कोठी में कुंभ मेला एवं जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर विभागवार निर्माण कार्यों और अन्य तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को पर्याप्त मानव संसाधन एवं मशीनरी की उपलब्धता सुनिश्चित कर कार्यों की गति बढ़ाने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य सचिव ने कुंभ मेला के निर्माण कार्यों की थर्ड पार्टी गुणवत्ता जांच के लिए नियुक्त टीयूवी एसयूडी साउथ एशिया प्रा. लि., क्वालिटी ऑस्ट्रिया सेंट्रल एशिया प्रा. लि. तथा ब्यूरो वेरिटास (इंडिया) प्रा. लि. के टीम लीडर्स से गुणवत्ता जांच की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि गुणवत्ता जांच निरंतर और सख्ती से की जाए तथा किसी भी स्तर पर कमी सामने आने पर उसे तत्काल दूर कराया जाए।

उन्होंने एनएच परियोजनाओं के निर्माण के कारण प्रभावित होने वाले पार्किंग स्थलों तथा डायवर्जन मार्गों तक पहुंच के लिए वैकल्पिक मार्ग एवं पुलों की योजनाओं की जानकारी भी ली। साथ ही भीड़ प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए संभावित परिस्थितियों को ध्यान में रखकर ठोस एवं प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  Bageshwar News: पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर जिले भर में उत्साहपूर्वक आयोजन, श्रद्धा से किया नमन

मुख्य सचिव ने कहा कि कुंभ मेला-2027 की सफलता के लिए सभी विभागों का समन्वित प्रयास आवश्यक है। अधिकारियों को टीम भावना के साथ कार्य करते हुए निर्धारित लक्ष्यों को समय से पूरा करना होगा, ताकि मेले के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। उन्होंने कहा कि श्रद्धालु हरिद्वार से बेहतर अनुभव लेकर लौटें, इसके लिए सुविधा, सुरक्षा, सुगमता और स्वागत से जुड़ी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित की जाएं।

मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने मुख्य सचिव को कुंभ मेला से संबंधित निर्माण कार्यों एवं अन्य तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि सभी कार्य निर्धारित टाइमलाइन के अनुरूप आगे बढ़ रहे हैं तथा प्रगति और गुणवत्ता की निरंतर बहुस्तरीय निगरानी की जा रही है। उन्होंने बताया कि कुंभ क्षेत्र के पुलों का सुरक्षा ऑडिट संबंधित विभागों द्वारा कराया जा चुका है तथा आईआईटी रुड़की से भी पुलों की जांच कराने का आग्रह किया गया है। उन्होंने बताया कि सीसीआर-2 भवन की गुणवत्ता जांच के लिए नियुक्त एजेंसी के अतिरिक्त केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान से भी गुणवत्ता जांच कराने का निर्णय लिया गया है।

निरीक्षण एवं बैठक के दौरान आयुक्त गढ़वाल आनंद स्वरूप, मेला अधिकारी सोनिका, आईजी (कुंभ) डॉ. योगेंद्र सिंह रावत, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत भुल्लर, एसएसपी (कुंभ) आयुष अग्रवाल, प्रभागीय वनाधिकारी स्वप्निल अनिरुद्ध, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र, अपर मेला अधिकारी दयानंद सरस्वती, मेला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनीष दत्त, उप मेलाधिकारी आकाश जोशी एवं मनजीत सिंह, टेक्निकल सेल के अधीक्षण अभियंता डीपी भट्ट, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता डीपी सिंह सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

— Uttarakhand Morning Post

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #HaridwarNews #KumbhMela2027 #KumbhPreparations #UttarakhandMorningPost #UttarakhandNews

Related Stories

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हल्द्वानी में पूर्व सैनिक सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए सैनिक कभी पूर्व नहीं होता, वह जीवनभर सैनिक रहता है: मुख्यमंत्री धामी
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

सैनिक कभी पूर्व नहीं होता, वह जीवनभर सैनिक रहता है: मुख्यमंत्री धामी

Mohan Chandra Joshi September 10, 2026
जन्मस्थली खूंट में भारत रत्न पं. गोविन्द बल्लभ पंत की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम Almora News: भारत रत्न गोविन्द बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर जन्मस्थली खूंट में भव्य कार्यक्रम, किया नमन
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

Almora News: भारत रत्न गोविन्द बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर जन्मस्थली खूंट में भव्य कार्यक्रम, किया नमन

Mohan Chandra Joshi September 10, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन हल्द्वानी शहीद स्मारक में श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए Haldwani News: शहीद स्मारक पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, अमर शहीदों को नमन कर अर्पित की पुष्पांजलि
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: शहीद स्मारक पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, अमर शहीदों को नमन कर अर्पित की पुष्पांजलि

Mohan Chandra Joshi September 10, 2026
देहरादून में पं. गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर डीएम आशीष चौहान श्रद्धांजलि देते हुए Dehradun: पं. गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर डीएम ने दी श्रद्धांजलि, ईमानदारी से जनसेवा पर जोर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun: पं. गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर डीएम ने दी श्रद्धांजलि, ईमानदारी से जनसेवा पर जोर

Mohan Chandra Joshi September 10, 2026
उत्तराखंड में येलो अलर्ट जारी करते मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून का प्रतीकात्मक दृश्य Uttarakhand Weather Update: आज से 15 सितंबर तक मानसून रहेगा सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: आज से 15 सितंबर तक मानसून रहेगा सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

Mohan Chandra Joshi September 10, 2026
uttarakhand-government-job-2026-uksssc-ukpsc-recruitment.jpg Uttarakhand Government Job 2026: 101 पदों पर भर्ती और PCS में भी भर्तियां; परीक्षा कैलेंडर जारी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रोजगार

Uttarakhand Government Job 2026: 101 पदों पर भर्ती और PCS में भी भर्तियां; परीक्षा कैलेंडर जारी

Mohan Chandra Joshi September 10, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • Kumbh Mela 2027 की तैयारियों के लिए हरिद्वार में निर्माण स्थलों का निरीक्षण करते मुख्य सचिव आनंद वर्द्धन Kumbh Mela 2027: मुख्य सचिव ने हरिद्वार में निर्माण कार्यों का लिया जायजा, गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर
    • उत्तराखंड
    • हरिद्वार

    Kumbh Mela 2027: मुख्य सचिव ने हरिद्वार में निर्माण कार्यों का लिया जायजा, गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हल्द्वानी में पूर्व सैनिक सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए सैनिक कभी पूर्व नहीं होता, वह जीवनभर सैनिक रहता है: मुख्यमंत्री धामी
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    सैनिक कभी पूर्व नहीं होता, वह जीवनभर सैनिक रहता है: मुख्यमंत्री धामी

  • जन्मस्थली खूंट में भारत रत्न पं. गोविन्द बल्लभ पंत की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम Almora News: भारत रत्न गोविन्द बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर जन्मस्थली खूंट में भव्य कार्यक्रम, किया नमन
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड

    Almora News: भारत रत्न गोविन्द बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर जन्मस्थली खूंट में भव्य कार्यक्रम, किया नमन

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन हल्द्वानी शहीद स्मारक में श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए Haldwani News: शहीद स्मारक पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, अमर शहीदों को नमन कर अर्पित की पुष्पांजलि
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: शहीद स्मारक पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, अमर शहीदों को नमन कर अर्पित की पुष्पांजलि

  • देहरादून में पं. गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर डीएम आशीष चौहान श्रद्धांजलि देते हुए Dehradun: पं. गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर डीएम ने दी श्रद्धांजलि, ईमानदारी से जनसेवा पर जोर
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun: पं. गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर डीएम ने दी श्रद्धांजलि, ईमानदारी से जनसेवा पर जोर

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (466)
  • अल्मोड़ा (638)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,466)
  • उधमसिंह नगर (1,332)
  • क्राइम (3,508)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,003)
  • चमोली (452)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (303)
  • दुर्घटना (731)
  • देहरादून (11,224)
  • नैनीताल (6,527)
  • पर्यटन (217)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (983)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,198)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (412)
  • राष्ट्रीय (1,160)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (522)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (646)
  • संस्कृति (233)
  • स्वास्थ्य (1,376)
  • हरिद्वार (936)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Kumbh Mela 2027: मुख्य सचिव ने हरिद्वार में निर्माण कार्यों का लिया जायजा, गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर Kumbh Mela 2027: मुख्य सचिव ने हरिद्वार में निर्माण कार्यों का लिया जायजा, गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर सैनिक कभी पूर्व नहीं होता, वह जीवनभर सैनिक रहता है: मुख्यमंत्री धामी सैनिक कभी पूर्व नहीं होता, वह जीवनभर सैनिक रहता है: मुख्यमंत्री धामी Almora News: भारत रत्न गोविन्द बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर जन्मस्थली खूंट में भव्य कार्यक्रम, किया नमन Almora News: भारत रत्न गोविन्द बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर जन्मस्थली खूंट में भव्य कार्यक्रम, किया नमन Haldwani News: शहीद स्मारक पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, अमर शहीदों को नमन कर अर्पित की पुष्पांजलि Haldwani News: शहीद स्मारक पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, अमर शहीदों को नमन कर अर्पित की पुष्पांजलि Dehradun: पं. गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर डीएम ने दी श्रद्धांजलि, ईमानदारी से जनसेवा पर जोर Dehradun: पं. गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर डीएम ने दी श्रद्धांजलि, ईमानदारी से जनसेवा पर जोर