Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Almora News: भारत रत्न गोविन्द बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर जन्मस्थली खूंट में भव्य कार्यक्रम, किया नमन
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

Almora News: भारत रत्न गोविन्द बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर जन्मस्थली खूंट में भव्य कार्यक्रम, किया नमन

भारत रत्न पं. गोविन्द बल्लभ पंत की 139वीं जयंती के अवसर पर उनकी जन्मस्थली खूंट और अल्मोड़ा स्थित पं. गोविन्द बल्लभ पंत पार्क में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रमों में उनके स्वतंत्रता आंदोलन, सामाजिक सुधारों और राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद किया गया।
Mohan Chandra Joshi September 10, 2026
जन्मस्थली खूंट में भारत रत्न पं. गोविन्द बल्लभ पंत की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम

खूंट में पं. गोविन्द बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन करते लोग।

ख़बर शेयर करें -

खूंट में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं स्थानीय लोगों ने पं. गोविन्द बल्लभ पंत की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। अल्मोड़ा में भी कार्यक्रम आयोजित कर उनके स्वतंत्रता आंदोलन और राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद किया गया।

अल्मोड़ा, 10 सितंबर 2026: भारत रत्न पं. गोविन्द बल्लभ पंत की 139वीं जयंती के अवसर पर उनकी जन्मस्थली खूंट में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं स्थानीय लोगों ने श्री पंत की मूर्ति पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर पौधरोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम से पूर्व खूंट में विशेष सफाई अभियान चलाया गया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि यह जनपदवासियों के लिए गौरव का विषय है कि पं. गोविन्द बल्लभ पंत जैसे महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का जन्म अल्मोड़ा जनपद में हुआ। देश को स्वतंत्र कराने और राष्ट्र निर्माण में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। सभी को उनके जीवन, संघर्ष एवं आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए देश और समाज के हित में कार्य करना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Government Job 2026: 101 पदों पर भर्ती और PCS में भी भर्तियां; परीक्षा कैलेंडर जारी

वक्ताओं ने पं. गोविन्द बल्लभ पंत के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, देशभक्त, समाजसेवी और कुशल प्रशासक बताया। उन्होंने कहा कि पंत ने स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के साथ ही कुली बेगार प्रथा और जमींदारी उन्मूलन के लिए निर्णायक संघर्ष किया। समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनका संघर्षशील एवं प्रेरणादायी नेतृत्व देश और प्रदेशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: गुरुवार को भी हल्द्वानी दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री धामी, जानिए मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विभिन्न विभागों की ओर से जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए स्टॉल भी लगाए गए, जिनके माध्यम से लोगों को विभागीय योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी दी गई।

इससे पूर्व अल्मोड़ा स्थित पं. गोविन्द बल्लभ पंत पार्क में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पंत की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। वक्ताओं ने उनके जीवन, स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान, सामाजिक सुधारों तथा प्रशासनिक उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया। साथ ही विद्यालयी छात्र छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई ।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: शहीद स्मारक पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, अमर शहीदों को नमन कर अर्पित की पुष्पांजलि

उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों में विधायक मनोज तिवारी, मेयर अजय वर्मा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चन्द्रशेखर घोड़के, मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, दर्जा राज्य मंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल, रवि रौतेला, भूपेन्द्र सिंह भोज, ललित पंत सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल रहे।

— Uttarakhand Morning Post

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #AlmoraNews #GovindBallabhPant #Khumt #UttarakhadNews #UttarakhandMorningPost

Related Stories

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हल्द्वानी में पूर्व सैनिक सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए सैनिक कभी पूर्व नहीं होता, वह जीवनभर सैनिक रहता है: मुख्यमंत्री धामी
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

सैनिक कभी पूर्व नहीं होता, वह जीवनभर सैनिक रहता है: मुख्यमंत्री धामी

Mohan Chandra Joshi September 10, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन हल्द्वानी शहीद स्मारक में श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए Haldwani News: शहीद स्मारक पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, अमर शहीदों को नमन कर अर्पित की पुष्पांजलि
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: शहीद स्मारक पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, अमर शहीदों को नमन कर अर्पित की पुष्पांजलि

Mohan Chandra Joshi September 10, 2026
देहरादून में पं. गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर डीएम आशीष चौहान श्रद्धांजलि देते हुए Dehradun: पं. गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर डीएम ने दी श्रद्धांजलि, ईमानदारी से जनसेवा पर जोर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun: पं. गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर डीएम ने दी श्रद्धांजलि, ईमानदारी से जनसेवा पर जोर

Mohan Chandra Joshi September 10, 2026
उत्तराखंड में येलो अलर्ट जारी करते मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून का प्रतीकात्मक दृश्य Uttarakhand Weather Update: आज से 15 सितंबर तक मानसून रहेगा सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: आज से 15 सितंबर तक मानसून रहेगा सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

Mohan Chandra Joshi September 10, 2026
uttarakhand-government-job-2026-uksssc-ukpsc-recruitment.jpg Uttarakhand Government Job 2026: 101 पदों पर भर्ती और PCS में भी भर्तियां; परीक्षा कैलेंडर जारी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रोजगार

Uttarakhand Government Job 2026: 101 पदों पर भर्ती और PCS में भी भर्तियां; परीक्षा कैलेंडर जारी

Mohan Chandra Joshi September 10, 2026
Bageshwar में पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करती जिलाधिकारी अपूर्वा पांडे Bageshwar News: पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर जिले भर में उत्साहपूर्वक आयोजन, श्रद्धा से किया नमन
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर

Bageshwar News: पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर जिले भर में उत्साहपूर्वक आयोजन, श्रद्धा से किया नमन

Mohan Chandra Joshi September 10, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हल्द्वानी में पूर्व सैनिक सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए सैनिक कभी पूर्व नहीं होता, वह जीवनभर सैनिक रहता है: मुख्यमंत्री धामी
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    सैनिक कभी पूर्व नहीं होता, वह जीवनभर सैनिक रहता है: मुख्यमंत्री धामी

  • जन्मस्थली खूंट में भारत रत्न पं. गोविन्द बल्लभ पंत की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम Almora News: भारत रत्न गोविन्द बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर जन्मस्थली खूंट में भव्य कार्यक्रम, किया नमन
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड

    Almora News: भारत रत्न गोविन्द बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर जन्मस्थली खूंट में भव्य कार्यक्रम, किया नमन

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन हल्द्वानी शहीद स्मारक में श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए Haldwani News: शहीद स्मारक पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, अमर शहीदों को नमन कर अर्पित की पुष्पांजलि
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: शहीद स्मारक पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, अमर शहीदों को नमन कर अर्पित की पुष्पांजलि

  • देहरादून में पं. गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर डीएम आशीष चौहान श्रद्धांजलि देते हुए Dehradun: पं. गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर डीएम ने दी श्रद्धांजलि, ईमानदारी से जनसेवा पर जोर
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun: पं. गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर डीएम ने दी श्रद्धांजलि, ईमानदारी से जनसेवा पर जोर

  • उत्तराखंड में येलो अलर्ट जारी करते मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून का प्रतीकात्मक दृश्य Uttarakhand Weather Update: आज से 15 सितंबर तक मानसून रहेगा सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: आज से 15 सितंबर तक मानसून रहेगा सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (466)
  • अल्मोड़ा (638)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,465)
  • उधमसिंह नगर (1,332)
  • क्राइम (3,508)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,003)
  • चमोली (452)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (303)
  • दुर्घटना (731)
  • देहरादून (11,224)
  • नैनीताल (6,527)
  • पर्यटन (217)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (983)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,198)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (412)
  • राष्ट्रीय (1,160)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (522)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (646)
  • संस्कृति (233)
  • स्वास्थ्य (1,376)
  • हरिद्वार (935)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
सैनिक कभी पूर्व नहीं होता, वह जीवनभर सैनिक रहता है: मुख्यमंत्री धामी सैनिक कभी पूर्व नहीं होता, वह जीवनभर सैनिक रहता है: मुख्यमंत्री धामी Almora News: भारत रत्न गोविन्द बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर जन्मस्थली खूंट में भव्य कार्यक्रम, किया नमन Almora News: भारत रत्न गोविन्द बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर जन्मस्थली खूंट में भव्य कार्यक्रम, किया नमन Haldwani News: शहीद स्मारक पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, अमर शहीदों को नमन कर अर्पित की पुष्पांजलि Haldwani News: शहीद स्मारक पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, अमर शहीदों को नमन कर अर्पित की पुष्पांजलि Dehradun: पं. गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर डीएम ने दी श्रद्धांजलि, ईमानदारी से जनसेवा पर जोर Dehradun: पं. गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर डीएम ने दी श्रद्धांजलि, ईमानदारी से जनसेवा पर जोर Uttarakhand Weather Update: आज से 15 सितंबर तक मानसून रहेगा सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट Uttarakhand Weather Update: आज से 15 सितंबर तक मानसून रहेगा सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट