Uttarakhand Weather Update: आज से 15 सितंबर तक मानसून रहेगा सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बारिश और आकाशीय बिजली का येलो अलर्ट जारी किया
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने 10 सितंबर को पांच जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया, 15 सितंबर तक मानसून गतिविधियां बने रहने का पूर्वानुमान
देहरादून, 10 सितंबर 2026। Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मानसून की गतिविधियां एक बार फिर बढ़ने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा आज सुबह 9:00 जारी पूर्वानुमान के अनुसार 10 सितंबर से प्रदेश के अलग-अलग जनपदों में बारिश का दौर बना रहेगा। केंद्र ने 10 सितंबर को देहरादून, टिहरी, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही राज्य के सभी जनपदों में आकाशीय बिजली चमकने और वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
10 सितंबर को पांच जिलों में भारी बारिश की संभावना
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 10 सितंबर, बृहस्पतिवार को देहरादून, टिहरी, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। केंद्र के अनुसार राज्य के सभी जिलों में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने के साथ वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर की संभावना है, जिसके लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।
11 सितंबर को छह जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार 11 सितंबर को देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा राज्य के सभी जनपदों में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने तथा वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
12 सितंबर को तीन जिलों में भारी बारिश
केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक 12 सितंबर को देहरादून, बागेश्वर और उत्तरकाशी जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं राज्य के सभी जनपदों में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने के साथ वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर की संभावना जताई गई है।
13 सितंबर को पिथौरागढ़ और बागेश्वर में अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार 13 सितंबर को पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। केंद्र ने राज्य के पर्वतीय जनपदों के साथ मैदानी जनपदों में भी कहीं-कहीं वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर की संभावना जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है।
14 और 15 सितंबर पहाड़ों में भारी बारिश का येलो अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार 14 और 15 सितंबर को प्रदेश के अलग-अलग स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान है। जबकि पर्वतीय जनपदों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। केंद्र के मुताबिक फिलहाल 15 सितंबर तक प्रदेश में मानसून की गतिविधियां बनी रहने की संभावना है।
चोटियों पर ताजा बर्फबारी
मौसम की गतिविधियों के बीच बद्रीनाथ, नीलकंठ और हेमकुंड साहिब की चोटियों पर ताजा बर्फबारी की सूचना है। इससे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठंड बढ़ गई है।
— Uttarakhand Morning Post

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


