Nainital News: ज्योलिकोट में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा
ज्योलिकोट क्षेत्र में स्वास्थ्य शिविरों और उपचार व्यवस्था का निरीक्षण करतीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत।
ज्योलिकोट में 95 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण, 6 भर्ती; छिड़ा में 14 लोगों के लिए गए ब्लड सैंपल, PHC 24×7 रहेगा खुला
नैनीताल, 7 सितंबर 2026। ज्योलिकोट क्षेत्र में जलजनित रोगों की स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी और स्वास्थ्य सेवाएं तेज कर दी हैं। सोमवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योलिकोट पहुंचकर उपचाराधीन मरीजों का हालचाल जाना और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। Jyolikot Health Update
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने ज्योलिकोट, वीरभट्टी, सरियाताल और छिड़ा क्षेत्र का भ्रमण कर स्थानीय लोगों से बातचीत की। उन्होंने क्षेत्र में संचालित स्वास्थ्य शिविरों, स्वास्थ्य परीक्षण और जांच की स्थिति की समीक्षा करते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, छिड़ा में 20 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिनमें 14 लोगों के ब्लड सैंपल लिए गए। सरियाताल में 25 लोगों की जांच की गई, जबकि ज्योलिकोट में 95 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ। इनमें से 6 लोगों को उपचार के लिए भर्ती किया गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य टीमों को नियमित निगरानी जारी रखने और संदिग्ध मरीजों की तत्काल जांच व उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योलिकोट को 24×7 खुला रखने के निर्देश दिए गए हैं। आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए क्षेत्र में 108 एम्बुलेंस भी तैनात की गई है।
आशा कार्यकर्ताओं की ओर से घर-घर जाकर सर्वे किया जा रहा है। इस दौरान लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के साथ उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं और बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने लोगों से अपील की है कि दस्त, उल्टी, बुखार, कमजोरी या पीलिया जैसे लक्षण दिखाई देने पर स्वयं उपचार न करें और तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकीय परामर्श लें।
इस दौरान नोडल अधिकारी डॉ. हेमंत मर्तोलिया, जिला सर्विलेंस अधिकारी डॉ. मनोज कांडपाल, माइक्रोबायोलॉजिस्ट डॉ. मनी भूषण पंत, जिला कार्यक्रम प्रबंधक मदन मेहरा, डॉ. मोहन भट्ट, डॉ. पल्लवी, नर्सिंग ऑफिसर पूनम, नम्रता, नंदन कांडपाल, दीवान बिष्ट, प्रियंका धोनी और दया चौहान सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


