#DrinkingWater

ज्योलिकोट, नैनीताल में दूषित पेयजल प्रकरण को लेकर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने पेयजल योजनाओं की जियो मैपिंग एवं भौतिक सत्यापन, पेयजल की नियमित गुणवत्ता जांच और स्थायी सर्विलांस मैकेनिज्म विकसित करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने जनस्वास्थ्य से जुड़े मामलों में लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई के निर्देश भी दिए।... Read More
नैनीताल जिले के ज्योलीकोट और आसपास के क्षेत्रों में दूषित पेयजल से पीलिया और डायरिया फैलने के मामले में शासन ने छह अधिकारियों को निलंबित किया है। प्रकरण में दो लोगों की मौत और 400 से अधिक लोगों के बीमार होने की जानकारी सामने आई थी। जल संस्थान के एक अधिशासी अभियंता को भविष्य के लिए कठोर चेतावनी भी दी गई है।... Read More
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जल जीवन मिशन की समीक्षा के दौरान शेष 1,015 योजनाओं को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने, ग्रामीण परिवारों को नल कनेक्शन से जोड़ने और पूर्ण योजनाओं का स्थलीय सत्यापन कराने के निर्देश दिए। राज्य में मिशन के तहत 16,555 में से 15,540 योजनाएं पूरी हो चुकी हैं।... Read More