उत्तराखंड में आज का मौसम पूर्वानुमान: बरसात संग हिमपात के बढ़े आसार, घने कोहरे-ठंड का भी अलर्ट
देहरादून। Uttarakhand Weather Update News Today (02.01.2026): उत्तराखंड में आज का मौसम पूर्वानुमान: मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी लेटेस्ट मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक आज पहाड़ों में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी और बर्फबारी की संभावना है वहीं, अधिकांश मैदानी इलाकों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार तापमान गिरने से मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं शीत दिवस की स्थिति बनी रहेगी।
आज का मौसम पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज 2 जनवरी शुक्रवार को उत्तराखंड राज्य के पिथौरागढ़, बागेश्वर ,उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग जिले में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।
इसके अलावा उधम सिंह नगर और हरिद्वार जनपद सहित देहरादून ,पौड़ी ,नैनीताल, चंपावत जिले के मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाए रहने को लेकर येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है। जिसके चलते न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से ठंड में और बढ़ोतरी की संभावना है।
ऊंची चोटियों में हल्की बर्फबारी से बढ़ी ठंड
गुरुवार को लंबे इंतजार के बाद साल के पहले दिन चमोली जिले की नीति मलारी घाटी के साथ ही बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब में दोपहर के बाद कुछ देर के लिए हल्की बर्फबारी हुई। मलारी के साथ ही हेमकुंड साहिब, बदरीनाथ के नर नारायण पर्वत, नीलकंठ, बसुधारा क्षेत्र सहित अन्य ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फ गिरी। अगले एक दो दिनों में अच्छी बर्फबारी होने की उम्मीद जगी है। बर्फबारी के इंतजार में तमाम पर्यटक औली और नीति मलारी घाटी में डेरा डाले हुए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों की 2800 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
तापमान में गिरावट से और बढ़ेगी ठिठुरन
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मैदानी इलाकों में रात का तापमान 5°C से 7°C के बीच रह सकता है, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में यह –3°C से 1°C तक गिरने की संभावना है ,ठंडी हवाएं तेज होने से ठिठुरन और बढ़ जाएगी।
वहीं मैदानी इलाकों में धूप निकलने पर अधिकतम तापमान 15°C से 18°C तक पहुंच सकता है, हालांकि ठंडी हवाओं की वजह से धूप में भी ठंड का एहसास बना रहेगा पहाड़ी इलाकों में दिन का तापमान 8°C से 12°C के बीच ही सीमित रहने की संभावना है। Uttarakhand Weather Update News Nowcast For Uttarakhand State Today

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


