#UttarakhandNews

एनआईसी उत्तराखंड ने देहरादून में “जन परिचय – पहचान एक, सेवाएं अनेक” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की। कार्यशाला में 100 से अधिक अधिकारियों ने हिस्सा लिया और जन परिचय की कार्यप्रणाली, मूल्य-वर्धित सेवाओं, साइबर सुरक्षा तथा माइग्रेशन प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की।... Read More
राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना ने देहरादून में समीक्षा बैठक कर सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा, सम्मान, वेतन, PPE किट, बीमा और कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। मैनुअल सफाई पर रोक और सीवर-मैनहोल की सफाई में आधुनिक मशीनों व रोबोटिक तकनीक के इस्तेमाल पर भी जोर दिया गया।... Read More
उत्तरकाशी के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में फंसे 40 ट्रेकर्स को अब तक सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है। ओडिन कॉल से 29 और कालिंदी खाल से 11 ट्रेकर्स को निकाला गया, जबकि 8 ट्रेकर्स अभी कालिंदी खाल ट्रैक पर हैं। मौसम अनुकूल होने पर रेस्क्यू अभियान फिर शुरू किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार राहत एवं बचाव अभियान की जानकारी ले रहे हैं।... Read More
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार 28 सितंबर को उत्तरकाशी और देहरादून में कहीं-कहीं भारी बारिश का येलो अलर्ट है। गढ़वाल मंडल में गरज-चमक के साथ तेज से अति तेज बारिश की संभावना है। 29 सितंबर से भारी बारिश की चेतावनी नहीं है।... Read More
बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा देने की मांग को लेकर लालकुआं में भारी बारिश के बीच महारैली आयोजित हुई। रिपोर्ट के अनुसार रैली में 10 हजार से अधिक ग्रामीण शामिल हुए। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के आश्वासन के बाद संगठन ने सरकार को 5 अक्टूबर तक का समय दिया है। निर्धारित समय तक अधिसूचना जारी नहीं होने पर तहसील लालकुआं में अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने की घोषणा की गई है।... Read More
बागेश्वर जिले में शनिवार दोपहर 12:35 बजे 3.6 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप का केंद्र बागेश्वर क्षेत्र में जमीन से पांच किलोमीटर नीचे था। जिला प्रशासन के अनुसार प्रारंभिक जानकारी में जिले में किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।... Read More
हल्द्वानी में आयुक्त दीपक रावत की जनसुनवाई में भूमि विवाद, बकाया विद्युत बिल, सड़क मरम्मत, टैक्सी शटल सेवा, मृत्यु प्रमाण पत्र और अन्य मामलों से जुड़ी शिकायतें सामने आईं। आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए और कई शिकायतों का मौके पर समाधान किया।... Read More
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने गंगोत्री धाम पहुंचकर मां गंगा और मंदिरों में पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने मंदिर समिति और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, पेयजल, स्वच्छता और स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने यात्रा मार्ग की यातायात व्यवस्था सुचारु रखने तथा घाटों और मंदिर परिसर में साफ-सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।... Read More
नैनीताल में निर्धारित प्रयोजन के विपरीत भूमि उपयोग के सात मामलों में एसडीएम न्यायालय ने 1.822 हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार में निहित करने के आदेश दिए हैं।... Read More
वीकेंड पर कैंची धाम, भवाली और भीमताल में श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की संभावित भीड़ को देखते हुए 26 और 27 सितंबर को सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक यातायात एवं डायवर्जन व्यवस्था लागू रहेगी। भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग, निजी वाहनों के लिए निर्धारित पार्किंग और श्रद्धालुओं के लिए शटल सेवा की व्यवस्था की गई है।... Read More