Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • बिंदुखत्ता राजस्व गांव: बारिश के बीच महारैली में उमड़ा जनसैलाब, 5 अक्टूबर तक अल्टीमेटम
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

बिंदुखत्ता राजस्व गांव: बारिश के बीच महारैली में उमड़ा जनसैलाब, 5 अक्टूबर तक अल्टीमेटम

बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा देने की मांग को लेकर लालकुआं में भारी बारिश के बीच महारैली आयोजित हुई। रिपोर्ट के अनुसार रैली में 10 हजार से अधिक ग्रामीण शामिल हुए। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के आश्वासन के बाद संगठन ने सरकार को 5 अक्टूबर तक का समय दिया है। निर्धारित समय तक अधिसूचना जारी नहीं होने पर तहसील लालकुआं में अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने की घोषणा की गई है।
Mohan Chandra Joshi September 27, 2026
भारी बारिश के बीच बिंदुखत्ता राजस्व गांव की मांग को लेकर लालकुआं में निकली महारैली

बारिश के बीच राजस्व गांव की मांग को लेकर उमड़ा ग्रामीणों का जनसैलाब।

ख़बर शेयर करें -

कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के आश्वासन के बाद धरना 5 अक्टूबर तक स्थगित, अधिसूचना जारी नहीं हुई तो तहसील में फिर शुरू होगा अनिश्चितकालीन धरना

लालकुआं, 27 सितंबर 2026। बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा देने की मांग को लेकर रविवार को भारी बारिश के बीच लालकुआं में हजारों ग्रामीणों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। वन अधिकार संगठन के आह्वान पर शहीद स्मारक, जड़ सेक्टर से शुरू हुई महारैली तहसील परिसर पहुंची। यहां आयोजित जनसभा के दौरान ग्रामीणों ने राजस्व गांव की अधिसूचना जारी करने और गौला नदी से बाढ़ की समस्या के स्थायी समाधान की मांग उठाई। रिपोर्ट के अनुसार रैली में 10 हजार से अधिक ग्रामीण शामिल हुए।
रैली में पूर्व सैनिकों, मातृशक्ति, बुजुर्गों और युवाओं ने बड़ी संख्या में भागीदारी की। तहसील परिसर में आंदोलनकारियों ने अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान किया। इसके बाद मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के रूप में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। मंत्री ने मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव से दूरभाष पर वार्ता कर ग्रामीणों को मामले के समाधान का भरोसा दिया।
राम सिंह कैड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं बिंदुखत्ता राजस्व गांव के मुद्दे का समाधान चाहते हैं। उन्होंने ग्रामीणों से फिलहाल धरना स्थगित करने की अपील करते हुए कहा कि आगामी 10 से 15 दिनों के भीतर शासन स्तर पर वार्ता कराकर मामले का ठोस समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।
मंत्री के आश्वासन के बाद वन अधिकार संगठन ने ग्रामीणों के साथ विचार-विमर्श किया। इसके बाद संगठन अध्यक्ष उमेश भट्ट ने सरकार को 5 अक्टूबर तक का समय देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय तक बिंदुखत्ता राजस्व गांव की अधिसूचना जारी नहीं हुई तो तहसील लालकुआं में दोबारा अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा।
उमेश भट्ट ने कहा कि राजस्व गांव की मांग को लेकर शासन और प्रशासन के साथ कई दौर की वार्ताएं हो चुकी हैं। अब संगठन की मांग केवल वार्ता या आश्वासन तक सीमित नहीं है, बल्कि राजस्व गांव की अधिसूचना जारी किए जाने की है। उन्होंने कहा कि 5 अक्टूबर तक सरकार की ओर से ठोस निर्णय नहीं होने पर आंदोलन को फिर से तेज किया जाएगा।
वन अधिकार संगठन के अनुसार बिंदुखत्ता के 32 गांवों के 11,703 दावेदारों की ओर से वनाधिकार कानून-2006 की धारा 3(1)(ज) के तहत प्रस्तुत सामुदायिक दावे को 19 जून 2024 को जिला स्तरीय वन अधिकार समिति ने सर्वसम्मति से पारित किया था। संगठन का दावा है कि इसके बाद राजस्व गांव की अधिसूचना और बंदोबस्ती की प्रक्रिया के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया, लेकिन अंतिम अधिसूचना अभी जारी नहीं हुई है।
राजस्व गांव का दर्जा बिंदुखत्ता के ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग है। संगठन के अनुसार इसी मांग को लेकर 15 अगस्त से पदयात्रा के जरिए जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा था। रविवार की महारैली को इसी आंदोलन की अगली कड़ी बताया गया।
रैली को देखते हुए प्रशासन ने भी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। लालकुआं बाजार से तहसील परिसर तक पुलिस बल तैनात रहा और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई।
भारी बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी के बीच फिलहाल धरना 5 अक्टूबर तक स्थगित किया गया है। अब संगठन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय तक अधिसूचना जारी नहीं होने पर तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन धरना फिर शुरू किया जाएगा।
— Uttarakhand Morning Post

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather Update: आज भी भारी बारिश का दौर, रेड-ऑरेंज अलर्ट, मानसून की विदाई कब तक
Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #Bindukhatta #Lalkuan #RevenueVillage #Uttarakhand #UttarakhandNews

Related Stories

लालकुआं ब्लैकमेलिंग और विवाहिता मौत मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी Lalkuan Crime: ब्लैकमेलिंग का खेल और विवाहिता की मौत, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Lalkuan Crime: ब्लैकमेलिंग का खेल और विवाहिता की मौत, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi September 27, 2026
मालवा ताल में स्वास्थ्य विभाग की टीम ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच करते हुए Nainital News: मालवा ताल में स्वास्थ्य विभाग ने संभाला मोर्चा, 45 लोगों की स्वास्थ्य जांच
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • स्वास्थ्य

Nainital News: मालवा ताल में स्वास्थ्य विभाग ने संभाला मोर्चा, 45 लोगों की स्वास्थ्य जांच

Mohan Chandra Joshi September 27, 2026
बनबसा में कैबिनेट बैठक की तैयारियों की समीक्षा करते जिलाधिकारी मनीष कुमार Champawat News: बनबसा में 4 अक्टूबर को कैबिनेट बैठक प्रस्तावित, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा की
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

Champawat News: बनबसा में 4 अक्टूबर को कैबिनेट बैठक प्रस्तावित, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा की

Mohan Chandra Joshi September 27, 2026
विश्व पर्यटन दिवस पर मुक्तेश्वर में स्वच्छता अभियान Nainital News: विश्व पर्यटन दिवस पर मुक्तेश्वर में चला स्वच्छता अभियान
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • पर्यटन

Nainital News: विश्व पर्यटन दिवस पर मुक्तेश्वर में चला स्वच्छता अभियान

Mohan Chandra Joshi September 27, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री आवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम सुनते हुए Uttarakhand News: ‘मन की बात’ में माणा-बगोरी का जिक्र, सीएम धामी ने कहा- गौरव का विषय
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: ‘मन की बात’ में माणा-बगोरी का जिक्र, सीएम धामी ने कहा- गौरव का विषय

Mohan Chandra Joshi September 27, 2026
हल्द्वानी में कौशल विकास एवं अप्रेंटिसशिप समिति की बैठक की अध्यक्षता करते डीएम ललित मोहन रयाल Haldwani News: जापानी-जर्मन भाषा व बर्ड वॉचिंग प्रशिक्षण पर जोर, डीएम ने दिए निर्देश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: जापानी-जर्मन भाषा व बर्ड वॉचिंग प्रशिक्षण पर जोर, डीएम ने दिए निर्देश

Mohan Chandra Joshi September 27, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • लालकुआं ब्लैकमेलिंग और विवाहिता मौत मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी Lalkuan Crime: ब्लैकमेलिंग का खेल और विवाहिता की मौत, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Lalkuan Crime: ब्लैकमेलिंग का खेल और विवाहिता की मौत, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

  • भारी बारिश के बीच बिंदुखत्ता राजस्व गांव की मांग को लेकर लालकुआं में निकली महारैली बिंदुखत्ता राजस्व गांव: बारिश के बीच महारैली में उमड़ा जनसैलाब, 5 अक्टूबर तक अल्टीमेटम
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    बिंदुखत्ता राजस्व गांव: बारिश के बीच महारैली में उमड़ा जनसैलाब, 5 अक्टूबर तक अल्टीमेटम

  • मालवा ताल में स्वास्थ्य विभाग की टीम ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच करते हुए Nainital News: मालवा ताल में स्वास्थ्य विभाग ने संभाला मोर्चा, 45 लोगों की स्वास्थ्य जांच
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • स्वास्थ्य

    Nainital News: मालवा ताल में स्वास्थ्य विभाग ने संभाला मोर्चा, 45 लोगों की स्वास्थ्य जांच

  • बनबसा में कैबिनेट बैठक की तैयारियों की समीक्षा करते जिलाधिकारी मनीष कुमार Champawat News: बनबसा में 4 अक्टूबर को कैबिनेट बैठक प्रस्तावित, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा की
    • उत्तराखंड
    • चंपावत

    Champawat News: बनबसा में 4 अक्टूबर को कैबिनेट बैठक प्रस्तावित, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा की

  • विश्व पर्यटन दिवस पर मुक्तेश्वर में स्वच्छता अभियान Nainital News: विश्व पर्यटन दिवस पर मुक्तेश्वर में चला स्वच्छता अभियान
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • पर्यटन

    Nainital News: विश्व पर्यटन दिवस पर मुक्तेश्वर में चला स्वच्छता अभियान

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (470)
  • अल्मोड़ा (640)
  • उत्तरकाशी (288)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,606)
  • उधमसिंह नगर (1,339)
  • क्राइम (3,523)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,006)
  • चमोली (456)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (305)
  • दुर्घटना (737)
  • देहरादून (11,299)
  • नैनीताल (6,563)
  • पर्यटन (221)
  • पिथौरागढ़ (482)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (984)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,212)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,161)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (528)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (653)
  • संस्कृति (235)
  • स्वास्थ्य (1,381)
  • हरिद्वार (943)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Lalkuan Crime: ब्लैकमेलिंग का खेल और विवाहिता की मौत, मुख्य आरोपी गिरफ्तार Lalkuan Crime: ब्लैकमेलिंग का खेल और विवाहिता की मौत, मुख्य आरोपी गिरफ्तार बिंदुखत्ता राजस्व गांव: बारिश के बीच महारैली में उमड़ा जनसैलाब, 5 अक्टूबर तक अल्टीमेटम बिंदुखत्ता राजस्व गांव: बारिश के बीच महारैली में उमड़ा जनसैलाब, 5 अक्टूबर तक अल्टीमेटम Nainital News: मालवा ताल में स्वास्थ्य विभाग ने संभाला मोर्चा, 45 लोगों की स्वास्थ्य जांच Nainital News: मालवा ताल में स्वास्थ्य विभाग ने संभाला मोर्चा, 45 लोगों की स्वास्थ्य जांच Champawat News: बनबसा में 4 अक्टूबर को कैबिनेट बैठक प्रस्तावित, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा की Champawat News: बनबसा में 4 अक्टूबर को कैबिनेट बैठक प्रस्तावित, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा की Nainital News: विश्व पर्यटन दिवस पर मुक्तेश्वर में चला स्वच्छता अभियान Nainital News: विश्व पर्यटन दिवस पर मुक्तेश्वर में चला स्वच्छता अभियान