Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarkashi Rescue: 40 ट्रेकर्स सुरक्षित रेस्क्यू, अभियान जारी; सीएम धामी लगातार ले रहे अपडेट
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड

Uttarkashi Rescue: 40 ट्रेकर्स सुरक्षित रेस्क्यू, अभियान जारी; सीएम धामी लगातार ले रहे अपडेट

उत्तरकाशी के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में फंसे 40 ट्रेकर्स को अब तक सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है। ओडिन कॉल से 29 और कालिंदी खाल से 11 ट्रेकर्स को निकाला गया, जबकि 8 ट्रेकर्स अभी कालिंदी खाल ट्रैक पर हैं। मौसम अनुकूल होने पर रेस्क्यू अभियान फिर शुरू किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार राहत एवं बचाव अभियान की जानकारी ले रहे हैं।
Mohan Chandra Joshi September 28, 2026
उत्तरकाशी में ट्रेकर्स के रेस्क्यू अभियान में जुटी SDRF टीम

उत्तरकाशी के उच्च हिमालयी क्षेत्र में ट्रेकर्स के रेस्क्यू में जुटी टीमें

ख़बर शेयर करें -

उत्तरकाशी में अब तक 40 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए, ओडिन कॉल से 29 और कालिंदी खाल से 11 रेस्क्यू; 8 ट्रेकर्स अभी कालिंदी खाल ट्रैक पर, सीएम धामी लगातार ले रहे अपडेट

उत्तरकाशी, 28 सितंबर 2026। उत्तरकाशी के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में खराब मौसम और बर्फबारी के बीच फंसे ट्रेकर्स की सुरक्षित वापसी के लिए रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। कालिंदी ट्रेक के कालिंदी खाल क्षेत्र में फंसे ट्रेकर्स को सुरक्षित निकालने के लिए SDRF की विशेषज्ञ हाई-एल्टीट्यूड रेस्क्यू टीम सहित विभिन्न एजेंसियां अभियान में जुटी हैं। अब तक 11 ट्रेकर्स को सकुशल रेस्क्यू कर हर्षिल हेलीपैड पहुंचाया जा चुका है।
कालिंदी खाल क्षेत्र में फिलहाल बारिश और बर्फबारी के कारण रेस्क्यू कार्य प्रभावित हुआ है। SDRF के दो सदस्य शेष आठ ट्रेकर्स के साथ कालिंदी खाल ट्रैक पर मौजूद हैं। उपलब्ध जानकारी के अनुसार सभी ट्रेकर्स सुरक्षित हैं। मौसम अनुकूल होते ही रेस्क्यू अभियान फिर शुरू किया जाएगा।
ओडिन कॉल से 29 ट्रेकर्स का सफल रेस्क्यू
वहीं, कालिंदी ट्रेक के ओडिन कॉल क्षेत्र में फंसे 29 ट्रेकर्स को हेलीकॉप्टर के माध्यम से सकुशल रेस्क्यू कर हर्षिल पहुंचाया गया है। अभियान सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद सभी 29 ट्रेकर्स को आर्मी बेस हर्षिल स्थित चिकित्सालय लाया गया, जहां चिकित्सकीय टीम ने उनकी प्राथमिक स्वास्थ्य जांच की।
ओडिन कॉल क्षेत्र में चलाए गए रेस्क्यू अभियान में SDRF, जिला पुलिस, भारतीय सेना, स्थानीय प्रशासन और UCADA की टीमें संयुक्त रूप से शामिल रहीं। शासन से समन्वय स्थापित कर सेनानायक SDRF अर्पण यदुवंशी के दिशा-निर्देशन में अभियान संचालित किया गया। SDRF कंट्रोल रूम के माध्यम से भी रेस्क्यू अभियान की लगातार निगरानी की गई और मौके पर तैनात टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
हाई-एल्टीट्यूड रेस्क्यू टीमों की तैनाती
उच्च हिमालयी क्षेत्र की चुनौतीपूर्ण भौगोलिक परिस्थितियों और प्रतिकूल मौसम के बीच SDRF की विशेषज्ञ हाई-एल्टीट्यूड रेस्क्यू टीम अन्य सहयोगी एजेंसियों के साथ समन्वय कर अभियान चला रही है। ट्रेकर्स को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के लिए उपलब्ध संसाधनों का इस्तेमाल किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री धामी ने ली राहत-बचाव अभियान की जानकारी
उत्तरकाशी के उच्च हिमालयी क्षेत्र में फंसे ट्रेकर्स को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिव, आपदा प्रबंधन से दूरभाष पर वार्ता कर राहत एवं बचाव अभियान की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि उच्च हिमालयी क्षेत्रों में ट्रैकिंग और पर्वतारोहण के लिए गए सभी ट्रेकर्स एवं पोर्टर्स की सुरक्षित वापसी सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित की जाए।
मुख्यमंत्री ने राहत एवं बचाव कार्यों में सभी आवश्यक संसाधनों का प्रभावी उपयोग करने तथा प्रभावित क्षेत्रों में मौजूद लोगों के लिए आवश्यक चिकित्सकीय सहायता, भोजन और अन्य जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रतिकूल मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए संबंधित विभागों को पूरी सतर्कता और आपसी समन्वय के साथ कार्य करने को कहा।
उत्तरकाशी के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में मौसम की चुनौती के बीच रेस्क्यू टीमें लगातार सक्रिय हैं। कालिंदी खाल ट्रैक पर मौजूद आठ ट्रेकर्स को सुरक्षित निकालने के लिए मौसम अनुकूल होने का इंतजार किया जा रहा है, जबकि ओडिन कॉल से 29 ट्रेकर्स को सुरक्षित निकालकर हर्षिल पहुंचाया जा चुका है।

— Uttarakhand Morning Post

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Nainital News: नाबार्ड ने संवारे महिलाओं के हुनर, दीपावली पर बढ़ी कमाई
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #CMDhami #RescueOperation #SDRF #UttarakhandMorningPost #UttarakhandNews

Related Stories

हल्द्वानी में बाइक चोरी करने वाले गिरोह के चार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद बरामद छह मोटरसाइकिलें Haldwani News: बाइक चोर गिरोह का बड़ा भंडाफोड़, मैकेनिक समेत चार गिरफ्तार; 6 बाइक बरामद
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Haldwani News: बाइक चोर गिरोह का बड़ा भंडाफोड़, मैकेनिक समेत चार गिरफ्तार; 6 बाइक बरामद

Mohan Chandra Joshi November 6, 2026
अल्मोड़ा में दिसंबर में प्रस्तावित विंटर कार्निवल की तैयारियों की समीक्षा करते जिलाधिकारी अंशुल सिंह। Almora News: दिसंबर में दो दिवसीय विंटर कार्निवल, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा की
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • पर्यटन

Almora News: दिसंबर में दो दिवसीय विंटर कार्निवल, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा की

Mohan Chandra Joshi November 6, 2026
उत्तराखंड राज्योत्सव समारोह में संबोधन देते केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राहुल गांधी की ‘वोट बचाओ यात्रा’ पर अमित शाह का बड़ा हमला, बोले- ‘घुसपैठिया बचाओ यात्रा’
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राहुल गांधी की ‘वोट बचाओ यात्रा’ पर अमित शाह का बड़ा हमला, बोले- ‘घुसपैठिया बचाओ यात्रा’

Mohan Chandra Joshi November 6, 2026
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड पुलिस के कार्यक्रम में शामिल Uttarakhand News: उत्तराखंड पुलिस को मिला राष्ट्रपति पुलिस निशान, अमित शाह ने किया अलंकृत
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: उत्तराखंड पुलिस को मिला राष्ट्रपति पुलिस निशान, अमित शाह ने किया अलंकृत

Mohan Chandra Joshi November 6, 2026
राज्योत्सव समारोह में संबोधित करते केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह Uttarakhand News: अमित शाह बोले- विकसित भारत का पहला पड़ाव बनेगा उत्तराखंड, विकास की रफ्तार को सराहा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

Uttarakhand News: अमित शाह बोले- विकसित भारत का पहला पड़ाव बनेगा उत्तराखंड, विकास की रफ्तार को सराहा

Mohan Chandra Joshi November 6, 2026
अमित शाह और सीएम धामी उत्तराखंड गौरव सम्मान समारोह में विभूतियों को सम्मानित करते हुए Uttarakhand News: 15 विभूतियों को उत्तराखंड गौरव सम्मान, कलाकारों और साहसी बच्चों का भी हुआ सम्मान
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: 15 विभूतियों को उत्तराखंड गौरव सम्मान, कलाकारों और साहसी बच्चों का भी हुआ सम्मान

Mohan Chandra Joshi November 6, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • हल्द्वानी में बाइक चोरी करने वाले गिरोह के चार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद बरामद छह मोटरसाइकिलें Haldwani News: बाइक चोर गिरोह का बड़ा भंडाफोड़, मैकेनिक समेत चार गिरफ्तार; 6 बाइक बरामद
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Haldwani News: बाइक चोर गिरोह का बड़ा भंडाफोड़, मैकेनिक समेत चार गिरफ्तार; 6 बाइक बरामद

  • अल्मोड़ा में दिसंबर में प्रस्तावित विंटर कार्निवल की तैयारियों की समीक्षा करते जिलाधिकारी अंशुल सिंह। Almora News: दिसंबर में दो दिवसीय विंटर कार्निवल, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा की
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड
    • पर्यटन

    Almora News: दिसंबर में दो दिवसीय विंटर कार्निवल, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा की

  • उत्तराखंड राज्योत्सव समारोह में संबोधन देते केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राहुल गांधी की ‘वोट बचाओ यात्रा’ पर अमित शाह का बड़ा हमला, बोले- ‘घुसपैठिया बचाओ यात्रा’
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • राष्ट्रीय

    राहुल गांधी की ‘वोट बचाओ यात्रा’ पर अमित शाह का बड़ा हमला, बोले- ‘घुसपैठिया बचाओ यात्रा’

  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड पुलिस के कार्यक्रम में शामिल Uttarakhand News: उत्तराखंड पुलिस को मिला राष्ट्रपति पुलिस निशान, अमित शाह ने किया अलंकृत
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: उत्तराखंड पुलिस को मिला राष्ट्रपति पुलिस निशान, अमित शाह ने किया अलंकृत

  • राज्योत्सव समारोह में संबोधित करते केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह Uttarakhand News: अमित शाह बोले- विकसित भारत का पहला पड़ाव बनेगा उत्तराखंड, विकास की रफ्तार को सराहा
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • राष्ट्रीय

    Uttarakhand News: अमित शाह बोले- विकसित भारत का पहला पड़ाव बनेगा उत्तराखंड, विकास की रफ्तार को सराहा

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (482)
  • अल्मोड़ा (651)
  • उत्तरकाशी (298)
  • उत्तरप्रदेश (122)
  • उत्तराखंड (26,049)
  • उधमसिंह नगर (1,364)
  • क्राइम (3,588)
  • खेल (369)
  • चंपावत (1,023)
  • चमोली (470)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (307)
  • दुर्घटना (774)
  • देहरादून (11,506)
  • नैनीताल (6,658)
  • पर्यटन (231)
  • पिथौरागढ़ (492)
  • पौड़ी (322)
  • बागेश्वर (994)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,248)
  • यात्रा (419)
  • राजनीति (418)
  • राष्ट्रीय (1,181)
  • रुद्रप्रयाग (729)
  • रोजगार (538)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (669)
  • संस्कृति (239)
  • स्वास्थ्य (1,387)
  • हरिद्वार (961)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Haldwani News: बाइक चोर गिरोह का बड़ा भंडाफोड़, मैकेनिक समेत चार गिरफ्तार; 6 बाइक बरामद Haldwani News: बाइक चोर गिरोह का बड़ा भंडाफोड़, मैकेनिक समेत चार गिरफ्तार; 6 बाइक बरामद Almora News: दिसंबर में दो दिवसीय विंटर कार्निवल, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा की Almora News: दिसंबर में दो दिवसीय विंटर कार्निवल, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा की राहुल गांधी की ‘वोट बचाओ यात्रा’ पर अमित शाह का बड़ा हमला, बोले- ‘घुसपैठिया बचाओ यात्रा’ राहुल गांधी की ‘वोट बचाओ यात्रा’ पर अमित शाह का बड़ा हमला, बोले- ‘घुसपैठिया बचाओ यात्रा’ Uttarakhand News: उत्तराखंड पुलिस को मिला राष्ट्रपति पुलिस निशान, अमित शाह ने किया अलंकृत Uttarakhand News: उत्तराखंड पुलिस को मिला राष्ट्रपति पुलिस निशान, अमित शाह ने किया अलंकृत Uttarakhand News: अमित शाह बोले- विकसित भारत का पहला पड़ाव बनेगा उत्तराखंड, विकास की रफ्तार को सराहा Uttarakhand News: अमित शाह बोले- विकसित भारत का पहला पड़ाव बनेगा उत्तराखंड, विकास की रफ्तार को सराहा