पिथौरागढ़ जिले के मझगांव में घास काटने गई 54 वर्षीय राधा देवी की गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई। 12 अक्टूबर को सुबह करीब 8 बजे हुए हादसे की सूचना दोपहर करीब 2 बजे SSB को मिली। इसके बाद 55वीं वाहिनी के जवानों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर दुर्गम खाई से शव निकालकर घर पहुंचाया।... Read More
#RescueOperation
उत्तरकाशी के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में फंसे 40 ट्रेकर्स को अब तक सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है। ओडिन कॉल से 29 और कालिंदी खाल से 11 ट्रेकर्स को निकाला गया, जबकि 8 ट्रेकर्स अभी कालिंदी खाल ट्रैक पर हैं। मौसम अनुकूल होने पर रेस्क्यू अभियान फिर शुरू किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार राहत एवं बचाव अभियान की जानकारी ले रहे हैं।... Read More
चंपावत के छीनीगोठ क्षेत्र में हुड्डी नदी का जलस्तर और बहाव अचानक बढ़ने से दूसरी ओर फंसे तीन लोगों के लिए स्थिति मुश्किल हो गई। सूचना मिलते ही टनकपुर पोस्ट से SDRF टीम उप निरीक्षक दीपक चंद्र जोशी के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। तेज बहाव और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच जवानों ने सुरक्षित रेस्क्यू तकनीकों का इस्तेमाल करते हुए तीनों लोगों तक पहुंच बनाई और उन्हें सकुशल सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।... Read More
तमक नाले में अतिवृष्टि के बाद लापता हुए चालक हवलदार पंकज रुधौला की तलाश में पुलिस, प्रशासन, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, बीआरओ और गढ़वाल राइफल्स की टीमें लगातार जुटी रहीं। 12 दिन चले सघन सर्च अभियान के बाद धौलीगंगा नदी किनारे शव बरामद किया गया।... Read More
पौड़ी गढ़वाल के मेहर गांव में लगातार बारिश के बीच हुए मकान हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। सूचना के बाद SDRF, पुलिस और प्रशासन की टीमों ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान चलाया। चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में सघन सर्चिंग के बाद मलबे से तीनों शव बरामद कर लिए गए। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।... Read More
मायापुर-पीपलकोटी की निर्माणाधीन टनल में 13 अगस्त को हुए हादसे के बाद एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, आईटीबीपी, सेना, डीडीआरएफ, पुलिस और अन्य एजेंसियों ने संयुक्त रूप से कठिन परिस्थितियों में रेस्क्यू अभियान चलाया। टनल के भीतर पानी, स्लज और मलबे के बीच आधुनिक उपकरणों की मदद से लगातार सर्च ऑपरेशन किया गया। सभी लापता श्रमिकों के शव बरामद होने के साथ अभियान पूरा हुआ। हादसे में 10 श्रमिकों की मौत हुई, जबकि 12 घायल श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालकर उपचार उपलब्ध कराया गया।... Read More
पौड़ी गढ़वाल के महरगांव में लगातार बारिश के बीच मकान के ऊपर भारी मलबा गिरने से हादसा हुआ। प्रारंभिक सूचना के अनुसार चार लोग मलबे में दबे थे, जिनमें से एक महिला को ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस और SDRF की टीमें मौके पर पहुंचीं और मलबे में फंसे लोगों की तलाश शुरू की। भारी बारिश के कारण जनपद के कई हिस्सों में भूस्खलन और सड़क बाधित होने की स्थिति बनी हुई है।... Read More
Dehradun News: भारी बारिश में स्वारना नदी में फंसे UPES के 6 छात्र, SDRF ने 6 किमी ट्रैकिंग कर बचाया
Dehradun News: भारी बारिश में स्वारना नदी में फंसे UPES के 6 छात्र, SDRF ने 6 किमी ट्रैकिंग कर बचाया
भारी बारिश के दौरान स्वारना नदी का जलस्तर बढ़ने से ट्रैकिंग पर गए UPES के छह छात्र जंगल क्षेत्र में फंस गए थे। SDRF डाकपत्थर की टीम ने दुर्गम क्षेत्र में करीब छह किलोमीटर पैदल ट्रैकिंग कर छात्रों तक पहुंच बनाई और सभी को सुरक्षित बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया। SDRF ने बारिश के दौरान नदी-नालों के आसपास जाने और मौसम की जानकारी के बिना ट्रैकिंग करने से बचने की अपील की है।... Read More
मायापुर–पीपलकोटी टनल में जारी रेस्क्यू अभियान के दौरान SDRF की टीमें प्रतिकूल परिस्थितियों के बीच लगातार सर्चिंग कर रही हैं। टनल से पानी बाहर निकालने के साथ दलदल और मलबे के बीच संभावित स्थानों पर उपलब्ध संसाधनों एवं उपकरणों की मदद से खोजबीन की जा रही है। अभियान में शामिल सभी एजेंसियां आपसी समन्वय और सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए ऑपरेशन को आगे बढ़ा रही हैं। चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद रेस्क्यू टीमों का प्रयास टनल के भीतर सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से सर्चिंग जारी रखना है।... Read More
चमोली की नीति घाटी में तमक नाले में लापता BRO हवलदार पंकज की तलाश को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मामले का स्वतः संज्ञान लिया है। उन्होंने अधिकारियों को खोज एवं बचाव अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए और परिजनों से दूरभाष पर वार्ता कर हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।... Read More



Dehradun News: बेटियों के सम्मान और लिंगानुपात सुधार को लेकर DM ने छात्रों को किया जागरूक
Nainital News: गुंडा एक्ट में 4 आरोपी जिला बदर, 98 पर हो चुकी कार्रवाई
Uttarakhand News: ओलावृष्टि प्रभावित किसानों को अतिरिक्त राहत, बिजली बिल 3 माह स्थगित
Uttarakhand News: नरेंद्र नगर में ₹1.38 करोड़ से बनेगी पार्किंग, CM धामी के निर्देश पर प्रक्रिया तेज
Uttarakhand News: 13 नवंबर को प्रवासी उत्तराखंडियों का सम्मेलन, दून विश्वविद्यालय में जुटेंगे प्रवासी