Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, IMD का ताजा पूर्वानुमान
उत्तराखंड में कल भारी बारिश के येलो अलर्ट के बीच बदला मौसम.
उत्तरकाशी और देहरादून में भारी बारिश का येलो अलर्ट, गढ़वाल मंडल में भी तेज बारिश और गरज-चमक के आसार; 29 सितंबर से भारी बारिश के अलर्ट में राहत
देहरादून, 27 सितंबर 2026। Uttarakhand Weather Forecast Tomorrow: उत्तराखंड में पिछले तीन दिनों से बारिश का दौर जारी है। रविवार को भी दोपहर तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश होती रही। दोपहर बाद बारिश की तीव्रता कुछ कम होने से लोगों को कुछ राहत मिली, हालांकि पर्वतीय जिलों में कई स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी के साथ आसमान में घने बादल छाए रहे। इस बीच मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने सोमवार, 28 सितंबर के लिए बारिश को लेकर ताजा पूर्वानुमान जारी किया है।
उत्तराखंड में कल का मौसम
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की ओर से रविवार शाम 6:30 बजे जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 28 सितंबर को उत्तरकाशी और देहरादून जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इन दोनों जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
इसके साथ ही गढ़वाल मंडल के जिलों में कुछ स्थानों पर गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर की संभावना जताई गई है।
प्रदेश के पर्वतीय जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछार पड़ सकती है। वहीं हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश तथा गरज के साथ बौछार का पूर्वानुमान है।
आज का मौसम
27 सितंबर को प्रदेश में मौसम का असर व्यापक रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, चम्पावत, नैनीताल और पौड़ी जिलों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। राज्य के शेष जिलों में भी कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी है।
सभी जिलों में कुछ स्थानों पर गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। इन हवाओं की गति 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का भी पूर्वानुमान था। इसके साथ ही बारिश के अत्यंत तीव्र दौर की संभावना भी जताई गई है।
29 सितंबर से भारी बारिश का अलर्ट नहीं
मौसम विज्ञान केंद्र के आगामी पूर्वानुमान के अनुसार 29 सितंबर से किसी भी जिले में भारी बारिश की चेतावनी नहीं है। हालांकि पर्वतीय जिलों सहित कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और गरज के साथ बौछार का दौर जारी रह सकता है।
30 सितंबर और 1 अक्टूबर को भी किसी जिले के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी नहीं की गई है।
स्रोत: मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून (IMD)
— Uttarakhand Morning Post

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


