Uttarakhand Earthquake: खराब मौसम के बीच यहां भूकंप के झटके से डोली धरती, 3.6 रही तीव्रता
बागेश्वर में भूकंप के झटकों के बाद लोगों में हलचल रही।
बागेश्वर में 5 किलोमीटर गहराई में रहा भूकंप का केंद्र, जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीम अलर्ट
बागेश्वर, 26 सितंबर 2026। खराब मौसम के बीच उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में शनिवार दोपहर भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.6 दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र बागेश्वर क्षेत्र में जमीन के भीतर करीब पांच किलोमीटर की गहराई में स्थित था।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप दोपहर 12:35:11 बजे दर्ज किया गया। इसका केंद्र 29.984 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 79.692 डिग्री पूर्वी देशांतर पर निर्धारित किया गया। भूकंप की गहराई कम होने के कारण आसपास के क्षेत्रों में इसके झटके महसूस किए गए।
झटकों से लोगों में मची हलचल
भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोगों में कुछ देर के लिए हलचल की स्थिति बनी। हालांकि, प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जिले में भूकंप से किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि भूकंप की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन तंत्र सक्रिय हो गया। जिला आपदा कंट्रोल रूम के माध्यम से जिले की विभिन्न तहसीलों, पुलिस चौकियों और राजस्व उपनिरीक्षकों से स्थिति की जानकारी ली जा रही है।
प्रशासन ने लिया जिले का फीडबैक
प्रशासन की ओर से विभिन्न क्षेत्रों से प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अभी तक कहीं से भी जनहानि या अन्य नुकसान की सूचना सामने नहीं आई है। संबंधित स्तर पर स्थिति की निगरानी की जा रही है और क्षेत्र से लगातार फीडबैक लिया जा रहा है।
प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। किसी भी आपात स्थिति या नुकसान की जानकारी मिलने पर जिला आपदा कंट्रोल रूम को तत्काल सूचना देने को कहा गया है।
— Uttarakhand Morning Post

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


