#UttarakhandEarthquake

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8 बजकर 7 मिनट पर 4.2 तीव्रता का भूकंप आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, इसका केंद्र उत्तरकाशी से करीब दो किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में जमीन से 11 किलोमीटर की गहराई पर था। जिला मुख्यालय और यमुनोत्री घाटी के खरसाली गांव में झटके महसूस किए गए। कंपन के दौरान लोग घरों से बाहर निकल आए। आपदा प्रबंधन अधिकारी के अनुसार, फिलहाल जिले में जनहानि या संपत्ति के नुकसान की सूचना नहीं है।... Read More
मंगलवार रात करीब 10:23 बजे चमोली क्षेत्र में 4.9 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। उत्तराखंड के कई इलाकों के साथ दिल्ली-NCR, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में भी कंपन महसूस होने की सूचना है। फिलहाल उत्तराखंड में किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।... Read More
बागेश्वर जिले में शनिवार दोपहर 12:35 बजे 3.6 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप का केंद्र बागेश्वर क्षेत्र में जमीन से पांच किलोमीटर नीचे था। जिला प्रशासन के अनुसार प्रारंभिक जानकारी में जिले में किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।... Read More
उत्तराखंड में सोमवार देर रात उत्तरकाशी और टिहरी गढ़वाल में भूकंप के झटके महसूस किए गए। उत्तरकाशी में 4.2 और टिहरी में 2.0 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। दोनों स्थानों पर किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।... Read More
उत्तरकाशी के भटवाड़ी क्षेत्र में गुरुवार रात 8:02 बजे 3.5 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। भूकंप का केंद्र पिलंग के जंगलों में रहा। झटकों के बाद जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन तंत्र ने तत्काल स्थिति का आकलन किया। प्रारंभिक रिपोर्ट में किसी प्रकार की जनहानि या संपत्ति के नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है और प्रशासन ने लोगों से अफवाहों से बचकर केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील की है।... Read More