Uttarakhand Earthquake: उत्तराखंड में भूकंप के तेज झटके, इन जिलों में महसूस हुई कंपन
चमोली में भूकंप का केंद्र, उत्तराखंड समेत कई राज्यों में महसूस हुए झटके
दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत में महसूस हुए झटके; फिलहाल जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं
नैनीताल, 06 अक्टूबर 2026। मंगलवार रात करीब 10:23 से 10:24 बजे के बीच उत्तराखंड में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। चमोली समेत प्रदेश के कई हिस्सों में धरती हिलने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। भूकंप के झटके उत्तराखंड के सभी जिलों में महसूस किए जाने की सूचना है। रुद्रपुर, बागेश्वर, चंपावत, पिथौरागढ़, नैनीताल, हल्द्वानी, लालकुआं , देहरादून , उधम सिंह नगर ,रामनगर, अल्मोड़ा, रानीखेत, खटीमा, श्रीनगर गढ़वाल, हरिद्वार और पौड़ी समेत कई इलाकों में लोगों ने कंपन महसूस की।
भूकंप के झटके महसूस होते ही कई जगह लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। रात के समय अचानक धरती हिलने से लोगों में दहशत का माहौल बन गया। कुछ देर तक लोग एक-दूसरे को फोन कर भूकंप के बारे में जानकारी लेते रहे। कई इलाकों में लोग एहतियातन कुछ समय तक घरों से बाहर भी खड़े रहे।
उपलब्ध जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात करीब 10:23 बजे चमोली क्षेत्र में 4.9 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। भूकंप का केंद्र खाडून लागा गवाली से करीब 22 किलोमीटर दूर बताया गया है।
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार मंगलवार रात उत्तराखंड के चमोली जिले में 4.9 तीव्रता का भूकंप आया। इसके झटके दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में महसूस किए गए। भूकंप के बाद कुछ समय तक लोगों में हलचल और दहशत का माहौल रहा।
इसकी गहराई जमीन के अंदर 13 किलोमीटर थी। NCS के अनुसार भूकंप का स्थान 30.103° उत्तरी अक्षांश और 79.561° पूर्वी देशांतर पर दर्ज किया गया है। यह लोकेशन चमोली क्षेत्र के आसपास पड़ती है।
बागेश्वर के कपकोट क्षेत्र की ग्राम पंचायत बोरबलडा समेत आसपास के इलाकों में भी लोगों ने तेज कंपन महसूस किया। वहीं ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर और काशीपुर में भी झटके महसूस हुए। देहरादून के ऋषिकेश और आसपास के क्षेत्रों में भी लोगों ने कंपन महसूस किया।
फिलहाल किसी भी जिले से जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।
भूकंप की तीव्रता: 4.9, समय: 06/10/2026 22:23:13 IST, अक्षांश: 30.103 N, देशांतर: 79.561 E, गहराई: 13 किमी, क्षेत्र: चमोली, उत्तराखंड।
Source: National Center for Seismology (NCS)
उत्तराखंड के अलावा भूकंप के झटकों का असर दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में महसूस किया गया। हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा के विभिन्न इलाकों से भी धरती में कंपन महसूस होने की सूचना सामने आई है।
फिलहाल उत्तराखंड में भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। प्रशासन और संबंधित एजेंसियों की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है। भूकंप की तीव्रता, केंद्र और अन्य तकनीकी विवरण की आधिकारिक पुष्टि के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।
— Uttarakhand Morning Post

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


