Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Nainital News: मुक्तेश्वर से शुरू हुई हिमालयन MTB चैलेंज, 66 साइकिलिस्ट दिखाएंगे दमखम
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • पर्यटन

Nainital News: मुक्तेश्वर से शुरू हुई हिमालयन MTB चैलेंज, 66 साइकिलिस्ट दिखाएंगे दमखम

नैनीताल जिले के मुक्तेश्वर से अल्टीमेट उत्तराखंड हिमालयन MTB चैलेंज-2026 का शुभारंभ हुआ। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने 658 किलोमीटर की साइकिल रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रतियोगिता में 18 राज्यों के साथ एयरफोर्स, आर्मी और ITBP के कुल 66 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। 20 से 26 नवंबर तक आयोजित यह रेस उत्तराखंड के 10 जनपदों से गुजरते हुए मसूरी में संपन्न होगी। आयोजन का उद्देश्य एडवेंचर टूरिज्म, शीतकालीन पर्यटन, स्थानीय रोजगार और उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देना है।
Mohan Chandra Joshi November 20, 2026
मुक्तेश्वर में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने अल्टीमेट उत्तराखंड हिमालयन MTB चैलेंज-2026 को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मुक्तेश्वर से 658 किलोमीटर की हिमालयन MTB साइकिल रेस का शुभारंभ।

ख़बर शेयर करें -

कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने दिखाई हरी झंडी, 18 राज्यों के प्रतिभागी 658 किलोमीटर की दूरी तय कर 26 नवंबर को मसूरी पहुंचेंगे।

नैनीताल/मुक्तेश्वर 20 नवम्बर 2026: कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने शुक्रवार को अल्टीमेट उत्तराखंड हिमालयन MTB चैलेंज-2026 को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह उत्तराखंड के लिए गर्व की बात है कि प्रदेश में इस तरह के साहसिक खेलों का आयोजन हो रहा है।

उन्होंने कहा कि इस आयोजन का शुभारंभ मुक्तेश्वर से होना भी विशेष महत्व रखता है। उन्होंने कहा कि शासन में सचिव धीराज सिंह भी इस आयोजन को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व में जिलाधिकारी रहते हुए धीराज सिंह गर्ब्याल ने कुमाऊं की संस्कृति एवं परंपराओं तथा पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिए अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए हैं।

कैबिनेट मंत्री ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश के पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों को एक गुलदस्ते के रूप में जोड़कर विकास की दिशा में आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन प्रदेश के सभी क्षेत्रों को एक-दूसरे से जोड़ने के साथ ही उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन संभावनाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: गुरु नानक देव प्रकाश पर्व पर निकली चौथी प्रभात फेरी, जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत

सचिव पर्यटन धीराज सिंह गर्ब्याल ने जानकारी देते हुए बताया कि अल्टीमेट उत्तराखंड हिमालयन MTB चैलेंज-2026 की शुरुआत 20 नवंबर को मुक्तेश्वर से हुई है। साइकिल रेस प्रदेश के 10 जनपदों से गुजरते हुए लगभग 658 किलोमीटर का सफर तय कर 26 नवंबर को मसूरी में संपन्न होगी। उन्होंने बताया कि 18 राज्यों तथा एयरफोर्स, आर्मी व ITBP के कुल 66 व्यक्ति प्रतिभाग कर रहे हैं तथा 14 व्यक्ति विभिन्न कारणों से प्रतिभाग नहीं कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कुल 80 व्यक्तियों द्वारा पंजीयरण कराया गया था,

सचिव पर्यटन धीराज सिंह गर्ब्याल ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखंड सरकार द्वारा आयोजित अल्टीमेट उत्तराखंड हिमालयन MTB चैलेंज-2026 का उद्देश्य केवल साइकिलिंग प्रतियोगिता कराना नहीं, बल्कि उत्तराखंड को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एडवेंचर टूरिज्म, माउंटेन साइक्लिंग और साहसिक खेलों के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करना है।
इस आयोजन के माध्यम से सरकार खेल, पर्यटन, स्थानीय अर्थव्यवस्था, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण को एक साथ जोड़कर उत्तराखंड की वैश्विक पहचान मजबूत करना चाहती है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarkashi News: मुख्य सचिव ने चिन्यालीसौड़ में किया ‘हिमालयन भोजनालय’ का उद्घाटन

उन्होंने अल्टीमेट उत्तराखंड हिमालयन MTB चैलेंज-2026, अल्ट्रा मैराथन, एंगलिंग मीट सहित विभिन्न साहसिक खेलों के द्वारा सरकार के प्रमुख उद्देश्यों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि-

1. उत्तराखंड को अंतरराष्ट्रीय एडवेंचर टूरिज्म हब बनाना

हिमालयी क्षेत्रों को माउंटेन बाइकिंग और साहसिक खेलों के वैश्विक मानचित्र पर स्थापित करना। देश-विदेश के पेशेवर साइकिलिस्टों और पर्यटकों को उत्तराखंड की ओर आकर्षित करना। राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों को एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए एक विशिष्ट पहचान दिलाना।

2.शीतकालीन पर्यटन (Winter Tourism) को बढ़ावा देना

पर्यटन गतिविधियों को केवल गर्मियों और चारधाम यात्रा तक सीमित न रखना।

सर्दियों में भी पर्यटकों की आवाजाही बढ़ाना। ऑफ-सीजन में होटल, होमस्टे, रिसॉर्ट और स्थानीय पर्यटन कारोबार को प्रोत्साहित करना।

3. स्थानीय अर्थव्यवस्था एवं रोजगार को मजबूत करना

ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यटन आधारित रोजगार और स्वरोजगार के अवसर पैदा करना। स्थानीय युवाओं को गाइड, होमस्टे संचालक, परिवहन, खानपान और अन्य पर्यटन सेवाओं से जोड़ना।

यह भी पढ़ें 👉  Pauri News: सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन, 91 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

4. उत्तराखंड की संस्कृति एवं प्राकृतिक संपदा का प्रचार
देश-दुनिया के प्रतिभागियों को उत्तराखंड की लोकसंस्कृति, लोककला, खानपान और परंपराओं से परिचित कराना। हिमालयी घाटियों, जैव विविधता और प्राकृतिक सुंदरता का प्रचार करना। ‘लोकल फॉर वोकल’ तथा स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करना।

5. प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण नए क्षेत्रों को पहचान दिलाना

प्राकृतिक सौन्दर्य से युक्त कम प्रसिद्ध पर्वतीय क्षेत्रों और ग्रामीण पर्यटन स्थलों को भी पर्यटन मानचित्र पर पहचान दिलाना। राज्य के विभिन्न जनपदों को पर्यटन की एक साझा श्रृंखला में जोड़ना आदि प्रमुख उद्देश्य हैं।

इस दौरान प्रबंध निदेशक केएमवीएन विनीत तोमर, मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डेय, प्रबंधक केएमवीएन मनीष सिंह, बीजेपी जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, दर्ज़ा राज्यमंत्री देवेंद्र ढेला, पर्यटन विकास परिषद सलाहकार समिति सदस्य नितिन राणा, जिला पर्यटन विकास अधिकारी कीर्ति आर्य आदि उपस्थित थे।

— Uttarakhand Morning Post

ADVERTISEMENTS Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #AdventureTourism #MTBChallenge2026 #Mukteshwar #NainitalNews #UttarakhandMorningPost #UttarakhandNews

Related Stories

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़ में हिमालयन भोजनालय का उद्घाटन किया। Uttarkashi News: मुख्य सचिव ने चिन्यालीसौड़ में किया ‘हिमालयन भोजनालय’ का उद्घाटन
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड

Uttarkashi News: मुख्य सचिव ने चिन्यालीसौड़ में किया ‘हिमालयन भोजनालय’ का उद्घाटन

Mohan Chandra Joshi November 20, 2026
नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Delhi News: पीएम मोदी से मिले सीएम धामी, उत्तराखंड के विकास से जुड़े कई बड़े प्रस्ताव रखे
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

Delhi News: पीएम मोदी से मिले सीएम धामी, उत्तराखंड के विकास से जुड़े कई बड़े प्रस्ताव रखे

Mohan Chandra Joshi November 20, 2026
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी Pauri News: सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन, 91 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी

Pauri News: सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन, 91 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

Mohan Chandra Joshi November 20, 2026
हल्द्वानी में गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर निकली चौथी प्रभात फेरी। Haldwani News: गुरु नानक देव प्रकाश पर्व पर निकली चौथी प्रभात फेरी, जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: गुरु नानक देव प्रकाश पर्व पर निकली चौथी प्रभात फेरी, जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत

Mohan Chandra Joshi November 20, 2026
उत्तराखंड के ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फ से ढकी हिमालय की चोटियां और बढ़ती ठंड Uttarakhand Weather Update: 26 नवंबर तक मौसम रहेगा शुष्क, पहाड़ों में माइनस में पारा; बढ़ेगी ठंड
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: 26 नवंबर तक मौसम रहेगा शुष्क, पहाड़ों में माइनस में पारा; बढ़ेगी ठंड

Mohan Chandra Joshi November 20, 2026
चम्पावत के सुई गांव में वन विभाग के पिंजरे में कैद गुलदार Champawat News: सुई गांव में गुलदार को ट्रैंकुलाइज कर पकड़ा, वन विभाग को मिली बड़ी सफलता
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

Champawat News: सुई गांव में गुलदार को ट्रैंकुलाइज कर पकड़ा, वन विभाग को मिली बड़ी सफलता

Mohan Chandra Joshi November 20, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़ में हिमालयन भोजनालय का उद्घाटन किया। Uttarkashi News: मुख्य सचिव ने चिन्यालीसौड़ में किया ‘हिमालयन भोजनालय’ का उद्घाटन
    • उत्तरकाशी
    • उत्तराखंड

    Uttarkashi News: मुख्य सचिव ने चिन्यालीसौड़ में किया ‘हिमालयन भोजनालय’ का उद्घाटन

  • मुक्तेश्वर में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने अल्टीमेट उत्तराखंड हिमालयन MTB चैलेंज-2026 को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। Nainital News: मुक्तेश्वर से शुरू हुई हिमालयन MTB चैलेंज, 66 साइकिलिस्ट दिखाएंगे दमखम
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • पर्यटन

    Nainital News: मुक्तेश्वर से शुरू हुई हिमालयन MTB चैलेंज, 66 साइकिलिस्ट दिखाएंगे दमखम

  • नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Delhi News: पीएम मोदी से मिले सीएम धामी, उत्तराखंड के विकास से जुड़े कई बड़े प्रस्ताव रखे
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • राष्ट्रीय

    Delhi News: पीएम मोदी से मिले सीएम धामी, उत्तराखंड के विकास से जुड़े कई बड़े प्रस्ताव रखे

  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी Pauri News: सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन, 91 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पौड़ी

    Pauri News: सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन, 91 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

  • हल्द्वानी में गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर निकली चौथी प्रभात फेरी। Haldwani News: गुरु नानक देव प्रकाश पर्व पर निकली चौथी प्रभात फेरी, जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत
    • अध्यात्म
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: गुरु नानक देव प्रकाश पर्व पर निकली चौथी प्रभात फेरी, जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (490)
  • अल्मोड़ा (654)
  • उत्तरकाशी (300)
  • उत्तरप्रदेश (124)
  • उत्तराखंड (26,192)
  • उधमसिंह नगर (1,371)
  • क्राइम (3,619)
  • खेल (372)
  • चंपावत (1,025)
  • चमोली (474)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (311)
  • दुर्घटना (785)
  • देहरादून (11,562)
  • नैनीताल (6,704)
  • पर्यटन (235)
  • पिथौरागढ़ (495)
  • पौड़ी (326)
  • बागेश्वर (995)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,258)
  • यात्रा (421)
  • राजनीति (418)
  • राष्ट्रीय (1,187)
  • रुद्रप्रयाग (731)
  • रोजगार (544)
  • विदेश (89)
  • शिक्षा (671)
  • संस्कृति (243)
  • स्वास्थ्य (1,389)
  • हरिद्वार (966)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarkashi News: मुख्य सचिव ने चिन्यालीसौड़ में किया ‘हिमालयन भोजनालय’ का उद्घाटन Uttarkashi News: मुख्य सचिव ने चिन्यालीसौड़ में किया ‘हिमालयन भोजनालय’ का उद्घाटन Nainital News: मुक्तेश्वर से शुरू हुई हिमालयन MTB चैलेंज, 66 साइकिलिस्ट दिखाएंगे दमखम Nainital News: मुक्तेश्वर से शुरू हुई हिमालयन MTB चैलेंज, 66 साइकिलिस्ट दिखाएंगे दमखम Delhi News: पीएम मोदी से मिले सीएम धामी, उत्तराखंड के विकास से जुड़े कई बड़े प्रस्ताव रखे Delhi News: पीएम मोदी से मिले सीएम धामी, उत्तराखंड के विकास से जुड़े कई बड़े प्रस्ताव रखे Pauri News: सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन, 91 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस Pauri News: सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन, 91 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस Haldwani News: गुरु नानक देव प्रकाश पर्व पर निकली चौथी प्रभात फेरी, जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत Haldwani News: गुरु नानक देव प्रकाश पर्व पर निकली चौथी प्रभात फेरी, जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत