#MTBChallenge2026

नैनीताल जिले के मुक्तेश्वर से अल्टीमेट उत्तराखंड हिमालयन MTB चैलेंज-2026 का शुभारंभ हुआ। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने 658 किलोमीटर की साइकिल रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रतियोगिता में 18 राज्यों के साथ एयरफोर्स, आर्मी और ITBP के कुल 66 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। 20 से 26 नवंबर तक आयोजित यह रेस उत्तराखंड के 10 जनपदों से गुजरते हुए मसूरी में संपन्न होगी। आयोजन का उद्देश्य एडवेंचर टूरिज्म, शीतकालीन पर्यटन, स्थानीय रोजगार और उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देना है।... Read More