Uttarkashi News: धरासू में टाटा पंच खाई में गिरी, हादसे में एक की मौत
धरासू के रूरवासा में कार हादसे के बाद एसडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान चलाया।
गंगोत्री हाईवे पर रूरवासा के पास अनियंत्रित होकर नदी किनारे गिरी कार, एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर शव पुलिस को सौंपा।
उत्तरकाशी, 20 नवंबर 2026। धरासू क्षेत्र में गंगोत्री हाईवे पर रूरवासा के पास गुरुवार को एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से नीचे नदी किनारे जा गिरी। हादसे में कार सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को दुर्घटनाग्रस्त वाहन से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया। मृतक की पहचान बरफिया लाल निवासी तुनाल्का, नौगांव, उत्तरकाशी के रूप में हुई है। वह नौगांव ब्लॉक में शिक्षक बताए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, 20 नवंबर को चिन्यालीसौड़ चौकी से एसडीआरएफ पोस्ट चिन्यालीसौड़ को धरासू क्षेत्र के रूरवासा के पास वाहन दुर्घटना की सूचना मिली। बताया गया कि एक टाटा पंच कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे नदी किनारे जा गिरी है। सूचना मिलते ही उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
मौके पर पहुंची टीम ने देखा कि वाहन सड़क से काफी नीचे नदी किनारे दुर्घटनाग्रस्त अवस्था में पड़ा था। कार में एक व्यक्ति सवार था, जिसकी दुर्घटना में गंभीर चोटों के कारण घटनास्थल पर ही मौत हो चुकी थी। एसडीआरएफ जवानों ने दुर्गम परिस्थितियों में रेस्क्यू अभियान चलाते हुए शव को सुरक्षित बाहर निकाला और अग्रिम कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द किया।
पुलिस की ओर से शव को पंचनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ भेजा गया। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक हादसे के समय कार में केवल एक ही व्यक्ति सवार था। दुर्घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। धरासू थाना पुलिस दुर्घटनाग्रस्त वाहन और हादसे से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
— Uttarakhand Morning Post

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


