टिहरी गढ़वाल के गूलर बाजार के पास मंगलवार सुबह हरिद्वार से कर्णप्रयाग जा रही यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त होकर करीब 100 मीटर नीचे गदेरे में जा गिरी। हादसे में नौ यात्रियों की मौत हो गई और 26 लोग घायल हुए। छह घायलों की हालत गंभीर बताई गई है। सभी मृतकों की शिनाख्त कर ली गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तीव्र ढलान वाले मोड़ को हादसे की संभावित वजह माना जा रहा है। दुर्घटनाग्रस्त बस का टैक्स भी 31 अक्टूबर को समाप्त हो चुका था। हादसे की विस्तृत जांच की जा रही है।... Read More
#SDRFRescue
नैनीताल के कैंची धाम मार्ग पर निगलाट के पास देर रात बड़ा सड़क हादसा हुआ। बरेली से दर्शन के लिए आ रहे पांच लोगों की कार अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।... Read More
पिथौरागढ़ जिले में भारी बारिश के कारण बरड़ बैंड के पास एक बरसाती नाले में स्कूटी सवार दो युवक बह गए। दोनों अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर क्षेत्र के निवासी थे और दारमा घाटी से लौट रहे थे। हादसे में हिमांशु नयाल की मौत हो गई, जबकि गौरव कुमार को ग्रामीणों ने घायल अवस्था में बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। सोमवार सुबह पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से खोज एवं बचाव अभियान चलाया। इस दौरान हिमांशु का शव बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, शव का पंचनामा और पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।... Read More
नैनीताल जिले के भूमियाधार के पास कैंची धाम से लौट रहे हरियाणा के पर्यटकों की स्कॉर्पियो करीब 70 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक पर्यटक की मौत हुई, जबकि चार लोग घायल हुए। अंधेरे और गहरी खाई के बीच SDRF, पुलिस और NDRF की टीमों ने रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी को बाहर निकाला। घायलों में तीन का भवाली और एक का हल्द्वानी में उपचार चल रहा है।... Read More



Uttarakhand News: चुनाव से पहले पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कुमाऊं में 29 निरीक्षकों के तबादले
Haldwani Crime News: हनीट्रैप का शिकार हुआ स्टोन क्रशर कारोबारी, 7 करोड़ की वसूली का आरोप
Dehradun News: बोरे में बंद मिला युवती का शव, हत्या की आशंका पर जांच में जुटी पुलिस
Haldwani News: कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने भरा स्व-गणना फॉर्म, लोगों से की अपील
Nainital News: सड़क सुरक्षा पर नैनीताल पुलिस का बड़ा अभियान, 251 वाहनों के चालान; 10 सीज