#UttarakhandNews

देहरादून सचिवालय में राज्य स्तरीय सुरक्षा समिति (SLSC) की 21वीं बैठक सचिव गृह शैलेश बगौली की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बैंकिंग अवसंरचना, करेंसी चेस्ट और नकदी के सुरक्षित परिवहन की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के साथ जाली भारतीय मुद्रा नोट से जुड़े मामलों पर चर्चा की गई। आरबीआई, राज्य प्रशासन, कानून-प्रवर्तन एजेंसियों और विभिन्न बैंकों के वरिष्ठ अधिकारी बैठक में शामिल हुए।... Read More
देहरादून में डीएम डॉ. आशीष चौहान ने जिला स्तर पर संचालित 25 योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने, कूड़ा निस्तारण, पर्यटन, यातायात, निराश्रित पशुओं के लिए कैटल पाउंड, ‘कैच द रेन’ और नशामुक्ति अभियान से जुड़े कार्यों पर चर्चा हुई।... Read More
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों को लेकर देहरादून में जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बूथों पर एएमएफ सुविधाओं, कार्मिक प्रशिक्षण, वाहन एवं सुरक्षा व्यवस्था, कलेक्शन-डिस्पैच सेंटर, मतगणना स्थल और मतदाता सूची से जुड़ी तैयारियों को निर्धारित समय-सारणी के अनुसार पूरा करने के निर्देश दिए।... Read More
विकासनगर ब्लॉक के मटोगी गांव में स्थित ध्यान धारेश्वर महादेव मंदिर इन दिनों श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। पहाड़ की ऊंचाई पर स्थित मंदिर से पछवादून क्षेत्र का विहंगम दृश्य दिखाई देता है। मंदिर परिसर में भगवान शिव की विशाल प्रतिमा और नौ शिवलिंग स्थापित हैं। श्रद्धालु यहां पूजा-अर्चना के साथ योग और ध्यान भी करते हैं। मटोगी के अलावा आसपास के क्षेत्रों के लोगों की भी मंदिर के प्रति आस्था है।... Read More
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 15 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इनमें नेस्ले इंडिया द्वारा सीएसआर के तहत उपलब्ध कराए गए सात इलेक्ट्रिक कचरा कलेक्शन वाहन शामिल हैं। ऊधम सिंह नगर की 373 ग्राम पंचायतों में 71 क्लस्टरों के माध्यम से अपशिष्ट प्रबंधन की कार्ययोजना तैयार की गई है। जनपद में अपशिष्ट प्रबंधन के लिए कुल 231 वाहनों का बेड़ा तैयार किया गया है।... Read More
मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के 25 सितंबर को जारी ताजा मौसम पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखंड में 26 और 27 सितंबर को कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। 26 सितंबर को पांच जिलों में रेड अलर्ट और कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट, जबकि 27 सितंबर को चार जिलों में रेड अलर्ट और चार जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 28 सितंबर को भी प्रदेश के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, जबकि 29 सितंबर को कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। 30 सितंबर से मानसून की विदाई का क्रम शुरू होने का समय है।... Read More
देहरादून में 29 सितंबर को आयोजित होने वाले रोजगार मेले में 18 निजी क्षेत्र की कंपनियां शामिल होंगी। मेले के माध्यम से कुल 904 रिक्त पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। देहरादून समेत अन्य जिलों के युवा भी प्रतिभाग कर सकेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के तहत आईटीआई प्रमाण-पत्र धारक युवाओं के लिए दुबई के कंस्ट्रक्शन सेक्टर में रोजगार का अवसर भी उपलब्ध कराया जा रहा है।... Read More
अल्मोड़ा के धौलादेवी विकासखंड में राजकीय इंटर कॉलेज भेटा बडौली को क्लस्टर विद्यालय के रूप में संचालित किया गया है। राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ध्याड़ी को भी इससे जोड़ा गया है। क्लस्टर व्यवस्था के तहत दोनों विद्यालयों के विद्यार्थियों को उपलब्ध शिक्षकों, कक्षाओं और अन्य संसाधनों का साझा लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों के आवागमन को सुगम बनाने के लिए वाहन सुविधा की पहल की गई है। साथ ही हाईटेक शौचालय, खेल मैदान के विकास तथा विज्ञान प्रयोगात्मक अध्ययन के लिए आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने की कार्ययोजना पर भी काम किया जाएगा।... Read More
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में सड़क अवसंरचना, पर्यटन, बाढ़ सुरक्षा, धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण और जन सुविधाओं से जुड़े विभिन्न कार्यों के लिए 306 करोड़ रुपये से अधिक की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृतियां प्रदान की हैं। केंद्रीय सड़क अवसंरचना निधि के नौ कार्यों के लिए 288.41 करोड़ रुपये की स्वीकृति और प्रथम किश्त के रूप में 115.36 करोड़ रुपये जारी करने का अनुमोदन किया गया है। इसके अलावा बद्रीनाथ रिवर फ्रंट, बाढ़ सुरक्षा, मंदिर सौंदर्यीकरण, सीसी मार्ग और हल्द्वानी श्रम भवन में लिफ्ट निर्माण से जुड़े कार्यों को भी स्वीकृति दी गई है।... Read More
लालकुआं में नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ की बोर्ड बैठक अध्यक्ष मुकेश बोरा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 34 प्रस्ताव बोर्ड के समक्ष रखे गए, जिनमें कई प्रस्तावों को चर्चा के बाद पारित किया गया। 76वें वार्षिक सामान्य निकाय अधिवेशन की तैयारियों के साथ दुग्ध उत्पादकों को दीपावली से पूर्व लाभ राशि के भुगतान और कर्मचारियों को बोनस/एक्स-ग्रेशिया देने संबंधी प्रस्तावों पर भी चर्चा हुई।... Read More