Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Dehradun News: विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए जरूरी निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए जरूरी निर्देश

विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों को लेकर देहरादून में जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बूथों पर एएमएफ सुविधाओं, कार्मिक प्रशिक्षण, वाहन एवं सुरक्षा व्यवस्था, कलेक्शन-डिस्पैच सेंटर, मतगणना स्थल और मतदाता सूची से जुड़ी तैयारियों को निर्धारित समय-सारणी के अनुसार पूरा करने के निर्देश दिए।
Mohan Chandra Joshi September 25, 2026
देहरादून में विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों को लेकर बैठक लेते डीएम आशीष चौहान

डीएम आशीष चौहान ने चुनाव तैयारियों की समीक्षा कर अधिकारियों को निर्देश दिए।

ख़बर शेयर करें -

डीएम ने निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा कर बूथ, कार्मिक, सुरक्षा और मतदाता सूची से जुड़ी व्यवस्थाएं समयबद्ध पूरी करने के दिए निर्देश

देहरादून, 25 सितंबर 2026: जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट में विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के संबंध में बैठक लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं पारदर्शी निर्वाचन सम्पन्न कराना जिला प्रशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। निर्वाचन से संबंधित सभी व्यवस्थाएं भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं मानकों के अनुरूप समयबद्ध ढंग से पूर्ण की जाएं।
जिलाधिकारी ने निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा करते हुए नोडल अधिकारियों, सेक्टर अधिकारियों एवं जोनल अधिकारियों की तैनाती की प्रक्रिया समय से पूर्ण करने तथा विभिन्न विभागों से निर्वाचन ड्यूटी के लिए आवश्यक कार्मिकों का विवरण निर्धारित समय में प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़ी प्रत्येक जिम्मेदारी स्पष्ट रूप से निर्धारित हो तथा संबंधित अधिकारी अपने दायित्वों का समयबद्ध निर्वहन सुनिश्चित करें।
बूथों पर एएमएफ सुविधाओं का मानकों के अनुरूप करें परीक्षण
जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत आने वाले मतदान केंद्रों एवं बूथों का स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार बूथों  एएमएफ की उपलब्धता का परीक्षण किया जाए। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सुविधा, आवश्यक मूलभूत व्यवस्थाओं तथा अन्य निर्धारित सुविधाओं को समय रहते सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने कलेक्शन सेंटर, डिस्पैच सेंटर एवं मतगणना स्थल के लिए उपयुक्त स्थानों एवं व्यवस्थाओं का परीक्षण कर भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित मानकों के अनुसार सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को बूथ लेवल मैनेजमेंट प्लान, रूट प्लान, कार्मिक प्रशिक्षण, वाहन व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था की कार्ययोजना समय से तैयार करने को कहा। उन्होंने संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण क्षेत्रों को ध्यान में रखते हुए निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अंतरराज्यीय एवं अंतरजनपदीय आवागमन को ध्यान में रखते हुए बॉर्डर चेकपोस्ट की व्यवस्थाओं की भी समीक्षा कर आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण करने को कहा।
जिलाधिकारी ने स्वीप के तहत स्कूलों एवं महाविद्यालयों में विशेष जागरूकता अभियान संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे युवा एवं पात्र नागरिक, जिनके नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं हो पाए हैं, उन्हें मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि नए मतदाताओं के पंजीकरण, मतदाता सूची में नाम जोड़ने तथा निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार कर उसका व्यापक स्तर पर क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। साथ ही पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया की जानकारी उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्वाचन आयोग के निर्देशों एवं निर्धारित समय-सारणी के अनुसार तैयारियां पूर्ण करें, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराया जा सके।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, नगर मजिस्ट्रेट राकेश तिवारी, उप जिलाधिकारी रविन्द्र ज्वांठा, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण स्वतंत्र कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 मनोज कुमार, मुख्य कोषाधिकारी नीतू भण्डारी, निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण विक्रम सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी शशिकांत गिरि, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अंकुश पाण्डेय सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के. मिश्रा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन स्मृता परमार सहित अन्य अधिकारी वर्चुअल माध्यम से बैठक में जुड़े।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: बैंक हड़ताल से पहले 26 सितंबर तक मिलेगा वेतन-पेंशन, शासनादेश जारी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: # UttarakhandNews #Dehradun #DehradunNews #Election2027 #UttarakhandNews

Related Stories

कोटाबाग में लाभार्थियों को लक्ष्मी किट वितरित करते अधिकारी Nainital News: कोटाबाग से ‘सेवा सेतु-सरकार आपके द्वार’ बहुउद्देशीय शिविर की शुरुआत
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: कोटाबाग से ‘सेवा सेतु-सरकार आपके द्वार’ बहुउद्देशीय शिविर की शुरुआत

Mohan Chandra Joshi September 25, 2026
देहरादून में जिला स्तरीय योजनाओं की समीक्षा बैठक लेते डीएम Dehradun News: डीएम ने की जिला स्तरीय योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा, दिए अहम निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: डीएम ने की जिला स्तरीय योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा, दिए अहम निर्देश

Mohan Chandra Joshi September 25, 2026
उत्तरकाशी में निरीक्षण करते मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन Uttarkashi News: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने हवाई पट्टी, महिला समूह और स्कूल का किया निरीक्षण
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड

Uttarkashi News: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने हवाई पट्टी, महिला समूह और स्कूल का किया निरीक्षण

Mohan Chandra Joshi September 25, 2026
चंपावत में भारी बारिश के रेड अलर्ट के बीच स्कूलों में अवकाश Champawat Weather: कल भारी बारिश का रेड अलर्ट, स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी घोषित
  • उत्तराखंड
  • चंपावत
  • मौसम
  • शिक्षा

Champawat Weather: कल भारी बारिश का रेड अलर्ट, स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी घोषित

Mohan Chandra Joshi September 25, 2026
नैनीताल में भारी बारिश के अलर्ट के बीच स्कूलों में अवकाश Nainital Weather: भारी बारिश के रेड अलर्ट के बीच कल स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी, आदेश जारी
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • मौसम
  • शिक्षा

Nainital Weather: भारी बारिश के रेड अलर्ट के बीच कल स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी, आदेश जारी

Mohan Chandra Joshi September 25, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड सड़क विकास योजना Uttarakhand News: पीएमजीएसवाई ने बदली पहाड़ की तस्वीर — 21,915 किमी सड़कों से जुड़े 1,860 गांव
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: पीएमजीएसवाई ने बदली पहाड़ की तस्वीर — 21,915 किमी सड़कों से जुड़े 1,860 गांव

Mohan Chandra Joshi September 25, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • कोटाबाग में लाभार्थियों को लक्ष्मी किट वितरित करते अधिकारी Nainital News: कोटाबाग से ‘सेवा सेतु-सरकार आपके द्वार’ बहुउद्देशीय शिविर की शुरुआत
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: कोटाबाग से ‘सेवा सेतु-सरकार आपके द्वार’ बहुउद्देशीय शिविर की शुरुआत

  • देहरादून में जिला स्तरीय योजनाओं की समीक्षा बैठक लेते डीएम Dehradun News: डीएम ने की जिला स्तरीय योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा, दिए अहम निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: डीएम ने की जिला स्तरीय योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा, दिए अहम निर्देश

  • देहरादून में विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों को लेकर बैठक लेते डीएम आशीष चौहान Dehradun News: विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए जरूरी निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए जरूरी निर्देश

  • उत्तरकाशी में निरीक्षण करते मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन Uttarkashi News: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने हवाई पट्टी, महिला समूह और स्कूल का किया निरीक्षण
    • उत्तरकाशी
    • उत्तराखंड

    Uttarkashi News: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने हवाई पट्टी, महिला समूह और स्कूल का किया निरीक्षण

  • चंपावत में भारी बारिश के रेड अलर्ट के बीच स्कूलों में अवकाश Champawat Weather: कल भारी बारिश का रेड अलर्ट, स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी घोषित
    • उत्तराखंड
    • चंपावत
    • मौसम
    • शिक्षा

    Champawat Weather: कल भारी बारिश का रेड अलर्ट, स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी घोषित

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (470)
  • अल्मोड़ा (640)
  • उत्तरकाशी (287)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,574)
  • उधमसिंह नगर (1,338)
  • क्राइम (3,517)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,005)
  • चमोली (455)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (304)
  • दुर्घटना (735)
  • देहरादून (11,290)
  • नैनीताल (6,549)
  • पर्यटन (220)
  • पिथौरागढ़ (482)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (983)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,206)
  • यात्रा (416)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,161)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (527)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (653)
  • संस्कृति (235)
  • स्वास्थ्य (1,379)
  • हरिद्वार (940)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Nainital News: कोटाबाग से ‘सेवा सेतु-सरकार आपके द्वार’ बहुउद्देशीय शिविर की शुरुआत Nainital News: कोटाबाग से ‘सेवा सेतु-सरकार आपके द्वार’ बहुउद्देशीय शिविर की शुरुआत Dehradun News: डीएम ने की जिला स्तरीय योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा, दिए अहम निर्देश Dehradun News: डीएम ने की जिला स्तरीय योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा, दिए अहम निर्देश Dehradun News: विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए जरूरी निर्देश Dehradun News: विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए जरूरी निर्देश Uttarkashi News: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने हवाई पट्टी, महिला समूह और स्कूल का किया निरीक्षण Uttarkashi News: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने हवाई पट्टी, महिला समूह और स्कूल का किया निरीक्षण Champawat Weather: कल भारी बारिश का रेड अलर्ट, स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी घोषित Champawat Weather: कल भारी बारिश का रेड अलर्ट, स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी घोषित