Uttarakhand Jobs: 29 सितंबर को देहरादून में रोजगार मेला, 904 पदों पर होगी भर्ती
देहरादून में रोजगार मेले में युवाओं को नौकरी के अवसर मिलेंगे।
18 निजी कंपनियां लेंगी हिस्सा, दुबई में भी रोजगार का अवसर; युवाओं से आवेदन की अपील
देहरादून। कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के अंतर्गत क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, देहरादून की ओर से 29 सितंबर को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेला सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय परिसर में आयोजित होगा।
क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी ममता चौहान नेगी ने बताया कि रोजगार मेले में 18 निजी क्षेत्र की कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। इनके माध्यम से विभिन्न पदों पर कुल 904 रिक्तियों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
रोजगार मेले में देहरादून के अलावा प्रदेश के अन्य जिलों के बेरोजगार युवा भी प्रतिभाग कर सकेंगे। इच्छुक अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय परिसर में पूर्व पंजीकरण की व्यवस्था की गई है। अभ्यर्थी रोजगार मेले के दिन भी पंजीकरण करा सकेंगे।
रोजगार मेले में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपना बायोडाटा, मूल शैक्षणिक एवं अन्य प्रमाण-पत्र, प्रमाण-पत्रों की छायाप्रतियां, सेवायोजन कार्यालय का पंजीयन कार्ड तथा वैध पहचान पत्र साथ लाना होगा। सेवायोजन विभाग ने अधिक से अधिक युवाओं से निर्धारित तिथि और समय पर रोजगार मेले में पहुंचकर अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।
रोजगार मेले में शामिल होने वाली कंपनियां
रोजगार मेले में कैंप 108, स्काई विंग एडवाइजर प्राइवेट लिमिटेड, बजाज ऑटो लिमिटेड, बजाज कैपिटल, टाटा इलेक्ट्रॉनिक, टाटा मोटर्स, आरएसपीएल मैनपॉवर, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बार्बीक्यूनेशन, अकल इनफॉरमेशन सिस्टम लिमिटेड गुरुग्राम, मेंटर वाटर एक्सपर्ट और नील मेटल हरिद्वार सहित अन्य कंपनियां प्रतिभाग करेंगी।
दुबई में रोजगार का भी अवसर
सेवायोजन विभाग, उत्तराखंड की मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के तहत युवाओं को दुबई के कंस्ट्रक्शन सेक्टर में रोजगार का अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके लिए आईटीआई अथवा आईटीआई प्रमाण-पत्र धारक अभ्यर्थी पात्र होंगे। फ्रेशर अभ्यर्थियों के लिए छह माह का अनुभव तथा न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है।
योजना के माध्यम से उत्तराखंड के युवाओं को विदेश में रोजगार के अवसरों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


