मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में 12 अक्टूबर 2026 को हरिद्वार में हुई कैबिनेट बैठक में 13 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। सेवामुक्त अग्निवीरों की भर्ती संबंधी नई नियमावली, मुख्यमंत्री राज्य बाल वीरता पुरस्कार योजना, बाढ़ मैदान परिक्षेत्रण नियमावली और विधानसभा के तृतीय सत्र को आहूत करने की मंजूरी प्रमुख फैसलों में शामिल हैं।... Read More
#UttarakhandCabinet
मंत्रिमंडल ने वर्ग-3 एवं वर्ग-4 की भूमि के पट्टेदारों/कब्जाधारकों को भूमिधरी अधिकार प्रदान करने, जनपद नैनीताल के नगर पंचायत लालकुआं में संबंधित पट्टेदारों/कब्जाधारकों को संक्रमणीय भूमिधर अधिकार प्रदान करने तथा जनपद देहरादून के परगना जौनसार-बावर में वर्ग-4 की भूमि के विनियमितीकरण संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी दी। संबंधित भूमि का विनियमितीकरण वर्ष 2004 के सर्किल रेट के आधार पर एक वर्ष के लिए विस्तारित किया जाएगा तथा इसके बाद प्रचलित सर्किल रेट के अनुसार किया जाएगा।
... Read More
चंपावत के बनबसा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में राज्यहित से जुड़े 24 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इनमें पंतनगर ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए ₹66.2916 करोड़ की अवशेष धनराशि, वर्ग-3 और वर्ग-4 की भूमि से जुड़े अधिकार, लालकुआं नगर पंचायत में संबंधित पट्टेदारों और कब्जाधारकों को संक्रमणीय भूमिधर अधिकार, PAN Verification, राजकोषीय घाटे एवं ऋण की सीमा, मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा कौशल संवर्धन योजना, निजी विश्वविद्यालयों के मानकों में संशोधन, नरेंद्रनगर में उप निबंधक कार्यालय और मेडिकल कॉलेजों में वेतन-मानदेय के पुनर्निर्धारण सहित कई महत्वपूर्ण फैसले शामिल हैं।... Read More
कैबिनेट के फैसलों में पांच राजकीय मेडिकल कॉलेजों के मेडिकल इंटर्न का स्टाइपेंड बढ़ाना, मेडल विजेता खिलाड़ियों के लिए 33 पद सृजित करना और खेल नीति-2021 के तहत अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर के पदक विजेता खिलाड़ियों को 245 पदों पर नियुक्ति देने का प्रस्ताव शामिल है। इसके अलावा शासकीय अधिवक्ताओं के शुल्क की दरों के पुनर्निर्धारण, ईएसआई अस्पताल के लिए 15 एकड़ भूमि और 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान के प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई।... Read More
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित प्रस्तावों पर चर्चा और निर्णय की संभावना है। इनमें सहायक अध्यापक व्यायाम के ग्रेड-पे से संबंधित प्रस्ताव के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा और शहरी विकास विभाग के विषय शामिल हो सकते हैं। विधानसभा के आगामी मानसून सत्र से संबंधित प्रस्ताव पर भी कैबिनेट में निर्णय की संभावना है। अंतिम स्थिति कैबिनेट बैठक में लिए गए निर्णयों के बाद स्पष्ट होगी।... Read More
मानसून के दौरान प्रदेशभर में क्षतिग्रस्त हुई सड़कों को लेकर सरकार ने अब व्यापक सुधार की तैयारी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैबिनेट बैठक में संबंधित विभागों को मानसून समाप्त होते ही सड़क सुधार के कार्य युद्धस्तर पर शुरू करने के निर्देश दिए। इसके लिए निविदा प्रक्रिया पहले ही पूरी करने पर जोर दिया गया, ताकि बारिश थमते ही काम शुरू हो सके। पीएमजीएसवाई की अनुरक्षण अवधि पूरी कर चुकी पुरानी सड़कों के साथ नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत क्षेत्रों की सड़कों के सुधार के लिए आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराने पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री अक्टूबर से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों का सड़क मार्ग से भ्रमण कर सड़कों की स्थिति का जायजा भी लेंगे।... Read More
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में राज्य के विकास और प्रशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। सहकारिता नीति-2026 को मंजूरी और उपनल कर्मियों के लिए समान कार्य-समान वेतन की चरणबद्ध व्यवस्था बैठक के प्रमुख फैसलों में रही। इसके अलावा स्वास्थ्य, परिवहन, शहरी विकास, ऊर्जा और सैनिक कल्याण से जुड़े प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई।... Read More
देहरादून में हुई धामी कैबिनेट की बैठक में श्रमिक हित, न्यायिक व्यवस्था, खेल, पर्यटन, औद्योगिक विकास और सामाजिक कल्याण से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। कैबिनेट ने मजदूरी संहिता-2026, छंटनी कर्मचारियों को अवसर देने, गौ पालन योजना के विस्तार, हाईकोर्ट शिफ्टिंग के लिए भूमि और क्रीड़ा विश्वविद्यालय के पद सृजन समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी दी।... Read More
यह कैबिनेट बैठक केवल नियमित प्रशासनिक फैसलों तक सीमित नहीं रही। बिंदुखत्ता, बापूग्राम और 54 बग्गा जैसे लंबे समय से लंबित भूमि अधिकार मुद्दे पर सरकार ने संस्थागत प्रक्रिया शुरू कर राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण संदेश दिया है। साथ ही पर्यटन सुरक्षा, शिक्षा, कर्मचारियों के हित और रोजगार जैसे क्षेत्रों में लिए गए फैसले सरकार की बहुआयामी प्राथमिकताओं को भी दर्शाते हैं।... Read More
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में होने वाली उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक पर पूरे प्रदेश की नजरें टिकी हैं। मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे के चलते बैठक शाम 4:30 बजे आयोजित होगी। शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, कार्मिक, सैनिक कल्याण, गृह और आपदा प्रबंधन समेत कई विभागों के प्रस्तावों पर मंत्रिमंडल की मुहर लग सकती है। जनहित, प्रशासनिक सुधार और विकास योजनाओं से जुड़े कई अहम फैसले सामने आने की उम्मीद है।... Read More



Uttarakhand News: दिवाली से पहले कर्मचारियों को DA तोहफा, जानिए कितनी बढ़ेगी सैलरी और एरियर
Nainital News: दिवाली से पहले नैनीताल पुलिस का तोहफा, 250 लोगों को लौटाए खोए मोबाइल
Nainital News: चुनावी तैयारियों का खाका तैयार, 56 नोडल और 108 सहायक अधिकारी नियुक्त
Uttarkashi Accident Update: इनोवा हादसे में चार की मौत, दो लापता; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Champawat News: गुलदार के हमले में किशोर की मौत, प्रशासन अलर्ट; परिवार को 10 लाख की सहायता