Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand News: मानसून बाद युद्धस्तर पर सुधरेंगी प्रदेश की सड़कें, कैबिनेट में बनी रणनीति
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: मानसून बाद युद्धस्तर पर सुधरेंगी प्रदेश की सड़कें, कैबिनेट में बनी रणनीति

मानसून के दौरान प्रदेशभर में क्षतिग्रस्त हुई सड़कों को लेकर सरकार ने अब व्यापक सुधार की तैयारी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैबिनेट बैठक में संबंधित विभागों को मानसून समाप्त होते ही सड़क सुधार के कार्य युद्धस्तर पर शुरू करने के निर्देश दिए। इसके लिए निविदा प्रक्रिया पहले ही पूरी करने पर जोर दिया गया, ताकि बारिश थमते ही काम शुरू हो सके। पीएमजीएसवाई की अनुरक्षण अवधि पूरी कर चुकी पुरानी सड़कों के साथ नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत क्षेत्रों की सड़कों के सुधार के लिए आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराने पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री अक्टूबर से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों का सड़क मार्ग से भ्रमण कर सड़कों की स्थिति का जायजा भी लेंगे।
Mohan Chandra Joshi August 25, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट बैठक में प्रदेश की सड़कों के सुधार पर चर्चा करते हुए

कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशभर की सड़कों के सुधार के लिए समयबद्ध कार्ययोजना पर जोर दिया।

ख़बर शेयर करें -

मानसून के बाद सड़क सुधार के काम तेज होंगे, पीएमजीएसवाई की पुरानी सड़कों और शहरी निकायों की सड़कों के लिए भी धनराशि उपलब्ध कराने पर जोर

देहरादून, 24 अगस्त 2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेशभर की सड़कों की स्थिति और उनके सुधार के संबंध में विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक में नगर निगम, नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत क्षेत्रों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों को दुरुस्त करने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य करने पर चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोक निर्माण विभाग और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) सहित विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं के अधीन आने वाली सड़कों को दुरुस्त करने के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाई जाए। बैठक में पीएमजीएसवाई के अंतर्गत निर्मित ऐसी पुरानी सड़कों, जिनकी अनुरक्षण अवधि समाप्त हो चुकी है और जिनका नियमित रखरखाव नहीं हो पा रहा है, को दुरुस्त करने के लिए राज्य सरकार की ओर से आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराने के संबंध में भी विचार-विमर्श किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Udham Singh Nagar Crime: हाईवे पर लिफ्ट मांगना पड़ा भारी, दुष्कर्म के विरोध पर युवती की हत्या; दो आरोपी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने कहा कि मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क सुधार के कार्य एक साथ युद्धस्तर पर शुरू किए जाने चाहिए। इसके लिए संबंधित विभाग अभी से आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करते हुए निविदा प्रक्रिया समय से पूर्ण कर लें, ताकि बारिश समाप्त होने के बाद निर्माण एवं मरम्मत कार्य शुरू करने में किसी प्रकार का विलंब न हो।

यह भी पढ़ें 👉  Bageshwar News: धामी सरकार की बड़ी सौगात, ₹19.30 करोड़ से बनेगा राज्य अतिथि गृह; पहाड़ी वास्तुशैली में होगा निर्माण

बैठक में शहरी क्षेत्रों की सड़कों की स्थिति में सुधार के लिए स्थानीय निकायों को आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराने पर भी चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि नगर निगमों, नगर पालिका परिषदों एवं नगर पंचायतों को सड़क सुधार के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएं, ताकि शहरी क्षेत्रों की सड़कों को भी प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त किया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather: अगले 48 घंटे झमाझम बारिश के आसार, तापमान में आएगी गिरावट; येलो अलर्ट जारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि वे अक्टूबर माह से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों का सड़क मार्ग से भ्रमण करेंगे। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से सड़कों के सुधार के लिए ठोस कार्ययोजना बनाकर समयबद्ध रूप से कार्य करने को कहा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों को बेहतर और सुगम बनाने के लिए सभी संबंधित विभागों को समन्वित प्रयास करने होंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #CMDhami #PMGSY #RoadRepair #UttarakhandCabinet #UttarakhandNews

Related Stories

उत्तराखंड के शहीद सैनिकों की स्मृति में पैतृक गांवों में मूर्तियां स्थापित करने का निर्णय शहीद सैनिकों की पैतृक धरती पर स्थापित होंगी मूर्तियां, नई पीढ़ी को प्रेरणा देंगी वीरगाथाएं
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

शहीद सैनिकों की पैतृक धरती पर स्थापित होंगी मूर्तियां, नई पीढ़ी को प्रेरणा देंगी वीरगाथाएं

Mohan Chandra Joshi August 25, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सशक्त बहना उत्सव में स्वयं सहायता समूह के स्टाल से स्थानीय उत्पाद खरीदते हुए Dehradun News: त्योहारों में स्थानीय उत्पाद खरीदें, सीएम धामी की अपील; ‘वोकल फॉर लोकल’ को दें बढ़ावा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: त्योहारों में स्थानीय उत्पाद खरीदें, सीएम धामी की अपील; ‘वोकल फॉर लोकल’ को दें बढ़ावा

Mohan Chandra Joshi August 25, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड कैबिनेट के 17 महत्वपूर्ण फैसलों के संदर्भ में Uttarakhand Cabinet: धामी कैबिनेट के 17 बड़े फैसलों पर मुहर, सहकारिता नीति मंजूर; उपनल कर्मियों को समान वेतन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand Cabinet: धामी कैबिनेट के 17 बड़े फैसलों पर मुहर, सहकारिता नीति मंजूर; उपनल कर्मियों को समान वेतन

Mohan Chandra Joshi August 25, 2026
उत्तराखंड में बारिश के बीच मौसम का दृश्य Uttarakhand Weather: अगले 48 घंटे झमाझम बारिश के आसार, तापमान में आएगी गिरावट; येलो अलर्ट जारी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: अगले 48 घंटे झमाझम बारिश के आसार, तापमान में आएगी गिरावट; येलो अलर्ट जारी

Mohan Chandra Joshi August 25, 2026
हाईवे किनारे युवती की हत्या के मामले में पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी और बरामद डंपर Udham Singh Nagar Crime: हाईवे पर लिफ्ट मांगना पड़ा भारी, दुष्कर्म के विरोध पर युवती की हत्या; दो आरोपी गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • क्राइम

Udham Singh Nagar Crime: हाईवे पर लिफ्ट मांगना पड़ा भारी, दुष्कर्म के विरोध पर युवती की हत्या; दो आरोपी गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi August 25, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Bageshwar News: धामी सरकार की बड़ी सौगात, ₹19.30 करोड़ से बनेगा राज्य अतिथि गृह; पहाड़ी वास्तुशैली में होगा निर्माण
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर

Bageshwar News: धामी सरकार की बड़ी सौगात, ₹19.30 करोड़ से बनेगा राज्य अतिथि गृह; पहाड़ी वास्तुशैली में होगा निर्माण

Mohan Chandra Joshi August 24, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड के शहीद सैनिकों की स्मृति में पैतृक गांवों में मूर्तियां स्थापित करने का निर्णय शहीद सैनिकों की पैतृक धरती पर स्थापित होंगी मूर्तियां, नई पीढ़ी को प्रेरणा देंगी वीरगाथाएं
    • उत्तराखंड
    • चंपावत

    शहीद सैनिकों की पैतृक धरती पर स्थापित होंगी मूर्तियां, नई पीढ़ी को प्रेरणा देंगी वीरगाथाएं

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सशक्त बहना उत्सव में स्वयं सहायता समूह के स्टाल से स्थानीय उत्पाद खरीदते हुए Dehradun News: त्योहारों में स्थानीय उत्पाद खरीदें, सीएम धामी की अपील; ‘वोकल फॉर लोकल’ को दें बढ़ावा
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: त्योहारों में स्थानीय उत्पाद खरीदें, सीएम धामी की अपील; ‘वोकल फॉर लोकल’ को दें बढ़ावा

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट बैठक में प्रदेश की सड़कों के सुधार पर चर्चा करते हुए Uttarakhand News: मानसून बाद युद्धस्तर पर सुधरेंगी प्रदेश की सड़कें, कैबिनेट में बनी रणनीति
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: मानसून बाद युद्धस्तर पर सुधरेंगी प्रदेश की सड़कें, कैबिनेट में बनी रणनीति

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड कैबिनेट के 17 महत्वपूर्ण फैसलों के संदर्भ में Uttarakhand Cabinet: धामी कैबिनेट के 17 बड़े फैसलों पर मुहर, सहकारिता नीति मंजूर; उपनल कर्मियों को समान वेतन
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand Cabinet: धामी कैबिनेट के 17 बड़े फैसलों पर मुहर, सहकारिता नीति मंजूर; उपनल कर्मियों को समान वेतन

  • उत्तराखंड में बारिश के बीच मौसम का दृश्य Uttarakhand Weather: अगले 48 घंटे झमाझम बारिश के आसार, तापमान में आएगी गिरावट; येलो अलर्ट जारी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather: अगले 48 घंटे झमाझम बारिश के आसार, तापमान में आएगी गिरावट; येलो अलर्ट जारी

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (464)
  • अल्मोड़ा (623)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,252)
  • उधमसिंह नगर (1,325)
  • क्राइम (3,489)
  • खेल (361)
  • चंपावत (983)
  • चमोली (450)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (301)
  • दुर्घटना (713)
  • देहरादून (11,120)
  • नैनीताल (6,483)
  • पर्यटन (214)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (979)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,159)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (410)
  • राष्ट्रीय (1,155)
  • रुद्रप्रयाग (719)
  • रोजगार (514)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (637)
  • संस्कृति (230)
  • स्वास्थ्य (1,371)
  • हरिद्वार (923)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
शहीद सैनिकों की पैतृक धरती पर स्थापित होंगी मूर्तियां, नई पीढ़ी को प्रेरणा देंगी वीरगाथाएं शहीद सैनिकों की पैतृक धरती पर स्थापित होंगी मूर्तियां, नई पीढ़ी को प्रेरणा देंगी वीरगाथाएं Dehradun News: त्योहारों में स्थानीय उत्पाद खरीदें, सीएम धामी की अपील; ‘वोकल फॉर लोकल’ को दें बढ़ावा Dehradun News: त्योहारों में स्थानीय उत्पाद खरीदें, सीएम धामी की अपील; ‘वोकल फॉर लोकल’ को दें बढ़ावा Uttarakhand News: मानसून बाद युद्धस्तर पर सुधरेंगी प्रदेश की सड़कें, कैबिनेट में बनी रणनीति Uttarakhand News: मानसून बाद युद्धस्तर पर सुधरेंगी प्रदेश की सड़कें, कैबिनेट में बनी रणनीति Uttarakhand Cabinet: धामी कैबिनेट के 17 बड़े फैसलों पर मुहर, सहकारिता नीति मंजूर; उपनल कर्मियों को समान वेतन Uttarakhand Cabinet: धामी कैबिनेट के 17 बड़े फैसलों पर मुहर, सहकारिता नीति मंजूर; उपनल कर्मियों को समान वेतन Uttarakhand Weather: अगले 48 घंटे झमाझम बारिश के आसार, तापमान में आएगी गिरावट; येलो अलर्ट जारी Uttarakhand Weather: अगले 48 घंटे झमाझम बारिश के आसार, तापमान में आएगी गिरावट; येलो अलर्ट जारी