#PMGSY

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत उत्तराखंड में तीन चरणों में 21,915 किमी लंबी 2,826 सड़कों का निर्माण पूरा किया गया है, जिससे 1,860 गांव लाभान्वित हुए हैं। पीएमजीएसवाई के चौथे चरण के प्रथम चक्र में 309 गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए 184 सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। इन सड़कों की कुल लंबाई 1,228.20 किमी और लागत ₹1,707 करोड़ है। चौथे चरण में प्रदेश के सभी 13 जिलों में कुल 1,479 सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव है, जिनकी कुल लंबाई 9,344 किमी बताई गई है।... Read More
मानसून के दौरान प्रदेशभर में क्षतिग्रस्त हुई सड़कों को लेकर सरकार ने अब व्यापक सुधार की तैयारी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैबिनेट बैठक में संबंधित विभागों को मानसून समाप्त होते ही सड़क सुधार के कार्य युद्धस्तर पर शुरू करने के निर्देश दिए। इसके लिए निविदा प्रक्रिया पहले ही पूरी करने पर जोर दिया गया, ताकि बारिश थमते ही काम शुरू हो सके। पीएमजीएसवाई की अनुरक्षण अवधि पूरी कर चुकी पुरानी सड़कों के साथ नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत क्षेत्रों की सड़कों के सुधार के लिए आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराने पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री अक्टूबर से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों का सड़क मार्ग से भ्रमण कर सड़कों की स्थिति का जायजा भी लेंगे।... Read More
जनप्रतिनिधियों से प्राप्त शिकायतों के बाद जिला प्रशासन ने पीएमजीएसवाई के तहत निर्मित कौन्ता–ककोड़–हरीशताल मोटर मार्ग की गुणवत्ता की निष्पक्ष जांच के आदेश दिए हैं। समिति स्थलीय निरीक्षण, गुणवत्ता परीक्षण और अभिलेखों की जांच कर तीन सप्ताह में रिपोर्ट देगी। अनियमितता मिलने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।... Read More