Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand Cabinet: लालकुआं में भूमिधरी अधिकार सहित वर्ग-3 और वर्ग-4 की जमीन पर बड़ा फैसला
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

Uttarakhand Cabinet: लालकुआं में भूमिधरी अधिकार सहित वर्ग-3 और वर्ग-4 की जमीन पर बड़ा फैसला

मंत्रिमंडल ने वर्ग-3 एवं वर्ग-4 की भूमि के पट्टेदारों/कब्जाधारकों को भूमिधरी अधिकार प्रदान करने, जनपद नैनीताल के नगर पंचायत लालकुआं में संबंधित पट्टेदारों/कब्जाधारकों को संक्रमणीय भूमिधर अधिकार प्रदान करने तथा जनपद देहरादून के परगना जौनसार-बावर में वर्ग-4 की भूमि के विनियमितीकरण संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी दी। संबंधित भूमि का विनियमितीकरण वर्ष 2004 के सर्किल रेट के आधार पर एक वर्ष के लिए विस्तारित किया जाएगा तथा इसके बाद प्रचलित सर्किल रेट के अनुसार किया जाएगा।
Mohan Chandra Joshi October 4, 2026
चंपावत में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में बड़े फैसले

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में वर्ग-3 और वर्ग-4 के पट्टेदारों-कब्जाधारकों को भूमिधरी अधिकार, लालकुआं नगर पंचायत क्षेत्र के लिए भी कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला।

चंपावत, 04 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में रविवार, 4 अक्टूबर 2026 को एनएचपीसी बनबसा, चंपावत में कैबिनेट बैठक हुई। बैठक में लालकुआं समेत भूमि, वन, पंतनगर एयरपोर्ट, वित्त, शिक्षा, स्वास्थ्य और प्रशासन से जुड़े 24 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।
लालकुआं में पट्टेदारों और कब्जाधारकों को भूमिधरी अधिकार
कैबिनेट ने वर्ग-3 एवं वर्ग-4 की भूमि के पट्टेदारों और कब्जाधारकों को भूमिधरी अधिकार प्रदान करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। इसमें नैनीताल जिले की नगर पंचायत लालकुआं में संबंधित पट्टेदारों और कब्जाधारकों को संक्रमणीय भूमिधर अधिकार देने का फैसला शामिल है। इसके साथ ही देहरादून जिले के परगना जौनसार-बावर में वर्ग-4 की भूमि के विनियमितीकरण की अवधि एक वर्ष के लिए बढ़ाने को मंजूरी दी गई है। संबंधित भूमि का विनियमितीकरण वर्ष 2004 के सर्किल रेट के आधार पर किया जाएगा, इसके बाद प्रचलित सर्किल रेट लागू होगा।
वन भूमि के मामलों के लिए PMU का गठन
वन भूमि हस्तांतरण से जुड़े मामलों के तकनीकी परीक्षण, ऑनलाइन संरेखण के परीक्षण और नोडल कार्यालय को मजबूत करने के लिए नोडल अधिकारी, वन संरक्षण, उत्तराखंड के कार्यालय में परियोजना प्रबंधन इकाई (PMU) गठित करने को मंजूरी दी गई है। इसके लिए छह पद भी स्वीकृत किए गए हैं। साथ ही वन विभाग में विभागाध्यक्ष संबंधी व्यवस्था में संशोधन करते हुए मुख्य वन संरक्षक, कुमाऊं और मुख्य वन संरक्षक, गढ़वाल को विभागाध्यक्ष घोषित करने का फैसला लिया गया है।
पंतनगर एयरपोर्ट के लिए ₹66.29 करोड़ मंजूर
ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट पंतनगर के विस्तारीकरण के लिए उत्तराखंड सीड्स एंड तराई डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड को ₹66.2916 करोड़ की अवशेष धनराशि जारी करने को मंजूरी दी गई।
कैबिनेट के अन्य महत्वपूर्ण फैसले
संपत्ति की खरीद-बिक्री में क्रेता, विक्रेता और संबंधित पक्षों के PAN Verification की व्यवस्था लागू होगी।
2031 तक वार्षिक राजकोषीय घाटे की सीमा GSDP के 3 प्रतिशत और संचयी ऋण की अधिकतम सीमा 30 प्रतिशत तय की गई।
छठवें राज्य वित्त आयोग की रिपोर्ट आगामी विधानसभा सत्र में पेश की जाएगी।
सहायक लोक अभियोजक की नियुक्ति से संबंधित प्रावधानों को लागू करने के लिए अधिसूचना जारी करने को मंजूरी।
राज्य कर्मचारियों की आचरण नियमावली में संशोधन कर संपत्ति संबंधी प्रावधानों को अद्यतन किया जाएगा।
सतर्कता अधिष्ठान से संबंधित नियमों में भारतीय न्याय संहिता के अनुरूप संशोधन होगा।
समूह ‘ग’ की भर्ती में उप कारापाल के पद के लिए साक्षात्कार व्यवस्था समाप्त की जाएगी।
जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी के पद को लोक सेवा आयोग के संबंधित परिशिष्ट से बाहर किया जाएगा।
सतर्कता अधिष्ठान के ढांचे का पुनर्गठन कर नए पद सृजित किए जाएंगे।
सार्वजनिक परिसंपत्तियों के विनिवेश या मुद्रीकरण से प्राप्त आय का 92 प्रतिशत संबंधित सार्वजनिक अभिकरणों को देने का प्रावधान किया गया।
1873 के उत्तरी भारत नहर एवं जल निकास अधिनियम को निरस्त कर नया उत्तराखंड सिंचाई एवं जल निकासी विधेयक-2026 लाया जाएगा।
कुक्कुट आहार सब्सिडी का भुगतान आधार लिंक्ड बैंक खाते के माध्यम से DBT से किया जाएगा।
पशुपालन, डेयरी और मत्स्य विभागों के समन्वय के लिए महानिदेशक का नया पद सृजित होगा।
मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा कौशल संवर्धन योजना-2026 को मंजूरी, करीब 1.19 लाख विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ।
निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना के भूमि और अन्य मानकों में संशोधन किया गया।
टिहरी जिले के नरेंद्रनगर में उप निबंधक कार्यालय की स्थापना को मंजूरी दी गई।
सौन्दर्याकरण उपशाखा को निक्षेपित करने के प्रस्ताव को मंजूरी।
जमींदारी विनाश एवं भूमि व्यवस्था नियमावली में संशोधन को मंजूरी।
वैक्टर जनित रोग नियंत्रण सेवा नियमावली-2026 के प्रख्यापन को मंजूरी।
राजकीय मेडिकल कॉलेजों में सीनियर रेजिडेंट, जूनियर रेजिडेंट और डेमोंस्ट्रेटर के वेतन-मानदेय का पुनर्निर्धारण होगा।
— Uttarakhand Morning Post

यह भी पढ़ें…..

यह भी पढ़ें 👉  Lalkuan News: बेरीपड़ाव में सड़क पार कर रहे 55 वर्षीय व्यक्ति को वाहन ने कुचला, मौत
Uttarakhand Cabinet: धामी कैबिनेट के 24 बड़े फैसले, एयरपोर्ट-भूमि से शिक्षा तक अहम निर्णय
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: खेतों में लहलहाई दून बासमती, किसानों की बढ़ीं उम्मीदें
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: # UttarakhandNews #Lalkuan #LandRights #PushkarSinghDhami #UttarakhandCabinet

Related Stories

चंपावत में कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Uttarakhand Cabinet: धामी कैबिनेट के 24 बड़े फैसले, एयरपोर्ट-भूमि से शिक्षा तक अहम निर्णय
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

Uttarakhand Cabinet: धामी कैबिनेट के 24 बड़े फैसले, एयरपोर्ट-भूमि से शिक्षा तक अहम निर्णय

Mohan Chandra Joshi October 4, 2026
देहरादून में पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार पत्नी और उसका प्रेमी Dehradun Crime: शराब पिलाकर पति की हत्या, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Dehradun Crime: शराब पिलाकर पति की हत्या, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi October 4, 2026
खानपुर पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश आरिफ Haridwar Crime: पुलिस मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • हरिद्वार

Haridwar Crime: पुलिस मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Mohan Chandra Joshi October 4, 2026
भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य की फोटो Uttarakhand News: दिनेश आर्य होंगे भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी, केंद्रीय चुनाव समिति ने लगाई मुहर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राजनीति

Uttarakhand News: दिनेश आर्य होंगे भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी, केंद्रीय चुनाव समिति ने लगाई मुहर

Mohan Chandra Joshi October 4, 2026
हरिद्वार को मिली तीन नई रेल सेवाओं की सांकेतिक तस्वीर Haridwar News: हरिद्वार को बड़ी रेल सौगात, 3 नई सेवाओं को मिली मंजूरी
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

Haridwar News: हरिद्वार को बड़ी रेल सौगात, 3 नई सेवाओं को मिली मंजूरी

Mohan Chandra Joshi October 4, 2026
उत्तराखंड मौसम अपडेट, पश्चिमी विक्षोभ और येलो अलर्ट की मौसम जानकारी Uttarakhand Weather: मानसून विदा, 5 से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ; 6-7 अक्टूबर को येलो अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: मानसून विदा, 5 से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ; 6-7 अक्टूबर को येलो अलर्ट

Mohan Chandra Joshi October 4, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • चंपावत में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक। Uttarakhand Cabinet: लालकुआं में भूमिधरी अधिकार सहित वर्ग-3 और वर्ग-4 की जमीन पर बड़ा फैसला
    • उत्तराखंड
    • चंपावत

    Uttarakhand Cabinet: लालकुआं में भूमिधरी अधिकार सहित वर्ग-3 और वर्ग-4 की जमीन पर बड़ा फैसला

  • चंपावत में कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Uttarakhand Cabinet: धामी कैबिनेट के 24 बड़े फैसले, एयरपोर्ट-भूमि से शिक्षा तक अहम निर्णय
    • उत्तराखंड
    • चंपावत

    Uttarakhand Cabinet: धामी कैबिनेट के 24 बड़े फैसले, एयरपोर्ट-भूमि से शिक्षा तक अहम निर्णय

  • देहरादून में पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार पत्नी और उसका प्रेमी Dehradun Crime: शराब पिलाकर पति की हत्या, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    Dehradun Crime: शराब पिलाकर पति की हत्या, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

  • खानपुर पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश आरिफ Haridwar Crime: पुलिस मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • हरिद्वार

    Haridwar Crime: पुलिस मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

  • भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य की फोटो Uttarakhand News: दिनेश आर्य होंगे भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी, केंद्रीय चुनाव समिति ने लगाई मुहर
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • राजनीति

    Uttarakhand News: दिनेश आर्य होंगे भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी, केंद्रीय चुनाव समिति ने लगाई मुहर

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (470)
  • अल्मोड़ा (640)
  • उत्तरकाशी (290)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,662)
  • उधमसिंह नगर (1,341)
  • क्राइम (3,530)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,011)
  • चमोली (456)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (305)
  • दुर्घटना (741)
  • देहरादून (11,331)
  • नैनीताल (6,572)
  • पर्यटन (222)
  • पिथौरागढ़ (483)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (985)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,216)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (414)
  • राष्ट्रीय (1,162)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (531)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (653)
  • संस्कृति (236)
  • स्वास्थ्य (1,382)
  • हरिद्वार (947)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Cabinet: लालकुआं में भूमिधरी अधिकार सहित वर्ग-3 और वर्ग-4 की जमीन पर बड़ा फैसला Uttarakhand Cabinet: लालकुआं में भूमिधरी अधिकार सहित वर्ग-3 और वर्ग-4 की जमीन पर बड़ा फैसला Uttarakhand Cabinet: धामी कैबिनेट के 24 बड़े फैसले, एयरपोर्ट-भूमि से शिक्षा तक अहम निर्णय Uttarakhand Cabinet: धामी कैबिनेट के 24 बड़े फैसले, एयरपोर्ट-भूमि से शिक्षा तक अहम निर्णय Dehradun Crime: शराब पिलाकर पति की हत्या, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार Dehradun Crime: शराब पिलाकर पति की हत्या, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार Haridwar Crime: पुलिस मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली Haridwar Crime: पुलिस मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली Uttarakhand News: दिनेश आर्य होंगे भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी, केंद्रीय चुनाव समिति ने लगाई मुहर Uttarakhand News: दिनेश आर्य होंगे भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी, केंद्रीय चुनाव समिति ने लगाई मुहर