लालकुआं कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बिंदुखत्ता के शास्त्री नगर में एक युवक पर कथित तौर पर अपनी पहचान छिपाकर हिंदू नाम (अमित बिष्ट) से युवती के घर में रहने का आरोप लगा है। ग्रामीणों ने युवक को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया। आधार कार्ड में अजीम खान नाम दर्ज होने का ग्रामीणों ने दावा किया है। पुलिस युवक से पूछताछ के साथ पूरे मामले की जांच कर रही है।... Read More
#CrimeNews
काशीपुर में एक युवती को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का आरोप सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने विपिन कुमार और राजेश यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता के बयान न्यायालय के समक्ष भी दर्ज कराए गए हैं। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ दोनों नामजद आरोपियों की तलाश कर रही है।... Read More
खानपुर क्षेत्र में देर रात चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस के मुताबिक, बदमाश टेंपो छोड़कर गन्ने के खेत में घुस गया और वहां से पुलिस टीम पर फायरिंग की। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पूछताछ में आरोपी की पहचान आरिफ पुत्र खलील, निवासी तोड़ा जलालपुर, रुड़की के रूप में हुई है।... Read More
भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में विवाद के दौरान हुई फायरिंग, 23 वर्षीय युवक की मौत; पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हरिद्वार। भगवानपुर कोतवाली क्षेत्र... Read More
हरिद्वार पुलिस कार्यालय में तैनात महिला आरक्षी ने होमगार्ड पर WhatsApp संदेश भेजने, पीछा करने और हाथ पकड़कर अभद्रता करने का आरोप लगाया। शिकायत के बाद सिडकुल पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।... Read More
लालकुआं के गंगापुर कबडाल में विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी आशिक अली को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मृतका को आपत्तिजनक फोटो-वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने का आरोप है। जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी की गई और उसके कब्जे से मोबाइल फोन बरामद किया गया। मामले में दो अन्य आरोपियों की भूमिका और धमकी से जुड़े आरोपों की जांच जारी है।... Read More
हरिद्वार जिले के झबरेड़ा क्षेत्र के झबरेड़ी कलां गांव में शनिवार सुबह सनसनीखेज डबल मर्डर की वारदात सामने आई। पुलिस के अनुसार प्रेम प्रसंग के शक में अमन ने पहले पड़ोसी युवक मुन्ना उर्फ सूरज को गोली मारी, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद उसने अपनी बहन रूपा पर भी फायरिंग कर दी। गंभीर रूप से घायल रूपा को हायर सेंटर ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है और आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।... Read More
टिहरी गढ़वाल जिले के देवप्रयाग स्थित केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर में एक नाबालिग और एक बालिग छात्रा से कथित अमर्यादित व्यवहार और छेड़खानी के मामले में शिक्षक डॉ. सूर्यमणि भंडारी के खिलाफ बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने जांच पूरी... Read More
बाजपुर के सुल्तानपुर पट्टी क्षेत्र में पैतृक जमीन के विवाद को लेकर शुक्रवार देर रात दो भाइयों के बीच कहासुनी के बाद एक भाई की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला जमीन विवाद से जुड़ा है। शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है और आरोपी भाई की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।... Read More
हरिद्वार के बहादराबाद-शांतरशाह क्षेत्र में बाइक मैकेनिक हैप्पी हत्याकांड के आरोपियों से पुलिस की देर रात मुठभेड़ हुई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मुदस्सिर निवासी सहारनपुर के पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल में फरार हो गया। घायल आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और फरार आरोपी की तलाश में पुलिस कॉम्बिंग अभियान चला रही है।... Read More



Dehradun News: मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार, जारी था गैर जमानती वारंट
Dehradun News: दीपावली पर वीर जवानों के बीच पहुंचे CM धामी, साझा कीं सैनिक परिवार की यादें
Dehradun News: स्काउट-गाइड स्थापना दिवस पर CM धामी से मिला प्रतिनिधिमंडल
Uttarakhand News: पूर्व विधायक नारायण सिंह जंतवाल का निधन, प्रदेश में शोक
Pithoragarh Crime: लिव-इन में रह रही महिला का धारचूला में मिला शव, हत्या की आशंका