Lalkuan Crime: बिंदुखत्ता में पहचान छिपाकर युवती के घर रह रहा था मुस्लिम युवक, पुलिस को सौंपा
बिंदुखत्ता में पहचान छिपाकर रहने के आरोप के बाद पुलिस जांच।
ग्रामीणों ने युवक पर हिंदू नाम से पहचान छिपाकर रहने का आरोप लगाया; आधार कार्ड में अजीम खान नाम दर्ज होने का दावा, पुलिस ने शुरू की जांच।
लालकुआं (नैनीताल)। बिंदुखत्ता के शास्त्री नगर में एक मुस्लिम युवक पर कथित तौर पर अपनी पहचान छिपाकर हिंदू नाम से एक परिवार के यहां रहने का मामला सामने आया है। युवक के पकड़े जाने के बाद क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई। ग्रामीणों ने युवक को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। विगत दिवस बड़ी संख्या में महिला-पुरुष लालकुआं कोतवाली पहुंचे और मामले में आवश्यक कार्रवाई की मांग की।
ग्रामीणों के अनुसार, रुद्रपुर निवासी एक युवक पिछले कुछ समय से शास्त्री नगर में एक परिवार के यहां रह रहा था। ग्रामीणों को मंगलवार को युवक की वास्तविक पहचान को लेकर जानकारी मिली। इसके बाद कुछ ग्रामीण मौके पर पहुंचे और युवक से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम अमित बिष्ट बताया।
ग्रामीणों का दावा है कि इसके बाद युवक के आधार कार्ड की जांच की गई। आधार कार्ड में नाम अजीम खान और पता रुद्रपुर दर्ज होने की बात सामने आई। इसके बाद ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि युवक ने अपनी वास्तविक पहचान छिपाकर हिंदू नाम से वहां रह रहा था।
युवती से संबंध होने की भी चर्चा
ग्रामीणों के बीच यह भी चर्चा रही कि युवक के परिवार की एक युवती के साथ संबंध थे। इसी को लेकर मामले की जानकारी सामने आने के बाद ग्रामीणों ने युवक को पकड़ लिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद युवक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
मामले को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण, जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं, लालकुआं कोतवाली पहुंचे। ग्रामीणों ने पुलिस से युवक की पहचान, उसके वहां रहने और पूरे घटनाक्रम की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस युवक के पहचान संबंधी दस्तावेजों, उसके शास्त्री नगर में रहने और पूरे घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। पुलिस जांच के बाद ही मामले की पूरी स्थिति स्पष्ट होगी और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
— Uttarakhand Morning Post

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


