#CrimeNews

उत्तराखंड के रामनगर स्थित एक रिजॉर्ट में कंपनी की कॉर्पोरेट आउटिंग के दौरान युवती से दुष्कर्म का आरोप सामने आया है। युवती की शिकायत के आधार पर पुलिस ने एक ही कंपनी में कार्यरत दो कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटनाक्रम से जुड़े लोगों से पूछताछ की गई है।... Read More
पिथौरागढ़ की विशेष सत्र न्यायालय (पॉक्सो) ने दो नाबालिग छात्राओं के अपहरण और दुष्कर्म मामले में बरेली निवासी इरफान को 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने दोषी पर 50 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया और राज्य सरकार को दोनों पीड़िताओं को एक-एक लाख रुपये मुआवजा देने के निर्देश दिए। अभियोजन पक्ष ने सुनवाई के दौरान 14 गवाह पेश किए थे।... Read More
नैनीताल जिले के काठगोदाम क्षेत्र में गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत समीर खान को छह माह के लिए जिला बदर किया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ काठगोदाम थाने में पांच मुकदमे दर्ज हैं।... Read More
देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र की संस्कृति लोक कॉलोनी में पुलिस ने कथित देह व्यापार के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मौके से आपत्तिजनक सामग्री, दवाइयां और 3,500 रुपये नकद बरामद हुए हैं। आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।... Read More
चोरगलिया पुलिस ने बाइक चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की HF Deluxe मोटरसाइकिल बरामद की, जिसकी अनुमानित कीमत 40 हजार रुपये बताई गई है।... Read More
बुलेट मोटरसाइकिल और पांच लाख रुपये नकद की मांग को लेकर प्रताड़ना का आरोप, हत्या के बाद शव को फंदे से लटकाने की कोशिश का... Read More
हल्द्वानी के रामपुर रोड स्थित एक होटल के कमरे में 32 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। युवक अपनी महिला मित्र के साथ होटल में रुका था। शुरुआती जानकारी के अनुसार, दोनों के होटल में ठहरने के दौरान बीयर का सेवन किया गया था और युवक द्वारा सेक्सवर्धक दवाइयां लेने की बात भी सामने आई है। पुलिस महिला मित्र को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा। ... Read More
देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र में प्रॉपर्टी विवाद से जुड़ी खबर प्रसारित करने की धमकी देकर कारोबारी से पांच लाख रुपये मांगने के आरोप में पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर अनुज अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। शिकायत के अनुसार, कारोबारी ने डरकर आरोपी के बैंक खाते में 50 हजार रुपये जमा कराए थे। पुलिस ने तीन मोबाइल फोन और गुप्त खांचे वाली डायरी बरामद की है। आरोपी के मोबाइल से कई लोगों के वीडियो भी मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है।... Read More
ऊधम सिंह नगर के नानकमत्ता में युवक की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी मटिया बॉर्डर से पकड़े गए। उनके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, एक खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। मामले में चार अन्य नामजद आरोपी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की पांच टीमें दबिश दे रही हैं।... Read More
उधम सिंह नगर जिले के नानकमत्ता स्थित सिद्धा नवदिया गांव में पुरानी रंजिश के चलते 35 वर्षीय सतनाम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों के अनुसार, हमलावरों ने पहले घर पर पथराव और फायरिंग की, फिर खेत से लौट रहे सतनाम को घेरकर गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल सतनाम की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने छह नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।... Read More