Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Udham Singh Nagar Crime: पुरानी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • क्राइम

Udham Singh Nagar Crime: पुरानी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

उधम सिंह नगर जिले के नानकमत्ता स्थित सिद्धा नवदिया गांव में पुरानी रंजिश के चलते 35 वर्षीय सतनाम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों के अनुसार, हमलावरों ने पहले घर पर पथराव और फायरिंग की, फिर खेत से लौट रहे सतनाम को घेरकर गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल सतनाम की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने छह नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
Mohan Chandra Joshi October 18, 2026
नानकमत्ता में पुरानी रंजिश के चलते युवक की गोली मारकर हत्या के मामले का प्रतीकात्मक क्राइम सीन।

नानकमत्ता में पुरानी रंजिश के चलते युवक की गोली मारकर हत्या के मामले का प्रतीकात्मक क्राइम सीन।

ख़बर शेयर करें -

घर पर पथराव और फायरिंग के बाद खेत से लौट रहे सतनाम सिंह को घेरकर मारी गोली, कार से कुचलने का भी आरोप; चचेरे भाई समेत छह नामजद

उधम सिंह नगर/नानकमत्ता। नानकमत्ता के सिद्धा नवदिया गांव में पुरानी रंजिश के चलते 35 वर्षीय सतनाम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शनिवार रात घर पर पथराव और फायरिंग के बाद खेत से लौट रहे सतनाम को हमलावरों ने घेरकर गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल सतनाम ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद गांव में तनाव है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

जानकारी के अनुसार सिद्धा नवदिया गांव में शनिवार रात हथियारबंद हमलावरों ने पहले उनके परिवार के घर पर पथराव और फायरिंग की। इसके बाद खेत से लौट रहे सतनाम सिंह को रास्ते में घेरकर गोली मार दी। परिजनों का आरोप है कि गोली लगने से जमीन पर गिरे सतनाम के ऊपर हमलावरों ने कार भी चढ़ा दी और हथियार लहराते हुए फरार हो गए। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वारदात के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर चचेरे भाई और एक महिला समेत छह नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
रामलीला में विवाद के बाद बढ़ी रंजिश
पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, 13 अक्टूबर को नानकमत्ता में रामलीला के दौरान सतनाम सिंह के चचेरे भाई कुलदीप सिंह उर्फ बंटी का अमन सिंह और प्रिंस सिंह से विवाद हुआ था। बताया गया है कि इस दौरान बीचबचाव भी किया गया। आरोप है कि इसके बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ गया और कुलदीप उर्फ बंटी उनके परिवार से रंजिश रखने लगा। मृतक के भाई सोनू सिंह ने आरोप लगाया कि परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकियां भी दी जा रही थीं।
घर पर पथराव और फायरिंग से मची अफरा-तफरी
तहरीर के मुताबिक, शनिवार रात करीब 10 बजे कुलदीप सिंह उर्फ बंटी समेत छह नामजद आरोपी सोनू सिंह के घर के पास पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने घर पर पथराव करने के साथ फायरिंग शुरू कर दी। घटना के समय परिवार के कई सदस्य घर के भीतर मौजूद थे। अचानक हुई फायरिंग से वहां अफरा-तफरी मच गई।
परिजनों के मुताबिक, सतनाम सिंह का बेटा प्रिंस घटना का वीडियो बनाने के लिए छत पर पहुंचा तो हमलावरों ने उसकी ओर भी गोली चलाई। हालांकि, वह बाल-बाल बच गया। परिजनों ने दावा किया है कि घटना के दौरान हमलावरों की फायरिंग का वीडियो भी बनाया गया है।
खेत से लौट रहे सतनाम को घेरा, सीने में मारी गोली
बताया गया है कि घर पर हमला होने के दौरान सतनाम सिंह खेत में मूंगफली की कटी फसल देखने गए थे। वह अपने छोटे भाई के साथ घर लौट रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान घर पर हमला करने के बाद वापस जा रहे हमलावरों ने रास्ते में उन्हें घेर लिया और फायरिंग कर दी। एक गोली सतनाम सिंह के सीने में लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े।
परिजनों का आरोप है कि इसके बाद हमलावरों ने सतनाम के ऊपर कार चढ़ा दी, जिससे उनके दोनों पैरों में भी गंभीर चोटें आईं। वारदात के बाद आरोपी हथियार लहराते और फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए।
अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम
गोली लगने से गंभीर रूप से घायल सतनाम सिंह को परिजन नानकमत्ता के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर किया गया। परिजन उन्हें एंबुलेंस से सितारगंज ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सतनाम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए जाने की जानकारी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
चचेरे भाई समेत छह नामजद, गिरफ्तारी के लिए दबिश
मृतक के भाई सोनू सिंह की तहरीर पर पुलिस ने कुलदीप सिंह उर्फ बंटी, लखविंदर सिंह उर्फ लक्की, हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी नागरा, कोमल सिंह, कमल सिंह और रमनदीप कौर के खिलाफ हत्या समेत अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल शंकर बिष्ट के अनुसार, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
परिजनों ने आरोप लगाया कि पहले दी गई शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई हुई होती तो इस वारदात को रोका जा सकता था। वहीं, सतनाम सिंह की मां ने आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की है। पुलिस मामले में पुरानी रंजिश, फायरिंग और अन्य घटनाक्रम से जुड़े साक्ष्यों की जांच कर रही है।
— Uttarakhand Morning Post

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचे आयुक्त दीपक रावत, लिया आशीर्वाद
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #CrimeNews #MurderCase #Nanakmatta #UdhamsinghNagar #UttarakhandCrime

Related Stories

हल्द्वानी में थाल सेवा के आठ वर्ष पूरे होने पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल और थाल सेवा की टीम। Haldwani News: थाल सेवा के 8 साल, डीएम भी बने थाल सेवक
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: थाल सेवा के 8 साल, डीएम भी बने थाल सेवक

Mohan Chandra Joshi October 18, 2026
अल्मोड़ा की प्रगतिशील महिला कृषक प्रीति पंत, जिन्हें वैज्ञानिक खेती में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिल्ली में सम्मानित किया गया। Almora News: दिल्ली में सम्मानित हुईं प्रगतिशील महिला कृषक प्रीति पंत
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

Almora News: दिल्ली में सम्मानित हुईं प्रगतिशील महिला कृषक प्रीति पंत

Mohan Chandra Joshi October 18, 2026
हल्द्वानी में दुर्गा पूजा पंडाल में दर्शन-पूजन करते कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत। Haldwani News: दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचे आयुक्त दीपक रावत, लिया आशीर्वाद
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचे आयुक्त दीपक रावत, लिया आशीर्वाद

Mohan Chandra Joshi October 18, 2026
केदारनाथ धाम में पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों का निरीक्षण करते जिलाधिकारी विशाल मिश्रा। Rudraprayag News: केदारनाथ धाम में विकास कार्यों की डीएम ने परखी प्रगति
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग

Rudraprayag News: केदारनाथ धाम में विकास कार्यों की डीएम ने परखी प्रगति

Mohan Chandra Joshi October 18, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चंपावत में विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करते हुए। Champawat News: सीएम धामी की चंपावत को 96 करोड़ की सौगात, हर ग्राम सभा को 10 लाख
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

Champawat News: सीएम धामी की चंपावत को 96 करोड़ की सौगात, हर ग्राम सभा को 10 लाख

Mohan Chandra Joshi October 18, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बीटल्स पर आधारित अंतरराष्ट्रीय फिल्म परियोजना के निर्माताओं की मुलाकात। Dehradun News: बीटल्स पर बनेगी अंतरराष्ट्रीय फिल्म, सीएम धामी से मिले निर्माता
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मनोरंजन

Dehradun News: बीटल्स पर बनेगी अंतरराष्ट्रीय फिल्म, सीएम धामी से मिले निर्माता

Mohan Chandra Joshi October 18, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • हल्द्वानी में थाल सेवा के आठ वर्ष पूरे होने पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल और थाल सेवा की टीम। Haldwani News: थाल सेवा के 8 साल, डीएम भी बने थाल सेवक
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: थाल सेवा के 8 साल, डीएम भी बने थाल सेवक

  • नानकमत्ता में पुरानी रंजिश के चलते युवक की गोली मारकर हत्या के मामले का प्रतीकात्मक क्राइम सीन। Udham Singh Nagar Crime: पुरानी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • क्राइम

    Udham Singh Nagar Crime: पुरानी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

  • अल्मोड़ा की प्रगतिशील महिला कृषक प्रीति पंत, जिन्हें वैज्ञानिक खेती में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिल्ली में सम्मानित किया गया। Almora News: दिल्ली में सम्मानित हुईं प्रगतिशील महिला कृषक प्रीति पंत
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    Almora News: दिल्ली में सम्मानित हुईं प्रगतिशील महिला कृषक प्रीति पंत

  • हल्द्वानी में दुर्गा पूजा पंडाल में दर्शन-पूजन करते कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत। Haldwani News: दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचे आयुक्त दीपक रावत, लिया आशीर्वाद
    • अध्यात्म
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचे आयुक्त दीपक रावत, लिया आशीर्वाद

  • केदारनाथ धाम में पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों का निरीक्षण करते जिलाधिकारी विशाल मिश्रा। Rudraprayag News: केदारनाथ धाम में विकास कार्यों की डीएम ने परखी प्रगति
    • उत्तराखंड
    • रुद्रप्रयाग

    Rudraprayag News: केदारनाथ धाम में विकास कार्यों की डीएम ने परखी प्रगति

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (478)
  • अल्मोड़ा (644)
  • उत्तरकाशी (293)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (25,820)
  • उधमसिंह नगर (1,352)
  • क्राइम (3,551)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,016)
  • चमोली (458)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (307)
  • दुर्घटना (752)
  • देहरादून (11,406)
  • नैनीताल (6,607)
  • पर्यटन (223)
  • पिथौरागढ़ (486)
  • पौड़ी (316)
  • बागेश्वर (987)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,230)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (416)
  • राष्ट्रीय (1,172)
  • रुद्रप्रयाग (724)
  • रोजगार (534)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (662)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,383)
  • हरिद्वार (955)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Haldwani News: थाल सेवा के 8 साल, डीएम भी बने थाल सेवक Haldwani News: थाल सेवा के 8 साल, डीएम भी बने थाल सेवक Udham Singh Nagar Crime: पुरानी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस Udham Singh Nagar Crime: पुरानी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस Almora News: दिल्ली में सम्मानित हुईं प्रगतिशील महिला कृषक प्रीति पंत Almora News: दिल्ली में सम्मानित हुईं प्रगतिशील महिला कृषक प्रीति पंत Haldwani News: दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचे आयुक्त दीपक रावत, लिया आशीर्वाद Haldwani News: दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचे आयुक्त दीपक रावत, लिया आशीर्वाद Rudraprayag News: केदारनाथ धाम में विकास कार्यों की डीएम ने परखी प्रगति Rudraprayag News: केदारनाथ धाम में विकास कार्यों की डीएम ने परखी प्रगति