Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Dehradun News: बीटल्स पर बनेगी अंतरराष्ट्रीय फिल्म, सीएम धामी से मिले निर्माता
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मनोरंजन

Dehradun News: बीटल्स पर बनेगी अंतरराष्ट्रीय फिल्म, सीएम धामी से मिले निर्माता

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माताओं के प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि विश्वप्रसिद्ध ब्रिटिश संगीत समूह ‘द बीटल्स’ पर आधारित फिल्म परियोजना की शूटिंग फरवरी 2027 में ऋषिकेश स्थित चौरासी कुटिया (बीटल्स आश्रम) में प्रस्तावित है। ऑस्कर विजेता निर्देशक सैम मेंडेस के निर्देशन में बन रही इस चार-फिल्म परियोजना से उत्तराखंड के पर्यटन, स्थानीय रोजगार और व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
Mohan Chandra Joshi October 18, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बीटल्स पर आधारित अंतरराष्ट्रीय फिल्म परियोजना के निर्माताओं की मुलाकात।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माता, ऋषिकेश में फरवरी 2027 में प्रस्तावित है शूटिंग।

ख़बर शेयर करें -

फरवरी 2027 में ऋषिकेश के बीटल्स आश्रम में प्रस्तावित शूटिंग, ऑस्कर विजेता निर्देशक सैम मेंडेस की फिल्म परियोजना से पर्यटन और स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

देहरादून, 18 अक्टूबर 2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। इस दौरान विश्वप्रसिद्ध ब्रिटिश संगीत समूह ‘द बीटल्स’ (The Beatles) पर आधारित अंतरराष्ट्रीय फिल्म परियोजना की शूटिंग उत्तराखण्ड में किए जाने के संबंध में चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि ‘क्लोवर’ (CLOVER) नाम से प्रस्तावित फिल्म परियोजना की शूटिंग फरवरी 2027 में ऋषिकेश स्थित ऐतिहासिक चौरासी कुटिया (बीटल्स आश्रम) में की जानी प्रस्तावित है।

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि इस अंतरराष्ट्रीय फिल्म परियोजना का निर्देशन ऑस्कर पुरस्कार विजेता प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक सर सैम मेंडेस कर रहे हैं। सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट के लिए नील स्ट्रीट प्रोडक्शंस द्वारा एप्पल कॉर्प्स के सहयोग से बनाई जा रही इस परियोजना के अंतर्गत ‘द बीटल्स’ के चारों सदस्यों के जीवन और संगीत यात्रा पर आधारित चार अलग-अलग फिल्में बनाई जा रही हैं। इस फिल्म श्रृंखला का नाम ‘द बीटल्स – ए फोर-फिल्म सिनेमैटिक इवेंट’ है। इन फिल्मों को अप्रैल 2028 में विश्वभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना प्रस्तावित है।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: सफलता के लिए आत्मविश्वास जरूरी, दीपक रावत ने विद्यार्थियों को किया प्रेरित

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि ऋषिकेश में प्रस्तावित शूटिंग के दौरान 100 से अधिक अंतरराष्ट्रीय एवं लगभग 150 भारतीय क्रू सदस्यों के अतिरिक्त स्थानीय तकनीशियनों एवं अन्य सहयोगियों की सेवाएं भी ली जाएंगी। भारत में फिल्म निर्माण से जुड़े कार्यों का समन्वय ‘ऑन द रोड इंडिया’ द्वारा किया जा रहा है। इस परियोजना से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित होने के साथ ही होटल, परिवहन एवं अन्य व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें 👉  Rudraprayag News: केदारनाथ धाम में विकास कार्यों की डीएम ने परखी प्रगति

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड अपनी नैसर्गिक सुंदरता, समृद्ध सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत तथा विविध शूटिंग लोकेशन के कारण देश के प्रमुख फिल्म डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित हो चुका है। राज्य सरकार की फिल्म नीति-2024 के अंतर्गत फिल्म निर्माताओं को अनुकूल वातावरण एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास उत्तराखण्ड में देश-विदेश की अधिक से अधिक फिल्म परियोजनाओं को आकर्षित करना है, ताकि स्थानीय कलाकारों, तकनीशियनों एवं युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित हो सकें।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: सीएम धामी से मिले अक्षय कुमार, फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन बना उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऋषिकेश की विश्वभर में योग एवं आध्यात्मिक नगरी के रूप में विशिष्ट पहचान है। ‘द बीटल्स’ का भी ऋषिकेश से ऐतिहासिक जुड़ाव रहा है। यहां इस अंतरराष्ट्रीय फिल्म परियोजना की शूटिंग से उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत को वैश्विक स्तर पर और अधिक पहचान मिलेगी। साथ ही प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

मुख्यमंत्री से भेंट करने वाले प्रतिनिधिमंडल में बाफ्टा पुरस्कार के लिए नामित ब्रिटिश फिल्म निर्माता एलेक्जेंड्रा डर्बीशायर, भारतीय फिल्म निर्माता दिलीप सिंह राठौर तथा सुपरवाइजिंग लोकेशन मैनेजर एम्मा पिल शामिल थीं।

— Uttarakhand Morning Post

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #Beatles #FilmTourism #PushkarSinghDhami #Rishikesh #UttarakhandNews

Related Stories

केदारनाथ धाम में पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों का निरीक्षण करते जिलाधिकारी विशाल मिश्रा। Rudraprayag News: केदारनाथ धाम में विकास कार्यों की डीएम ने परखी प्रगति
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग

Rudraprayag News: केदारनाथ धाम में विकास कार्यों की डीएम ने परखी प्रगति

Mohan Chandra Joshi October 18, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चंपावत में विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करते हुए। Champawat News: सीएम धामी की चंपावत को 96 करोड़ की सौगात, हर ग्राम सभा को 10 लाख
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

Champawat News: सीएम धामी की चंपावत को 96 करोड़ की सौगात, हर ग्राम सभा को 10 लाख

Mohan Chandra Joshi October 18, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की शिष्टाचार भेंट Uttarakhand News: सीएम धामी से मिले अक्षय कुमार, फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन बना उत्तराखंड
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मनोरंजन

Uttarakhand News: सीएम धामी से मिले अक्षय कुमार, फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन बना उत्तराखंड

Mohan Chandra Joshi October 18, 2026
हल्द्वानी के दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिकोत्सव में विद्यार्थियों को संबोधित करते कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत। Haldwani News: सफलता के लिए आत्मविश्वास जरूरी, दीपक रावत ने विद्यार्थियों को किया प्रेरित
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • शिक्षा

Haldwani News: सफलता के लिए आत्मविश्वास जरूरी, दीपक रावत ने विद्यार्थियों को किया प्रेरित

Mohan Chandra Joshi October 17, 2026
हल्द्वानी में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के तहत EVM-VVPAT की प्रथम स्तरीय जांच को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक Haldwani News: विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारी तेज, 23 अक्टूबर से EVM-VVPAT की जांच
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारी तेज, 23 अक्टूबर से EVM-VVPAT की जांच

Mohan Chandra Joshi October 17, 2026
अल्मोड़ा के कसार देवी बालिका पूर्व माध्यमिक विद्यालय मटेना में बच्चों को पढ़ाते जिलाधिकारी अंशुल सिंह Almora News: कक्षा में शिक्षक बने डीएम अंशुल सिंह, बच्चों को पढ़ाया, शिक्षण कार्यों का लिया जायजा
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • शिक्षा

Almora News: कक्षा में शिक्षक बने डीएम अंशुल सिंह, बच्चों को पढ़ाया, शिक्षण कार्यों का लिया जायजा

Mohan Chandra Joshi October 17, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • केदारनाथ धाम में पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों का निरीक्षण करते जिलाधिकारी विशाल मिश्रा। Rudraprayag News: केदारनाथ धाम में विकास कार्यों की डीएम ने परखी प्रगति
    • उत्तराखंड
    • रुद्रप्रयाग

    Rudraprayag News: केदारनाथ धाम में विकास कार्यों की डीएम ने परखी प्रगति

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चंपावत में विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करते हुए। Champawat News: सीएम धामी की चंपावत को 96 करोड़ की सौगात, हर ग्राम सभा को 10 लाख
    • उत्तराखंड
    • चंपावत

    Champawat News: सीएम धामी की चंपावत को 96 करोड़ की सौगात, हर ग्राम सभा को 10 लाख

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बीटल्स पर आधारित अंतरराष्ट्रीय फिल्म परियोजना के निर्माताओं की मुलाकात। Dehradun News: बीटल्स पर बनेगी अंतरराष्ट्रीय फिल्म, सीएम धामी से मिले निर्माता
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मनोरंजन

    Dehradun News: बीटल्स पर बनेगी अंतरराष्ट्रीय फिल्म, सीएम धामी से मिले निर्माता

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की शिष्टाचार भेंट Uttarakhand News: सीएम धामी से मिले अक्षय कुमार, फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन बना उत्तराखंड
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मनोरंजन

    Uttarakhand News: सीएम धामी से मिले अक्षय कुमार, फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन बना उत्तराखंड

  • हल्द्वानी के दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिकोत्सव में विद्यार्थियों को संबोधित करते कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत। Haldwani News: सफलता के लिए आत्मविश्वास जरूरी, दीपक रावत ने विद्यार्थियों को किया प्रेरित
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • शिक्षा

    Haldwani News: सफलता के लिए आत्मविश्वास जरूरी, दीपक रावत ने विद्यार्थियों को किया प्रेरित

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (477)
  • अल्मोड़ा (643)
  • उत्तरकाशी (293)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (25,816)
  • उधमसिंह नगर (1,351)
  • क्राइम (3,550)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,016)
  • चमोली (458)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (307)
  • दुर्घटना (752)
  • देहरादून (11,406)
  • नैनीताल (6,605)
  • पर्यटन (223)
  • पिथौरागढ़ (486)
  • पौड़ी (316)
  • बागेश्वर (987)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,230)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (416)
  • राष्ट्रीय (1,171)
  • रुद्रप्रयाग (724)
  • रोजगार (534)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (662)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,383)
  • हरिद्वार (955)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Rudraprayag News: केदारनाथ धाम में विकास कार्यों की डीएम ने परखी प्रगति Rudraprayag News: केदारनाथ धाम में विकास कार्यों की डीएम ने परखी प्रगति Champawat News: सीएम धामी की चंपावत को 96 करोड़ की सौगात, हर ग्राम सभा को 10 लाख Champawat News: सीएम धामी की चंपावत को 96 करोड़ की सौगात, हर ग्राम सभा को 10 लाख Dehradun News: बीटल्स पर बनेगी अंतरराष्ट्रीय फिल्म, सीएम धामी से मिले निर्माता Dehradun News: बीटल्स पर बनेगी अंतरराष्ट्रीय फिल्म, सीएम धामी से मिले निर्माता Uttarakhand News: सीएम धामी से मिले अक्षय कुमार, फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन बना उत्तराखंड Uttarakhand News: सीएम धामी से मिले अक्षय कुमार, फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन बना उत्तराखंड Haldwani News: सफलता के लिए आत्मविश्वास जरूरी, दीपक रावत ने विद्यार्थियों को किया प्रेरित Haldwani News: सफलता के लिए आत्मविश्वास जरूरी, दीपक रावत ने विद्यार्थियों को किया प्रेरित