Haldwani News: दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचे आयुक्त दीपक रावत, लिया आशीर्वाद
हल्द्वानी के दुर्गा पूजा पंडाल में मां दुर्गा के दर्शन कर आशीर्वाद लेते आयुक्त दीपक रावत।
शंख ध्वनि में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित, रामकृष्ण धाम आश्रम में भी किए दर्शन-पूजन
हल्द्वानी, 18 अक्टूबर 2026: सचिव मुख्यमंत्री/आयुक्त कुमाऊँ मण्डल दीपक रावत ने रविवार को हल्द्वानी में आयोजित दुर्गा पूजा कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर माँ दुर्गा के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
सर्वप्रथम आयुक्त रावत ने पीलीकोठी स्थित संकल्प बैंक्वेट हॉल में आयोजित दुर्गा पूजा पंडाल में पहुँचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा विभिन्न प्रकार से शंख ध्वनि बजाने का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया। आयुक्त रावत ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। तत्पश्चात आयोजक समिति द्वारा आयुक्त रावत को भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर आयुक्त रावत ने कहा कि “नवरात्रों में माता रानी के दर्शन करना बड़े सौभाग्य की बात है। मैं माता रानी को शीश झुकाकर नमन करता हूँ और सभी श्रद्धालुओं की सुख-समृद्धि की कामना करता हूँ।”
तत्पश्चात आयुक्त रावत ने गांधी आश्रम स्थित रामकृष्ण धाम आश्रम में प्रथम बार आयोजित हो रहे दुर्गा पूजा कार्यक्रम में सम्मिलित होकर दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर समिति की ओर से पुष्पगुच्छ व शाल उड़ाकर उनका स्वागत किया गया इस दौरान आयुक्त द्वारा मंदिर परिसर में अष्टमी पूजन का भोग प्रसाद ग्रहण किया गया।
— Uttarakhand Morning Post

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


