Haldwani News: थाल सेवा के 8 साल, डीएम भी बने थाल सेवक
आठ वर्षों में 32.70 लाख थालियों में भोजन परोसने वाली थाल सेवा से जुड़े डीएम ललित मोहन रयाल।
आठ वर्षों में 32.70 लाख थालियों में परोसा भोजन, एसटीएच के पास पांच रुपये में भरपेट भोजन की सेवा जारी; डीएम ललित मोहन रयाल ने बढ़ाया हौसला
हल्द्वानी। जरूरतमंदों को महज पांच रुपये में भरपेट भोजन उपलब्ध कराने वाली थाल सेवा ने अपने आठ वर्ष पूरे कर लिए हैं। डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय (एसटीएच) के निकट लिटिल मिरेकल फाउंडेशन की ओर से संचालित यह सेवा 18 अक्टूबर 2018 से लगातार जारी है। इन आठ वर्षों में सेवा के माध्यम से अब तक 32 लाख 70 हजार थालियों में भोजन परोसा जा चुका है। खास बात यह है कि सेवा साल के 365 दिन बिना किसी रुकावट के संचालित होती है।
थाल सेवा की शुरुआत 18 अक्टूबर 2018 को तत्कालीन आरएफसी पद पर तैनात ललित मोहन रयाल ने अपने हाथों से की थी। आठ वर्ष बाद नैनीताल के जिलाधिकारी के रूप में हल्द्वानी पहुंचे रयाल ने थाल सेवा से जुड़कर टीम का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने आठ वर्षों से लगातार संचालित इस सेवा को ऐतिहासिक उपलब्धि बताया और सेवा कार्य में जुटे सदस्यों का हौसला बढ़ाया।
11 लोगों की टीम से शुरू हुआ सफर
वर्ष 2018 में फाउंडेशन के दिनेश मानसेरा ने 11 लोगों की टीम के साथ थाल सेवा की शुरुआत की थी। लोगों के सहयोग से संचालित इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंदों को बेहद कम कीमत पर भरपेट भोजन उपलब्ध कराना है। आठ वर्षों के दौरान सेवा का सफर लगातार आगे बढ़ा है और लाखों लोग इसका लाभ उठा चुके हैं।
इस अवसर पर थाल सेवा के अध्यक्ष उमंग वासुदेवा सहित राजीव बग्गा, राजीव वाही, राहुल वार्ष्णेय, प्रवीण मित्तल, अतुल वर्मा, संजय बग्गा, सरयू प्रसाद, महेंद्र सिंह और दिनेश आर्य सहित अन्य सेवा सदस्य मौजूद रहे।
— Uttarakhand Morning Post

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


