Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड में मौसम का कहर: पहाड़ से गाड़ी में गिरी चट्टान, दो लोगों की मौत; भारी बारिश-वज्रपात का अलर्ट जारी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

उत्तराखंड में मौसम का कहर: पहाड़ से गाड़ी में गिरी चट्टान, दो लोगों की मौत; भारी बारिश-वज्रपात का अलर्ट जारी

Mohan Chandra Joshi August 4, 2025
ख़बर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड में लगातार बारिश अब कहर बनकर बरस रही है। मैदानी क्षेत्रों में जहां जलभराव से दिक्कतों का सामना करना पड़ा है वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन की घटनाएं भी सामने आ रही है। इसी बीच मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 24 घंटे प्रदेश के 6 जिलों में भारी बारिश , तूफान और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटों मे ( ऑरेंज अलर्ट दिनांक 04.08.2025, 10:07 AM बजे से 05.08.2025, 10:07 AM बजे तक ) जनपद – बागेश्वर, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पौडी और टिहरी में अलग-अलग स्थानों पर यथा– मसूरी, डोईवाला, चकराता, रूड़की, लक्सर, देवप्रयाग, श्रीनगर, कपकोट, रामनगर, मुक्तेश्वर, कोटद्वार तथा इनके आस-पास के क्षेत्रों मे भारी से बहुत भारी बारिश के साथ-साथ तूफान/बिजली गिरने की संभावना है।

मैक्स गाड़ी में पहाड़ी से गिरी चट्टान ,दो लोगों की मौत
प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर सिद्धबली मंदिर के पास, किल्बोखाल से कोटद्वार आ रही एक मैक्स वाहन पर अचानक पहाड़ी से भारी चट्टान और मलबा गिर गया, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान सतबीर (20 वर्ष) और रविंद्र उर्फ मोटा (32 वर्ष) के रूप में हुई है, जो पौड़ी गढ़वाल जनपद के निवासी थे।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में फिर रफ्तार पकड़ेगा मानसून, 7 जुलाई तक भारी बारिश; कई जिलों में यलो अलर्ट

घायलों को बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती कराया गया है। इनमें से चालक देवेंद्र और एक अन्य यात्री दिनेश की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है। अन्य घायलों में मीनाक्षी, पंकज और सिमरन शामिल हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचा और सभी घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया। वहीं मलबे में फंसे वाहन को निकालने और मार्ग को साफ करने का कार्य जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Jobs: महिलाओं के लिए रोजगार का बड़ा मौका, 3,211 पदों पर भर्ती; विज्ञप्ति जारी

गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश के चलते भूस्खलन का खतरा लगातार बना हुआ है। पहाड़ी मार्गों पर यात्रा कर रहे लोगों को प्रशासन ने विशेष सतर्कता बरतने और मौसम की जानकारी लेकर ही सफर करने की अपील की है।

प्रशासनिक टीम लगातार हाईवे और संवेदनशील इलाकों पर नजर बनाए हुए है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी भारी बारिश की संभावना जताई है, जिससे सतर्कता और जरूरी सावधानियां और भी जरूरी हो गई हैं।

अगले 48 घंटे कई जिलों के लिए चुनौतीपूर्ण

उत्तराखंड में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है और अगले 48 घंटे प्रदेश के कई जिलों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकते हैं। आधी रात से जारी बारिश ने देहरादून समेत कई इलाकों में जलभराव कर दिया है, जबकि पर्वतीय जिलों में भूस्खलन का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग ने 4 और 5 अगस्त के लिए देहरादून, टिहरी, पौड़ी, बागेश्वर में रेड अलर्ट और हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत समेत कई जिलों में भारी बारिश और बिजली चमकने का पूर्वानुमान जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: कार और बाइक की भीषण भिड़ंत के बाद दोनों वाहनों में लगी आग, दो युवकों की दर्दनाक मौत

मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल के मुताबिक, 5 अगस्त तक तेज बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। पर्वतीय इलाकों में पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, अल्मोड़ा में भी भारी बारिश की आशंका है। वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी जिलाधिकारियों को चारधाम यात्रा मार्ग और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि राज्य में फिलहाल 61 सड़कें बारिश और लैंडस्लाइड के कारण बाधित हैं, जिन्हें खोलने का काम तेज़ी से चल रहा है।

6 से 8 अगस्त के बीच बारिश में थोड़ी कमी आएगी, लेकिन कई जगह हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इस दौरान पहाड़ी जिलों में यात्रा करने से पहले मौसम का हाल जरूर जांच लें और अनावश्यक यात्रा से बचें।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Featured Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Nowcast For Dehradun Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News Uttarakhand Weather Update उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड

Related Stories

ऋषिकेश के सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंच से लाभार्थियों को सम्मानित करते हुए। Dehradun News: सेवा पखवाड़ा बना सुशासन और समर्पण का मंच, 3,500 से अधिक लोगों को योजनाओं का लाभ
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: सेवा पखवाड़ा बना सुशासन और समर्पण का मंच, 3,500 से अधिक लोगों को योजनाओं का लाभ

Mohan Chandra Joshi July 4, 2026
धामी सरकार के 5 साल पूरे होने पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ Dehradun News: धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े का शुभारंभ; ₹219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े का शुभारंभ; ₹219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात

Mohan Chandra Joshi July 4, 2026
बागेश्वर में निर्माणाधीन केंद्रीय विद्यालय भवन का निरीक्षण करतीं जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे। Bageshwar News: सितंबर तक हर हाल में पूरा हो केंद्रीय विद्यालय भवन, डीएम के सख्त निर्देश
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • शिक्षा

Bageshwar News: सितंबर तक हर हाल में पूरा हो केंद्रीय विद्यालय भवन, डीएम के सख्त निर्देश

Mohan Chandra Joshi July 4, 2026
महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की भर्ती से जुड़ा सांकेतिक फोटो। Uttarakhand Jobs: महिलाओं के लिए रोजगार का बड़ा मौका, 3,211 पदों पर भर्ती; विज्ञप्ति जारी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रोजगार

Uttarakhand Jobs: महिलाओं के लिए रोजगार का बड़ा मौका, 3,211 पदों पर भर्ती; विज्ञप्ति जारी

Mohan Chandra Joshi July 4, 2026
पुलिस मुठभेड़ में घायल आरोपी जिला अस्पताल में भर्ती है। एसएसपी अजय गणपति अस्पताल पहुंचकर उसका हालचाल लेते हुए। Udham Singh Nagar: पुलिस-गौ तस्कर मुठभेड़, पैर में लगी गोली; तमंचा व 17 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • क्राइम

Udham Singh Nagar: पुलिस-गौ तस्कर मुठभेड़, पैर में लगी गोली; तमंचा व 17 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद

Mohan Chandra Joshi July 4, 2026
उधम सिंह नगर के जसपुर स्थित अहमदनगर में सरकारी भूमि पर बनी कथित अवैध मजार पर बुलडोजर कार्रवाई के दौरान मौजूद प्रशासनिक टीम। Uttarakhand News: धामी सरकार का सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के खिलाफ एक्शन जारी, अवैध मजार हटाई
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर

Uttarakhand News: धामी सरकार का सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के खिलाफ एक्शन जारी, अवैध मजार हटाई

Mohan Chandra Joshi July 4, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • ऋषिकेश के सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंच से लाभार्थियों को सम्मानित करते हुए। Dehradun News: सेवा पखवाड़ा बना सुशासन और समर्पण का मंच, 3,500 से अधिक लोगों को योजनाओं का लाभ
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: सेवा पखवाड़ा बना सुशासन और समर्पण का मंच, 3,500 से अधिक लोगों को योजनाओं का लाभ

  • धामी सरकार के 5 साल पूरे होने पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ Dehradun News: धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े का शुभारंभ; ₹219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े का शुभारंभ; ₹219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात

  • बागेश्वर में निर्माणाधीन केंद्रीय विद्यालय भवन का निरीक्षण करतीं जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे। Bageshwar News: सितंबर तक हर हाल में पूरा हो केंद्रीय विद्यालय भवन, डीएम के सख्त निर्देश
    • उत्तराखंड
    • बागेश्वर
    • शिक्षा

    Bageshwar News: सितंबर तक हर हाल में पूरा हो केंद्रीय विद्यालय भवन, डीएम के सख्त निर्देश

  • महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की भर्ती से जुड़ा सांकेतिक फोटो। Uttarakhand Jobs: महिलाओं के लिए रोजगार का बड़ा मौका, 3,211 पदों पर भर्ती; विज्ञप्ति जारी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • रोजगार

    Uttarakhand Jobs: महिलाओं के लिए रोजगार का बड़ा मौका, 3,211 पदों पर भर्ती; विज्ञप्ति जारी

  • पुलिस मुठभेड़ में घायल आरोपी जिला अस्पताल में भर्ती है। एसएसपी अजय गणपति अस्पताल पहुंचकर उसका हालचाल लेते हुए। Udham Singh Nagar: पुलिस-गौ तस्कर मुठभेड़, पैर में लगी गोली; तमंचा व 17 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • क्राइम

    Udham Singh Nagar: पुलिस-गौ तस्कर मुठभेड़, पैर में लगी गोली; तमंचा व 17 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (445)
  • अल्मोड़ा (616)
  • उत्तरकाशी (282)
  • उत्तरप्रदेश (116)
  • उत्तराखंड (24,661)
  • उधमसिंह नगर (1,292)
  • क्राइम (3,420)
  • खेल (357)
  • चंपावत (963)
  • चमोली (434)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (297)
  • दुर्घटना (652)
  • देहरादून (10,807)
  • नैनीताल (6,359)
  • पर्यटन (210)
  • पिथौरागढ़ (479)
  • पौड़ी (310)
  • बागेश्वर (959)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (149)
  • मौसम (1,056)
  • यात्रा (399)
  • राजनीति (405)
  • राष्ट्रीय (1,131)
  • रुद्रप्रयाग (708)
  • रोजगार (503)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (611)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,358)
  • हरिद्वार (888)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Dehradun News: सेवा पखवाड़ा बना सुशासन और समर्पण का मंच, 3,500 से अधिक लोगों को योजनाओं का लाभ Dehradun News: सेवा पखवाड़ा बना सुशासन और समर्पण का मंच, 3,500 से अधिक लोगों को योजनाओं का लाभ Dehradun News: धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े का शुभारंभ; ₹219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात Dehradun News: धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े का शुभारंभ; ₹219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात Bageshwar News: सितंबर तक हर हाल में पूरा हो केंद्रीय विद्यालय भवन, डीएम के सख्त निर्देश Bageshwar News: सितंबर तक हर हाल में पूरा हो केंद्रीय विद्यालय भवन, डीएम के सख्त निर्देश Uttarakhand Jobs: महिलाओं के लिए रोजगार का बड़ा मौका, 3,211 पदों पर भर्ती; विज्ञप्ति जारी Uttarakhand Jobs: महिलाओं के लिए रोजगार का बड़ा मौका, 3,211 पदों पर भर्ती; विज्ञप्ति जारी Udham Singh Nagar: पुलिस-गौ तस्कर मुठभेड़, पैर में लगी गोली; तमंचा व 17 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद Udham Singh Nagar: पुलिस-गौ तस्कर मुठभेड़, पैर में लगी गोली; तमंचा व 17 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद