Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून: पोलियो अभियान को लेकर डीएम सख्त, एक भी बच्चा छूटा तो होगी कार्रवाई
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्वास्थ्य

देहरादून: पोलियो अभियान को लेकर डीएम सख्त, एक भी बच्चा छूटा तो होगी कार्रवाई

देहरादून डीएम ने स्पष्ट किया है कि जिले का कोई भी बच्चा पोलियो खुराक से वंचित नहीं रहना चाहिए। राष्ट्रीय प्रतिरक्षण दिवस के तहत 1505 बूथों और 1498 टीमों के जरिए व्यापक अभियान चलाया जाएगा।
Mohan Chandra Joshi June 25, 2026
देहरादून में राष्ट्रीय प्रतिरक्षण दिवस की तैयारियों की समीक्षा बैठक करते डीएम।

पोलियो अभियान की तैयारियों की समीक्षा करते डीएम डॉ. आशीष चौहान।

ख़बर शेयर करें -

राष्ट्रीय प्रतिरक्षण दिवस पर 28 जून को 1505 बूथों पर पिलाई जाएगी पोलियो खुराक, 29 जून से 4 जुलाई तक घर-घर पहुंचेगी स्वास्थ्य विभाग की टीमें

देहरादून, 25 जून 2026: जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में राष्ट्रीय प्रतिरक्षण दिवस 28 जून, 2026 के सफल आयोजन एवं शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति हेतु जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय प्रतिरक्षण दिवस की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि जनपद में 0 से 5 वर्ष तक का कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि पोलियो उन्मूलन अभियान राष्ट्रीय महत्व का कार्यक्रम है तथा इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी बूथों, ट्रांजिट टीमों एवं मोबाइल टीमों की व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण कर ली जाएं तथा अभियान के लिए आवश्यक दवाओं, वैक्सीन कैरियर, प्रचार-प्रसार सामग्री एवं मानव संसाधन की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों, दुर्गम स्थानों एवं प्रवासी आबादी वाले क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
बैठक में अवगत कराया गया कि जनपद में 28 जून को कुल 1505 बूथों के माध्यम से पोलियो खुराक पिलाने की व्यवस्था की गई है, जिनमें 1399 स्थिर बूथ, 82 ट्रांजिट बूथ तथा 24 मोबाइल बूथ शामिल हैं। इसके उपरांत 29 जून से 04 जुलाई तक स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगी। अभियान के सफल संचालन हेतु 1498 टीमें एवं 444 पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं।
जिलाधिकारी ने शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि विभिन्न माध्यमों से अभियान के प्रति जागरूक किया जाए। साथ ही सभी विद्यालयों में व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए ताकि अधिक से अधिक अभिभावक अपने बच्चों को पोलियो की खुराक दिलाने के लिए प्रेरित हों।
महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग को निर्देशित किया गया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के माध्यम से घर-घर संपर्क स्थापित कर लक्षित परिवारों तक अभियान की जानकारी पहुंचाई जाए तथा अभियान के दौरान सक्रिय सहयोग प्रदान किया जाए। पंचायती राज विभाग को ग्राम पंचायतों एवं जनप्रतिनिधियों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में जन-जागरूकता बढ़ाने तथा अभियान के प्रभावी संचालन में सहयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। वहीं पुलिस विभाग को ट्रांजिट बूथों पर सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। जिलाधिकारी ने अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार पर विशेष बल देते हुए कहा कि प्रत्येक परिवार तक संदेश पहुंचना चाहिए और कोई भी पात्र बच्चा छूटने नहीं पाए।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी भी क्षेत्र में कोई बच्चा टीकाकरण अथवा पोलियो खुराक से वंचित पाया जाता है तो संबंधित अधिकारी एवं कार्मिक की जिम्मेदारी तय करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय एवं टीम भावना के साथ कार्य करते हुए राष्ट्रीय प्रतिरक्षण दिवस को पूर्ण सफलता प्रदान करें।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज शर्मा, मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद ढौंडियाल, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी/जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. दिनेश चौहान, जिला कार्यक्रम अधिकारी जितेन्द्र कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  पीएसपी हॉस्पिटल में मरीज की मौत मामले की होगी उच्चस्तरीय जांच, एडीएम की अध्यक्षता में समिति गठित
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #Dehradun #DehradunNews #DMDehradun #NationalImmunizationDay #PolioFreeIndia #PulsePolio #Uttarakhand #UttarakhandHealth #UttarakhandMorningPost

Related Stories

देहरादून डीएम बैंक अधिकारियों की बैठक में सख्ती से निर्देश देते हुए। देहरादून: बैंकों की मनमानी पर डीएम सख्त, चेतावनी—जनता परेशान हुई तो होगी कार्रवाई, पैसा अब जिले के विकास में ही लगेगा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून: बैंकों की मनमानी पर डीएम सख्त, चेतावनी—जनता परेशान हुई तो होगी कार्रवाई, पैसा अब जिले के विकास में ही लगेगा

Mohan Chandra Joshi June 25, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फाइल फोटो, राज्य में विकास योजनाओं की स्वीकृति से जुड़ी खबर। उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी की बड़ी सौगात, विकास कार्यों के लिए ₹42 करोड़ की स्वीकृति
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी की बड़ी सौगात, विकास कार्यों के लिए ₹42 करोड़ की स्वीकृति

Mohan Chandra Joshi June 25, 2026
चम्पावत पुलिस द्वारा 253 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार आरोपी, बरामद बाइक और अन्य सामान। ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान का बड़ा प्रहार: 75 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशे का सौदागर गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • चंपावत

ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान का बड़ा प्रहार: 75 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशे का सौदागर गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi June 25, 2026
मोबाइल रिकवरी अभियान के तहत बरामद मोबाइल फोन उनके मालिकों को सौंपते एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी। 256 लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान, खोए मोबाइल वापस मिले तो गूंजा— ‘थैंक यू नैनीताल पुलिस’
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

256 लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान, खोए मोबाइल वापस मिले तो गूंजा— ‘थैंक यू नैनीताल पुलिस’

Mohan Chandra Joshi June 25, 2026
देहरादून के केदारपुरम स्थित नारी निकेतन, बाल सुधार गृह एवं किशोरी गृह का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान। देहरादून: बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा पर डीएम सख्त, नारी निकेतन और बाल सुधार गृह की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून: बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा पर डीएम सख्त, नारी निकेतन और बाल सुधार गृह की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Mohan Chandra Joshi June 25, 2026
देहरादून में आयोजित संविधान हत्या दिवस कार्यक्रम के दौरान लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। देहरादून: संविधान हत्या दिवस पर लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान, सीएम धामी बोले— आपातकाल लोकतंत्र का काला अध्याय
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून: संविधान हत्या दिवस पर लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान, सीएम धामी बोले— आपातकाल लोकतंत्र का काला अध्याय

Mohan Chandra Joshi June 25, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • देहरादून में राष्ट्रीय प्रतिरक्षण दिवस की तैयारियों की समीक्षा बैठक करते डीएम। देहरादून: पोलियो अभियान को लेकर डीएम सख्त, एक भी बच्चा छूटा तो होगी कार्रवाई
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • स्वास्थ्य

    देहरादून: पोलियो अभियान को लेकर डीएम सख्त, एक भी बच्चा छूटा तो होगी कार्रवाई

  • देहरादून डीएम बैंक अधिकारियों की बैठक में सख्ती से निर्देश देते हुए। देहरादून: बैंकों की मनमानी पर डीएम सख्त, चेतावनी—जनता परेशान हुई तो होगी कार्रवाई, पैसा अब जिले के विकास में ही लगेगा
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: बैंकों की मनमानी पर डीएम सख्त, चेतावनी—जनता परेशान हुई तो होगी कार्रवाई, पैसा अब जिले के विकास में ही लगेगा

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फाइल फोटो, राज्य में विकास योजनाओं की स्वीकृति से जुड़ी खबर। उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी की बड़ी सौगात, विकास कार्यों के लिए ₹42 करोड़ की स्वीकृति
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी की बड़ी सौगात, विकास कार्यों के लिए ₹42 करोड़ की स्वीकृति

  • चम्पावत पुलिस द्वारा 253 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार आरोपी, बरामद बाइक और अन्य सामान। ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान का बड़ा प्रहार: 75 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशे का सौदागर गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • चंपावत

    ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान का बड़ा प्रहार: 75 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशे का सौदागर गिरफ्तार

  • मोबाइल रिकवरी अभियान के तहत बरामद मोबाइल फोन उनके मालिकों को सौंपते एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी। 256 लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान, खोए मोबाइल वापस मिले तो गूंजा— ‘थैंक यू नैनीताल पुलिस’
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    256 लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान, खोए मोबाइल वापस मिले तो गूंजा— ‘थैंक यू नैनीताल पुलिस’

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (444)
  • अल्मोड़ा (614)
  • उत्तरकाशी (282)
  • उत्तरप्रदेश (116)
  • उत्तराखंड (24,558)
  • उधमसिंह नगर (1,282)
  • क्राइम (3,408)
  • खेल (355)
  • चंपावत (958)
  • चमोली (434)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (296)
  • दुर्घटना (642)
  • देहरादून (10,758)
  • नैनीताल (6,333)
  • पर्यटन (207)
  • पिथौरागढ़ (479)
  • पौड़ी (308)
  • बागेश्वर (957)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (148)
  • मौसम (1,039)
  • यात्रा (398)
  • राजनीति (403)
  • राष्ट्रीय (1,126)
  • रुद्रप्रयाग (708)
  • रोजगार (496)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (608)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,354)
  • हरिद्वार (883)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
देहरादून: पोलियो अभियान को लेकर डीएम सख्त, एक भी बच्चा छूटा तो होगी कार्रवाई देहरादून: पोलियो अभियान को लेकर डीएम सख्त, एक भी बच्चा छूटा तो होगी कार्रवाई देहरादून: बैंकों की मनमानी पर डीएम सख्त, चेतावनी—जनता परेशान हुई तो होगी कार्रवाई, पैसा अब जिले के विकास में ही लगेगा देहरादून: बैंकों की मनमानी पर डीएम सख्त, चेतावनी—जनता परेशान हुई तो होगी कार्रवाई, पैसा अब जिले के विकास में ही लगेगा उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी की बड़ी सौगात, विकास कार्यों के लिए ₹42 करोड़ की स्वीकृति उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी की बड़ी सौगात, विकास कार्यों के लिए ₹42 करोड़ की स्वीकृति ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान का बड़ा प्रहार: 75 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशे का सौदागर गिरफ्तार ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान का बड़ा प्रहार: 75 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशे का सौदागर गिरफ्तार 256 लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान, खोए मोबाइल वापस मिले तो गूंजा— ‘थैंक यू नैनीताल पुलिस’ 256 लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान, खोए मोबाइल वापस मिले तो गूंजा— ‘थैंक यू नैनीताल पुलिस’