Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • श्री केदारनाथ धाम पहुंचे डीएम-एसपी, परखीं यात्रा तैयारियां
  • उत्तराखंड
  • यात्रा
  • रुद्रप्रयाग

श्री केदारनाथ धाम पहुंचे डीएम-एसपी, परखीं यात्रा तैयारियां

Mohan Chandra Joshi March 26, 2026
ख़बर शेयर करें -

धाम में पहुंचकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने लिया जायजा, यात्रा को लेकर प्रशासन एक्शन मोड में

बर्फ हटाने, यात्रा मार्ग दुरुस्त करने, सुरक्षा एवं मूलभूत सुविधाओं को लेकर प्रशासन युद्ध स्तर पर जुटा

रुद्रप्रयाग, 26 मार्च 2026: आगामी श्री केदारनाथ धाम यात्रा 2026 के सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित संचालन को सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा युद्ध स्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी क्रम में आज जिलाधिकारी विशाल मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर द्वारा श्री केदार सभा के अध्यक्ष, बी.के.टी.सी. के प्रतिनिधियों तथा हक-हकूकधारियों के साथ केदारनाथ धाम पहुंचकर व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने केदारनाथ धाम पहुंचकर संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान यात्रा व्यवस्थाओं के दृष्टिगत बर्फ हटाने, यात्रा पैदल मार्ग दुरुस्त करने, सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा मूलभूत सुविधाओं को पुनर्स्थापित किए जाने की प्रगति का विस्तृत जायजा लिया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने बताया कि श्री केदारनाथ धाम यात्रा आगामी 22 अप्रैल 2026 से प्रारंभ हो रही है, जिसके दृष्टिगत प्रशासन द्वारा सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में धाम क्षेत्र में लगभग 3 से 4 फीट तक बर्फ जमी हुई है, जिसे हटाने के लिए संबंधित विभागों की टीमों को लगातार सक्रिय किया जा रहा है। बर्फ हटने के साथ ही धाम में दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया भी प्रारंभ की जाएगी। साथ ही, यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं—जैसे पेयजल, विद्युत, आवास, स्वास्थ्य सेवाएं आदि—समयबद्ध तरीके से पुनर्स्थापित करने हेतु लगातार टीमें भेजी जाएंगी, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो उन्होंने कहा ही जिला प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि आगामी श्री केदारनाथ धाम यात्रा सुरक्षित, व्यवस्थित एवं श्रद्धालुओं के लिए सुगम अनुभव प्रदान करने वाली हो।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun: जनपदीय जूडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, छह भार वर्गों में चमके विजेता

पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर ने सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए बताया कि वर्तमान में केदारनाथ धाम में पुलिस के 3 तथा आईटीबीपी के 12 जवान तैनात हैं, जो सुरक्षा व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष पूर्व वर्षों के अनुभव एवं प्राप्त फीडबैक के आधार पर सुरक्षा प्रबंधों को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाया जाएगा। साथ ही, श्रद्धालुओं के आवागमन, ठहरने एवं आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए समुचित प्रबंध सुनिश्चित किए जा रहे हैं।

निरीक्षण के दौरान श्री केदार सभा के अध्यक्ष एवं बी.के.टी.सी. सदस्य राजकुमार तिवारी, ब्लॉक प्रमुख ऊखीमठ पंकज शुक्ला, जिला पर्यटन एवं विकास अधिकारी राहुल चौबे, जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा सहित अन्य अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

एक्शन मोड में जिला प्रशासन, केदारनाथ धाम यात्रा को लेकर ऊखीमठ में संपन्न अहम बैठक

केदारनाथ विधायक ने यात्रा से पूर्व सभी व्यवस्था दुरूस्त करने के दिए निर्देश

सफल यात्रा में सभी की भूमिका महत्वपूर्ण : जिलाधिकारी विशाल मिश्रा

आगामी चारधाम यात्रा के तहत श्री केदारनाथ धाम यात्रा की तैयारियों की समीक्षा को लेकर केदारनाथ विधायक श्रीमति आशा नौटियाल की अध्यक्षता में एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा, पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर के साथ ही स्वास्थ्य सेवा, पर्यटन, पूर्ति एवं अन्य विभागीय अधिकारियों सहित स्थानीय जन प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
विकास खंड सभागार ऊखीमठ में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रही केदारनाथ की विधायक श्रीमती आशा नौटियाल ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि हर साल बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए इस बार व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ करना सुनिश्चित करे, ताकि श्री केदारनाथ यात्रा सुरक्षित और सुगम हो सके।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित जन प्रतिनिधियों, व्यापार संगठन, होटल व्यवसायियों से श्री केदारनाथ यात्रा को लेकर सुझाव मांगे। उन्होंने बैठक में प्रतिभाग करने वाले विभिन्न वर्ग के प्रतिनिधियों से पूर्व में संचालित यात्रा का फीडबैक भी लिया। साथ ही सफल यात्रा संचालन में सभी की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather: आज कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट, 14 अगस्त तक बरसेंगे मानसूनी बादल

बैठक की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने यात्रा मार्ग पर मेडिकल कैंप, एंबुलेंस और डॉक्टरों की तैनाती सुनिश्चित करने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए। वहीं, उन्होंने यात्रा मार्ग की सड़कों, पैदल मार्ग, बिजली और पानी की आपूर्ति को बेहतर बनाने के लिए भी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। यात्रियों के लिए पंजीकरण और ट्रैकिंग सिस्टम को और अधिक मजबूत करने तथा समूचे यात्रा मार्ग पर साफ-सफाई और कचरा प्रबंधन पर विशेष ध्यान रखने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।

बैठक के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने यात्रा रूट पर मोटर मार्गों की अद्यतन स्थिति से अवगत कराया। जिलाधिकारी ने सड़क व पैदल मार्ग को आगमी 15 अप्रैल तक पूर्ण रूप से दुरूस्त करने के निर्देश दिए। वहीं उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि यात्रा की अवधि में जनपद में पर्याप्त मात्रा में ईंधन सहित खाद्यान्न की उपलब्धता सुनिश्चित हो। साथ ही कामर्शियल गैस सिलेंडरों की औसतन खपत का अनुमान उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। इसके अलावा श्री केदारनाथ पैदल मार्ग में अवस्थित स्वास्थ्य इकाइयों में आवश्यक उपकरण, मैन पावर की तैनाती व अन्य महत्वपूर्ण सुविधाओं को लेकर भी जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। इसके अलावा पैदल यात्रा मार्ग में संचालित होने वाले घोड़े-खच्चरों का रजिस्ट्रेशन, स्वास्थ्य परीक्षण व अन्य व्यवस्था को लेकर भी निर्देश दिए। वहीं यात्रा मार्ग में पेयजल, विद्युत, शौचालय, शटल सेवा, सुचारू यातायात व्यवस्था को लेकर भी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने केदारनाथ यात्रा के दृष्टिगत आज आयोजित बैठक को महत्वपूर्ण बताया। साथ ही उपस्थित प्रतिनिधियों द्वारा दिए गए सुझावों पर सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन भी दिया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: BDC सदस्य की संदिग्ध मौत से सनसनी, SDRF ने खीरगंगा नदी से बरामद किया शव

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख ऊखीमठ पंकज शुक्ला, पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर, मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत, अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, जिला विकास अधिकारी अनीता पंवार, उप ज़िलाधिकारी ऊखीमठ अनिल रावत, जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा, जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे, खंड विकास अधिकारी अनुष्का, जिला पूर्ति अधिकारी के.एस. कोहली सहित अन्य विभागीय अधिकारी,‌ केदार सभा, होटल एसोसिएशन, घोड़े-खच्चर यूनियन, डंडी-कंडी समिति, व्यापार संघ ऊखीमठ, गुप्तकाशी, गौरीकुंड व केदारनाथ के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Featured Khabar Uttarakhand Latest News Latest News Of Uttarakhand Latest News Rudraprayag Rudraprayag News- Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

उत्तराखंड में मानसूनी बारिश और भारी बारिश का अलर्ट Uttarakhand Weather: आज कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट, 14 अगस्त तक बरसेंगे मानसूनी बादल
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: आज कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट, 14 अगस्त तक बरसेंगे मानसूनी बादल

Mohan Chandra Joshi August 9, 2026
उत्तराखंड में प्रस्तावित रोजगार मेलों को दर्शाती प्रतीकात्मक तस्वीर। Uttarakhand Job: चार महीने में 10 हजार युवाओं को नौकरी का लक्ष्य, 4 शहरों में लगेंगे बड़े रोजगार मेले
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रोजगार

Uttarakhand Job: चार महीने में 10 हजार युवाओं को नौकरी का लक्ष्य, 4 शहरों में लगेंगे बड़े रोजगार मेले

Mohan Chandra Joshi August 9, 2026
हरिद्वार में गंगा के तेज बहाव में फंसे शिवभक्तों का SDRF ने किया रेस्क्यू Haridwar: कांवड़ यात्रा के दौरान SDRF की मुस्तैदी, गंगा के तेज बहाव में फंसे 18 शिवभक्तों को रेस्क्यू कर बचाया
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

Haridwar: कांवड़ यात्रा के दौरान SDRF की मुस्तैदी, गंगा के तेज बहाव में फंसे 18 शिवभक्तों को रेस्क्यू कर बचाया

Mohan Chandra Joshi August 8, 2026
उत्तराखंड में भारी बारिश और ऑरेंज अलर्ट का मौसम पूर्वानुमान Uttarakhand Weather Update: अगले दो दिन ऑरेंज अलर्ट, बहुत भारी बारिश की आशंका; 13 अगस्त तक मानसून का जोर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: अगले दो दिन ऑरेंज अलर्ट, बहुत भारी बारिश की आशंका; 13 अगस्त तक मानसून का जोर

Mohan Chandra Joshi August 8, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी पुरस्कार समारोह में Uttarakhand: तीलू रौतेली और आंगनबाड़ी पुरस्कार से मातृशक्ति सम्मानित, सीएम धामी ने बढ़ाई सम्मान राशि
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand: तीलू रौतेली और आंगनबाड़ी पुरस्कार से मातृशक्ति सम्मानित, सीएम धामी ने बढ़ाई सम्मान राशि

Mohan Chandra Joshi August 8, 2026
देहरादून में जनपदीय जूडो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी Dehradun: जनपदीय जूडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, छह भार वर्गों में चमके विजेता
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • देहरादून

Dehradun: जनपदीय जूडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, छह भार वर्गों में चमके विजेता

Mohan Chandra Joshi August 8, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड में मानसूनी बारिश और भारी बारिश का अलर्ट Uttarakhand Weather: आज कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट, 14 अगस्त तक बरसेंगे मानसूनी बादल
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather: आज कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट, 14 अगस्त तक बरसेंगे मानसूनी बादल

  • उत्तराखंड में प्रस्तावित रोजगार मेलों को दर्शाती प्रतीकात्मक तस्वीर। Uttarakhand Job: चार महीने में 10 हजार युवाओं को नौकरी का लक्ष्य, 4 शहरों में लगेंगे बड़े रोजगार मेले
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • रोजगार

    Uttarakhand Job: चार महीने में 10 हजार युवाओं को नौकरी का लक्ष्य, 4 शहरों में लगेंगे बड़े रोजगार मेले

  • हरिद्वार में गंगा के तेज बहाव में फंसे शिवभक्तों का SDRF ने किया रेस्क्यू Haridwar: कांवड़ यात्रा के दौरान SDRF की मुस्तैदी, गंगा के तेज बहाव में फंसे 18 शिवभक्तों को रेस्क्यू कर बचाया
    • उत्तराखंड
    • हरिद्वार

    Haridwar: कांवड़ यात्रा के दौरान SDRF की मुस्तैदी, गंगा के तेज बहाव में फंसे 18 शिवभक्तों को रेस्क्यू कर बचाया

  • उत्तराखंड में भारी बारिश और ऑरेंज अलर्ट का मौसम पूर्वानुमान Uttarakhand Weather Update: अगले दो दिन ऑरेंज अलर्ट, बहुत भारी बारिश की आशंका; 13 अगस्त तक मानसून का जोर
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: अगले दो दिन ऑरेंज अलर्ट, बहुत भारी बारिश की आशंका; 13 अगस्त तक मानसून का जोर

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी पुरस्कार समारोह में Uttarakhand: तीलू रौतेली और आंगनबाड़ी पुरस्कार से मातृशक्ति सम्मानित, सीएम धामी ने बढ़ाई सम्मान राशि
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand: तीलू रौतेली और आंगनबाड़ी पुरस्कार से मातृशक्ति सम्मानित, सीएम धामी ने बढ़ाई सम्मान राशि

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (460)
  • अल्मोड़ा (623)
  • उत्तरकाशी (284)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,058)
  • उधमसिंह नगर (1,315)
  • क्राइम (3,462)
  • खेल (358)
  • चंपावत (972)
  • चमोली (440)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (299)
  • दुर्घटना (688)
  • देहरादून (11,029)
  • नैनीताल (6,434)
  • पर्यटन (213)
  • पिथौरागढ़ (480)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (975)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,133)
  • यात्रा (412)
  • राजनीति (409)
  • राष्ट्रीय (1,149)
  • रुद्रप्रयाग (716)
  • रोजगार (513)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (631)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,367)
  • हरिद्वार (913)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weather: आज कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट, 14 अगस्त तक बरसेंगे मानसूनी बादल Uttarakhand Weather: आज कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट, 14 अगस्त तक बरसेंगे मानसूनी बादल Uttarakhand Job: चार महीने में 10 हजार युवाओं को नौकरी का लक्ष्य, 4 शहरों में लगेंगे बड़े रोजगार मेले Uttarakhand Job: चार महीने में 10 हजार युवाओं को नौकरी का लक्ष्य, 4 शहरों में लगेंगे बड़े रोजगार मेले Haridwar: कांवड़ यात्रा के दौरान SDRF की मुस्तैदी, गंगा के तेज बहाव में फंसे 18 शिवभक्तों को रेस्क्यू कर बचाया Haridwar: कांवड़ यात्रा के दौरान SDRF की मुस्तैदी, गंगा के तेज बहाव में फंसे 18 शिवभक्तों को रेस्क्यू कर बचाया Uttarakhand Weather Update: अगले दो दिन ऑरेंज अलर्ट, बहुत भारी बारिश की आशंका; 13 अगस्त तक मानसून का जोर Uttarakhand Weather Update: अगले दो दिन ऑरेंज अलर्ट, बहुत भारी बारिश की आशंका; 13 अगस्त तक मानसून का जोर Uttarakhand: तीलू रौतेली और आंगनबाड़ी पुरस्कार से मातृशक्ति सम्मानित, सीएम धामी ने बढ़ाई सम्मान राशि Uttarakhand: तीलू रौतेली और आंगनबाड़ी पुरस्कार से मातृशक्ति सम्मानित, सीएम धामी ने बढ़ाई सम्मान राशि