चंपावत: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहाघाट पेयजल योजना को 84.45 करोड़ रुपए की लागत से किया अनुमोदित
Champawat News- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार जनपद चम्पावत के शहरी एवं पर्वतीय क्षेत्रों में पेयजल की दीर्घकालिक और स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु निरंतर कार्य कर रही है।
इसी क्रम में मुख्यमंत्री श्री धामी द्वारा AMRUT 2.0 योजना के अंतर्गत लोहाघाट टाउन पम्पिंग वाटर सप्लाई स्कीम को ₹84.45 करोड़ की लागत से अनुमोदित किया गया है।
यह महत्वाकांक्षी परियोजना सरयू नदी से जल उठान कर लोहाघाट नगर के प्रत्येक घर तक शुद्ध एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने का स्थायी समाधान सिद्ध होगी।
नगर की पेयजल आपूर्ति अब तक वर्ष 1980 में निर्मित पुरानी प्रणाली पर निर्भर थी, जो लगभग 44 वर्ष पुरानी हो चुकी है। पाइपलाइन लीकेज, बार-बार ब्लॉकेज तथा वहन क्षमता की कमी के कारण लगभग 14,561 की आबादी को नियमित और पर्याप्त जलापूर्ति नहीं मिल पा रही थी। इन समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए आधुनिक इन्फिल्ट्रेशन वेल आधारित पम्पिंग योजना को अनुमोदन प्रदान किया गया है।
योजना की प्रमुख विशेषताएँ:
- सरयू नदी से चार चरणों में राइजिंग मेन का निर्माण
- प्रथम चरण: सरयू से तल्ली बेट्टा (IPS-1) तक 2,700 मीटर
- द्वितीय चरण: IPS-1 से मल्ली बेट्टा (IPS-2) तक 2,874 मीटर
- तृतीय चरण: IPS-2 से छांदा (IPS-3) तक 4,924 मीटर
- चतुर्थ चरण: IPS-3 से मरोड़ा खान स्थित टॉप रिजर्वायर तक 5,664 मीटर
- क्लियर वाटर रिजर्वायर, आधुनिक पम्पिंग सिस्टम
- AMRUT जल मीटर सहित घर-घर कनेक्शन
योजना के पूर्ण होने पर लोहाघाट नगर को मांग के अनुरूप, नियमित एवं स्वच्छ पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित होगी। इससे नागरिकों को जर्जर और पुरानी व्यवस्था से पूर्ण राहत मिलेगी तथा नगर की पेयजल प्रणाली आने वाले वर्षों तक सुदृढ़ एवं विश्वसनीय बनी रहेगी।
यह परियोजना लोहाघाट के शहरी विकास, जनस्वास्थ्य सुधार और भविष्य की बढ़ती आबादी की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण आधारभूत निवेश सिद्ध होगी।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


