नैनीताल जिले में ऑपरेशन प्रहार के तहत हल्द्वानी और लालकुआं पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से अंग्रेजी-देसी शराब तथा कच्ची शराब के 110 पाउच बरामद किए गए। शराब के परिवहन में इस्तेमाल स्कूटी को भी पुलिस ने कब्जे में लिया।... Read More
नैनीताल
लालकुआं के वीआईपी गेट के समीप रेलवे ओवरब्रिज के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार 30 वर्षीय आनंद पवार को टक्कर मार दी। किसान मेला देखने पंतनगर जा रहे आनंद को गंभीर हालत में हल्द्वानी के डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद वाहन चालक फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन और चालक की तलाश कर रही है।... Read More
हल्द्वानी के कालाढूंगी रोड पर गर्दन की मालिश कराने पहुंची 24 वर्षीय मीनाक्षी की तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। पति रामचंद्र ने आरोप लगाया कि मालिश के बाद उनकी पत्नी की गर्दन को जोर से हिलाया गया, जिसके बाद वह बेसुध हो गईं। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित दुकान का निरीक्षण किया, जहां दुकान बंद मिली। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी।... Read More
बेरीपड़ाव स्थित अष्टादश भुजा महालक्ष्मी मंदिर के पास गोरापड़ाव-हल्दूचौड़ हाईवे पर सड़क पार कर रहे 55 वर्षीय किशन चौधरी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाए गए किशन चौधरी को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। लालकुआं पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।... Read More
नैनीताल जिले के भूमियाधार के पास कैंची धाम से लौट रहे हरियाणा के पर्यटकों की स्कॉर्पियो करीब 70 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक पर्यटक की मौत हुई, जबकि चार लोग घायल हुए। अंधेरे और गहरी खाई के बीच SDRF, पुलिस और NDRF की टीमों ने रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी को बाहर निकाला। घायलों में तीन का भवाली और एक का हल्द्वानी में उपचार चल रहा है।... Read More
हल्द्वानी और ऊधमसिंह नगर में प्रस्तावित एवं निर्माणाधीन विकास परियोजनाओं का आवास एवं राज्य सम्पत्ति सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने स्थलीय निरीक्षण किया। हल्द्वानी में हैराखान और कुसुमखेड़ा चौराहों की थीम आधारित रोटरी, डीके पार्क के सौंदर्यीकरण और हरितीकरण सहित अन्य कार्यों की जानकारी ली गई। ऊधमसिंह नगर में रुद्रपुर के प्रस्तावित इंडोर-आउटडोर स्टेडियम, किच्छा के आधुनिक बस अड्डे और सितारगंज के पार्किंग कॉम्प्लेक्स की भी समीक्षा की गई।... Read More
वीकेंड पर नैनीताल जनपद के प्रमुख पर्यटन और धार्मिक स्थलों पर पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने से यातायात दबाव बढ़ा। SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में नैनीताल पुलिस ने प्रमुख मार्गों पर पुलिस बल तैनात किया है। कैंची धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए डायवर्जन, कतार व्यवस्था और शटल सेवा संचालित की जा रही है।... Read More
नैनीताल जिला पंचायत कार्यालय के औचक निरीक्षण में योजनाओं की धनराशि के उपयोग, नक्शा प्रकरणों, कार्यालय अभिलेखों, कर्मचारियों की उपस्थिति, कर वसूली और परिसंपत्तियों से जुड़े मामलों में कमियां सामने आईं। मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डेय ने संबंधित प्रकरणों की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने और नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए।... Read More
लालकुआं क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क हादसों में 14 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई, जबकि उसके पिता समेत दो लोग घायल हुए। हल्दूचौड़ में डंपर ने स्कूटी को टक्कर मारी, वहीं मुक्तिधाम के पास कार की टक्कर से इलेक्ट्रिक स्कूटी सवार युवक घायल हुआ। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।... Read More
ग्राम मल्ला निगलाट में फर्जी आधार कार्ड एवं मृत्यु प्रमाण पत्र के आधार पर भूमि का विरासतन नामांतरण किए जाने की शिकायत पर कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने सुनवाई की। उन्होंने जिलाधिकारी नैनीताल को लैंड फ्रॉड और दस्तावेजों की जांच कराने तथा फर्जीवाड़ा पाए जाने पर FIR दर्ज कराने के निर्देश दिए। संबंधित राजस्व कार्मिकों के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई के भी निर्देश दिए गए।... Read More



Uttarkashi News: मुख्य सचिव ने चिन्यालीसौड़ में किया ‘हिमालयन भोजनालय’ का उद्घाटन
Nainital News: मुक्तेश्वर से शुरू हुई हिमालयन MTB चैलेंज, 66 साइकिलिस्ट दिखाएंगे दमखम
Delhi News: पीएम मोदी से मिले सीएम धामी, उत्तराखंड के विकास से जुड़े कई बड़े प्रस्ताव रखे
Pauri News: सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन, 91 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
Haldwani News: गुरु नानक देव प्रकाश पर्व पर निकली चौथी प्रभात फेरी, जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत