Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Nainital News: फर्जी आधार-मृत्यु प्रमाण पत्र से भूमि नामांतरण, आयुक्त ने दिए FIR के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: फर्जी आधार-मृत्यु प्रमाण पत्र से भूमि नामांतरण, आयुक्त ने दिए FIR के निर्देश

ग्राम मल्ला निगलाट में फर्जी आधार कार्ड एवं मृत्यु प्रमाण पत्र के आधार पर भूमि का विरासतन नामांतरण किए जाने की शिकायत पर कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने सुनवाई की। उन्होंने जिलाधिकारी नैनीताल को लैंड फ्रॉड और दस्तावेजों की जांच कराने तथा फर्जीवाड़ा पाए जाने पर FIR दर्ज कराने के निर्देश दिए। संबंधित राजस्व कार्मिकों के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई के भी निर्देश दिए गए।
Mohan Chandra Joshi September 30, 2026
नैनीताल में भूमि नामांतरण मामले की जांच के निर्देश देते कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने भूमि नामांतरण मामले में जांच के निर्देश दिए।

ख़बर शेयर करें -

ग्राम मल्ला निगलाट में शिकायत के बाद आयुक्त ने भूमि रिकॉर्ड, दस्तावेजों और राजस्व प्रक्रिया की जांच के साथ दोषियों पर कार्रवाई के दिए निर्देश

नैनीताल, 30 सितम्बर 2026: ग्राम सभा मल्ला निगलाट, पट्टी पाडली तहसील श्री कैंचीधाम, जिला नैनीताल के समस्त निवासियों ने दिनांक 29.09.2026 को आयुक्त, कुमाऊं मण्डल दीपक रावत को एक शिकायत दी।

शिकायत में बताया गया कि ओम प्रकाश नाम के एक व्यक्ति ने स्वयं को केशवदत्त पुत्र चन्द्रमणी का वारिस बताकर खतौनी में अपना नाम दर्ज करा लिया है। शिकायतकर्ता श्री मनिक मेहरा ग्राम की ऑनलाइन रजिस्ट्री प्रतिदिन जांचते थे. इसी से इस फर्जीवाड़े की जानकारी सामने आई। ग्रामवासियों के अनुसार ग्राम मल्ला निगलाट में ओम प्रकाश पुत्र केशवदत्त नाम का कोई व्यक्ति न तो रहता है और न ही वहां का निवासी है। मौजूदा खतौनी में दर्ज केशवदत पुत्र चन्द्रमणी नाम का भी कोई व्यक्ति गांव में नहीं रहता। ग्रामवासियों का कहना है कि श्री ओम प्रकाश एक फर्जी व्यक्ति है और ग्राम निगलाट के खाता संख्या 08 में उसके कब्जे या काश्त में कोई भूमि नहीं है। ग्रामवासियों ने इस संबंध में कार्यवाही का अनुरोध किया।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: गर्भवती महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाए गंभीर लापरवाही के आरोप

आयुक्त कुमाऊं मण्डल ने शिकायत का संज्ञान लेते हुए दिनांक 30.09.2026 को समस्त ग्रामवासियों, तहसीलदार श्री कैंचीधाम, राजस्व कार्मिकों एवं अन्य पक्षकारों को नैनीताल कार्यालय में बुलाकर सुनवाई की। सुनवाई में शिकायतकर्ताओं ने बताया कि श्री केशवदत्त की मृत्यु वर्ष 1983 में हो चुकी थी। इसके बावजूद वर्ष 2026 में फर्जी आधार कार्ड एवं मृत्यु प्रमाण पत्र के आधार पर भूमि पर वारिसान दर्ज कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: कालाढूंगी में कार-बाइक की भीषण भिड़ंत, दो युवकों की मौत से मचा कोहराम

प्रथम दृष्टया रजिस्ट्री में लगाया गया आधार कार्ड उत्तर प्रदेश के किसी व्यक्ति का बताया जा रहा है, जिसकी आयु 40 से 50 वर्ष के बीच है, जबकि रजिस्ट्री में उक्त व्यक्ति की आयु 73 वर्ष दर्शाई गई है। ग्रामवासियों ने आरोप लगाया कि इस प्रकरण में नरेश पाण्डे, श्रीमती संध्या बोरा, कर्नल विवेक भट्ट (निवासी रामगढ़), संजय बोहरा, ग्राम डोब की प्रधान पुष्पा देवी तथा हिमांशु (निवासी गोलापार) शामिल हैं। तहसील श्री कैंचीधाम के कानूनगो द्वारा दिनांक 21.08.2026 को विरासतन नामान्तरण पारित किया गया और ठीक एक माह बाद उक्त भूमि श्रीमती संध्या बोरा द्वारा क्रय कर ली गई।

यह भी पढ़ें 👉  गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व की भव्य तैयारियां, 6 प्रभात फेरियां; मुख्य समागम 24 नवंबर को

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए आयुक्त कुमाऊं मण्डल ने जिलाधिकारीए नैनीताल को निर्देशित किया है किः प्रकरण में लैण्ड फ्रॉड की जांच की जाए, आधार कार्ड एवं मृत्यु प्रमाण पत्र के कूटरचित होने की जांच की जाए और ऐसा पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई जाए, संबंधित राजस्व कार्मिकों के विरुद्ध अनुशासनिक कार्यवाही की जाए।

आयुक्त ने जनसामान्य से अपील की है कि वे अपनी भूमि के अभिलेखों पर नियमित नज़र रखें और किसी भी संदिग्ध प्रविष्टि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।

— Uttarakhand Morning Post

ADVERTISEMENTS Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: # UttarakhandNews #LandFraud #LandRecords #Nainital #NainitalNews

Related Stories

उत्तराखंड में आज का मौसम, पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और ऊंची चोटियों पर बर्फबारी के आसार Uttarakhand Weather Update: आज सात जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, कल से कैसा रहेगा मौसम?
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: आज सात जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, कल से कैसा रहेगा मौसम?

Mohan Chandra Joshi November 15, 2026
पौड़ी के चरेख गांव में भालू के हमले में महिला की मौत Pauri Garhwal News: भालू के हमले में महिला की मौत, परिवार में पसरा मातम
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी

Pauri Garhwal News: भालू के हमले में महिला की मौत, परिवार में पसरा मातम

Mohan Chandra Joshi November 15, 2026
देहरादून मुठभेड़ में घायल गौकशी का आरोपी इरशाद अस्पताल में भर्ती Dehradun News: गौकशी के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, एक को लगी गोली; साथी फरार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Dehradun News: गौकशी के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, एक को लगी गोली; साथी फरार

Mohan Chandra Joshi November 15, 2026
देहरादून में स्पा सेंटर पर पुलिस की छापेमारी की प्रतीकात्मक तस्वीर Dehradun News: स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़, संचालिका गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Dehradun News: स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़, संचालिका गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi November 14, 2026
नैनीताल पुलिस द्वारा नंबर प्लेट छिपाकर चलने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई Nainital News: नंबर प्लेट छिपाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 244 वाहनों के चालान
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: नंबर प्लेट छिपाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 244 वाहनों के चालान

Mohan Chandra Joshi November 14, 2026
हल्द्वानी में गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में शामिल सिख समाज के पदाधिकारी। गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व की भव्य तैयारियां, 6 प्रभात फेरियां; मुख्य समागम 24 नवंबर को
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व की भव्य तैयारियां, 6 प्रभात फेरियां; मुख्य समागम 24 नवंबर को

Mohan Chandra Joshi November 14, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड में आज का मौसम, पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और ऊंची चोटियों पर बर्फबारी के आसार Uttarakhand Weather Update: आज सात जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, कल से कैसा रहेगा मौसम?
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: आज सात जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, कल से कैसा रहेगा मौसम?

  • पौड़ी के चरेख गांव में भालू के हमले में महिला की मौत Pauri Garhwal News: भालू के हमले में महिला की मौत, परिवार में पसरा मातम
    • उत्तराखंड
    • पौड़ी

    Pauri Garhwal News: भालू के हमले में महिला की मौत, परिवार में पसरा मातम

  • देहरादून मुठभेड़ में घायल गौकशी का आरोपी इरशाद अस्पताल में भर्ती Dehradun News: गौकशी के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, एक को लगी गोली; साथी फरार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    Dehradun News: गौकशी के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, एक को लगी गोली; साथी फरार

  • देहरादून में स्पा सेंटर पर पुलिस की छापेमारी की प्रतीकात्मक तस्वीर Dehradun News: स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़, संचालिका गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    Dehradun News: स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़, संचालिका गिरफ्तार

  • नैनीताल पुलिस द्वारा नंबर प्लेट छिपाकर चलने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई Nainital News: नंबर प्लेट छिपाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 244 वाहनों के चालान
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: नंबर प्लेट छिपाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 244 वाहनों के चालान

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (486)
  • अल्मोड़ा (653)
  • उत्तरकाशी (299)
  • उत्तरप्रदेश (122)
  • उत्तराखंड (26,139)
  • उधमसिंह नगर (1,370)
  • क्राइम (3,612)
  • खेल (371)
  • चंपावत (1,024)
  • चमोली (472)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (309)
  • दुर्घटना (780)
  • देहरादून (11,538)
  • नैनीताल (6,689)
  • पर्यटन (232)
  • पिथौरागढ़ (495)
  • पौड़ी (324)
  • बागेश्वर (995)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,255)
  • यात्रा (420)
  • राजनीति (418)
  • राष्ट्रीय (1,185)
  • रुद्रप्रयाग (730)
  • रोजगार (541)
  • विदेश (89)
  • शिक्षा (669)
  • संस्कृति (242)
  • स्वास्थ्य (1,388)
  • हरिद्वार (964)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weather Update: आज सात जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, कल से कैसा रहेगा मौसम? Uttarakhand Weather Update: आज सात जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, कल से कैसा रहेगा मौसम? Pauri Garhwal News: भालू के हमले में महिला की मौत, परिवार में पसरा मातम Pauri Garhwal News: भालू के हमले में महिला की मौत, परिवार में पसरा मातम Dehradun News: गौकशी के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, एक को लगी गोली; साथी फरार Dehradun News: गौकशी के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, एक को लगी गोली; साथी फरार Dehradun News: स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़, संचालिका गिरफ्तार Dehradun News: स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़, संचालिका गिरफ्तार Nainital News: नंबर प्लेट छिपाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 244 वाहनों के चालान Nainital News: नंबर प्लेट छिपाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 244 वाहनों के चालान