#LandFraud

खटीमा में जमीन के भीतर 100 किलो सोना दबे होने का लालच देकर थारू जनजाति के व्यक्ति की जमीन की रजिस्ट्री कराने और कब्जा करने का आरोप है। पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। चार आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं, एक फरार है और एक नामजद आरोपी की मौत हो चुकी है। मामले में जमीन की रजिस्ट्री और अन्य लोगों की भूमिका की जांच जारी है।... Read More
ग्राम मल्ला निगलाट में फर्जी आधार कार्ड एवं मृत्यु प्रमाण पत्र के आधार पर भूमि का विरासतन नामांतरण किए जाने की शिकायत पर कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने सुनवाई की। उन्होंने जिलाधिकारी नैनीताल को लैंड फ्रॉड और दस्तावेजों की जांच कराने तथा फर्जीवाड़ा पाए जाने पर FIR दर्ज कराने के निर्देश दिए। संबंधित राजस्व कार्मिकों के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई के भी निर्देश दिए गए।... Read More
जनता मिलन कार्यक्रम में आयुक्त दीपक रावत ने लैंड फ्रॉड के मामले में एफआईआर दर्ज कराने, विवादित पेड़ों की बिक्री से मिली राशि सरकारी खाते में जमा कराने और अन्य जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।... Read More
काठगोदाम में आयोजित लैण्ड फ्राड समन्वय समिति की बैठक में अल्मोड़ा, नैनीताल और उधमसिंह नगर के 77 मामलों की समीक्षा की गई। समिति ने 30 मामलों में एफआईआर दर्ज करने की सिफारिश करते हुए भूमि धोखाधड़ी रोकने के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए।... Read More