Weather: उत्तराखंड में भारी बारिश की आंशका, कल इस जिले में भी स्कूलों में छुट्टी का आदेश जारी
Uttarakhand Weather Update School Holiday News: उत्तराखंड में मौसम के तेवर तल्ख़ बने हुए हैं। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी है। इसी बीच भारत मौसम विज्ञान केंद्र में 25 अगस्त सोमवार को प्रदेश के कई जनपदों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र की चेतावनी को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत चमोली जिले में स्कूलों में छुट्टी के आदेश के बाद अब उत्तरकाशी जिले में भी स्कूलों में छुट्टी का आदेश जारी हो गया है।
उत्तरकाशी जिले में भी कल स्कूलों में छुट्टी घोषित
उत्तरकाशी। जनपद में गतिमान वर्षा के मध्येनजर किसी भी संभावित आपदा की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी महोदय के निर्देशों के क्रम में जनपद के समस्त शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 1 से 12 तक) एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में दिनांक 25 अगस्त 2025 (सोमवार वार) को अवकाश रहेगा ।

यह निर्णय छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एहतियातन लिया गया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी व जिला कार्यक्रम अधिकारी, उपरोक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन करायेगें।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



लखनऊ: अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, राजनीतिक हलकों में शोक की लहर