Uttarakhand Weather: उत्तराखंड का मौसम, आज इन तीन जिलों में बारिश- बर्फबारी- कल से बढ़ेगा तापमान
देहरादून। Uttarakhand Weather Update News: मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी लेटेस्ट मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक आज प्रदेश के तीन पर्वतीय जनपदों में बारिश बर्फबारी की संभावना है। वहीं अन्य जिलों में मौसम साफ रहेगा। वहीं 25 और 26 फरवरी को प्रदेश भर में मौसम शुष्क और साफ रहने की संभावना है।
उत्तराखंड मौसम पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तराखंड के 3 जिलों में आज यानी 24 फरवरी मंगलवार को बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इनमें उत्तरकाशी, चमोली, और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाके शामिल हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है।
बारिश- बर्फबारी से बढ़ी ठंड
सोमवार को केदारनाथ धाम, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग में लगातार दूसरे दिन बर्फबारी हुई। इसके साथ ही चमोली के गोपेश्वर में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई।
पिथौरागढ़ के मुनस्यारी के उच्च हिमालयी क्षेत्र में हल्की बर्फबारी हुई। धारचूला की दारमा और व्यास घाटियों में बादल छाए रहे। बारिश बर्फबारी के चलते तापमान में गिरावट आने के साथ सुबह और रात को ठंड बढ़ गई है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज देहरादून का अधिकतम तापमान 27 डिग्री जबकि न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं कल से मौसम शुष्क रहने के चलते अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है। फिलहाल न्यूनतम तापमान के स्थिर रहने से सुबह और रात की ठंड बरकरार बनी रहेगी। Nowcast For Uttarakhand State. Uttarakhand Weather Update News

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


