Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand Weather Update: कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट, तात्कालिक और कल का मौसम जानें
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट, तात्कालिक और कल का मौसम जानें

उत्तराखंड में सोमवार को कई क्षेत्रों में भारी बारिश दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले कुछ घंटों के लिए कई पर्वतीय जिलों में तेज से अति तेज बारिश, गर्जन और आकाशीय बिजली की चेतावनी जारी की है। 11 अगस्त को भी नौ जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट है। अगले 24 घंटे में भूस्खलन, नदी-नालों के उफान और जलस्तर बढ़ने की आशंका को देखते हुए सतर्कता बरतने की जरूरत बताई है।
Mohan Chandra Joshi August 10, 2026
उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच मौसम विभाग का ऑरेंज और येलो अलर्ट

उत्तराखंड में मानसून सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट जारी

ख़बर शेयर करें -

मौसम विभाग का अगले तीन घंटे के लिए तात्कालिक अलर्ट, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बारिश और गर्जन की चेतावनी; 11 अगस्त को नौ जिलों में येलो अलर्ट

देहरादून, 10 अगस्त 2026। उत्तराखंड में मानसून का प्रचंड दौर जारी है। सोमवार को प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के सुबह 8:30 बजे से रात तक के आंकड़ों के अनुसार हरिद्वार जिले के खानपुर में सर्वाधिक 108 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा लक्सर में 50 मिमी, काशीपुर में 27 मिमी, बेतालघाट में 20 मिमी, भीमताल में 18 मिमी, मुक्तेश्वर में 17 मिमी और सोनप्रयाग में 16 मिमी बारिश दर्ज हुई। कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के पर्वतीय क्षेत्रों में भी कई स्थानों पर हल्की से मध्यम और कुछ जगहों पर भारी बारिश हुई।

अगले तीन घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून की ओर से सोमवार रात 9 बजे जारी तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, अगले तीन घंटे प्रदेश में मौसम सक्रिय रहने की संभावना है। इस दौरान देहरादून के पर्वतीय क्षेत्र, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर के साथ गर्जन और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना जताई गई है। इन क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News: धौलादेवी में शैक्षिक सुविधाओं को मजबूती, भेटा बडौली बना क्लस्टर विद्यालय

राज्य के शेष हिस्सों में भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने विशेष रूप से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम के अधिक सक्रिय रहने का पूर्वानुमान जताया है।

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना

केदारनाथ, बदरीनाथ, यमुनोत्री, गंगोत्री, चिरबासा, सोनप्रयाग, ऊखीमठ, गोविंदघाट, जोशीमठ, अगस्त्यमुनि, कर्णप्रयाग, थराली, कपकोट, बदियाकोट, लप्सा, रिलकोट, दारमा, डीडीहाट, बेरीनाग और मुनस्यारी समेत आसपास के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं मध्यम से भारी वर्षा और गर्जन के साथ तीव्र से अति तीव्र बारिश के दौर होने की संभावना है।

11 अगस्त को नौ जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार 11 अगस्त को उत्तरकाशी, हरिद्वार, रुद्रप्रयाग, चमोली, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। पर्वतीय जनपदों और हरिद्वार में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर की संभावना है। ऊधम सिंह नगर में भी गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की चेतावनी दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: CM धामी ने NIM के सफल पर्वतारोहण अभियानों का किया फ्लैग-इन, पर्वतारोहियों को दी बधाई

अगले 24 घंटे बेहद संवेदनशील, प्रशासन अलर्ट मोड में

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे उत्तराखंड के लिए मौसम के लिहाज से बेहद संवेदनशील रह सकते हैं। कुछ स्थानों पर भारी से अत्यंत भारी बारिश की संभावना के बीच भूस्खलन, नदी-नालों के उफान पर आने, जलस्तर बढ़ने और आकाशीय बिजली गिरने जैसी घटनाओं का खतरा बना हुआ है। मौसम की सक्रियता को देखते हुए संबंधित विभाग अलर्ट मोड पर हैं।


फ्लैश फ्लड का अलर्ट: 12 जिलों में अगले 24 घंटे जोखिम


भारत मौसम विज्ञान विभाग के हाइड्रोमेट डिवीजन स्थित फ्लैश फ्लड गाइडेंस सेल ने उत्तराखंड के लिए अगले 24 घंटों का फ्लैश फ्लड रिस्क बुलेटिन जारी किया है। बुलेटिन के अनुसार 11 अगस्त 2026 की शाम 5:30 बजे तक प्रदेश के 12 जिलों के कुछ जलग्रहण क्षेत्रों एवं आसपास के इलाकों में कम से मध्यम स्तर के फ्लैश फ्लड का जोखिम रहने की आशंका है।
जोखिम वाले जिलों में अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, टिहरी गढ़वाल, हरिद्वार, नैनीताल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और पौड़ी गढ़वाल शामिल हैं।
सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने बताया कि पूर्व चेतावनियों के आधार पर राज्य का आपदा प्रबंधन तंत्र अलर्ट मोड पर है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC) से प्रदेश की स्थिति पर 24×7 निगरानी रखी जा रही है और सभी जिला आपातकालीन परिचालन केंद्रों से लगातार समन्वय किया जा रहा है।
संभावित फ्लैश फ्लड, जलभराव, भूस्खलन और नदी-नालों में अचानक जलस्तर बढ़ने की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों को आवश्यक एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने के साथ आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य के लिए संबंधित एजेंसियों को तैयार रखा गया है।
प्रदेशवासियों और पर्यटकों से खराब मौसम अथवा लगातार बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने तथा नदी, नालों, गदेरों और बरसाती जलधाराओं के समीप नहीं जाने की अपील की गई है। लोगों से जलस्तर बढ़ने पर सुरक्षित स्थानों पर रहने और भूस्खलन संभावित मार्गों पर विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: टिहरी झील को ग्लोबल डेस्टिनेशन बनाने की तैयारी, मुख्य सचिव ने मास्टर प्लान के दिए निर्देश

यह भी पढ़ें……

Uttarakhand Weather: सप्ताहभर सक्रिय रहेगा मानसून, इन चार दिनों में भारी बारिश का अलर्ट

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #HeavyRain #Monsoon2026 #OrangeAlert #UttarakhadNews #UttarakhandMorningPost #UttarakhandWeather #WeatherAlert #WeatherForecast

Related Stories

अल्मोड़ा के धौलादेवी में राजकीय इंटर कॉलेज भेटा बडौली का क्लस्टर विद्यालय Almora News: धौलादेवी में शैक्षिक सुविधाओं को मजबूती, भेटा बडौली बना क्लस्टर विद्यालय
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • शिक्षा

Almora News: धौलादेवी में शैक्षिक सुविधाओं को मजबूती, भेटा बडौली बना क्लस्टर विद्यालय

Mohan Chandra Joshi September 24, 2026
खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नवनिर्मित गौशाला का लोकार्पण किया खटीमा में CM धामी ने ₹7.23 करोड़ की गौशाला का किया लोकार्पण, ₹108.84 करोड़ की 15 योजनाओं का शिलान्यास
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर

खटीमा में CM धामी ने ₹7.23 करोड़ की गौशाला का किया लोकार्पण, ₹108.84 करोड़ की 15 योजनाओं का शिलान्यास

Mohan Chandra Joshi September 24, 2026
टिहरी झील को ग्लोबल टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने की तैयारी Uttarakhand News: टिहरी झील को ग्लोबल डेस्टिनेशन बनाने की तैयारी, मुख्य सचिव ने मास्टर प्लान के दिए निर्देश
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • पर्यटन

Uttarakhand News: टिहरी झील को ग्लोबल डेस्टिनेशन बनाने की तैयारी, मुख्य सचिव ने मास्टर प्लान के दिए निर्देश

Mohan Chandra Joshi September 24, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने NIM के सफल पर्वतारोहण अभियानों का फ्लैग-इन किया Uttarakhand News: CM धामी ने NIM के सफल पर्वतारोहण अभियानों का किया फ्लैग-इन, पर्वतारोहियों को दी बधाई
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: CM धामी ने NIM के सफल पर्वतारोहण अभियानों का किया फ्लैग-इन, पर्वतारोहियों को दी बधाई

Mohan Chandra Joshi September 24, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विकास योजनाओं को मंजूरी देते हुए Uttarakhand News: CM धामी ने 306 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं को दी मंजूरी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: CM धामी ने 306 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं को दी मंजूरी

Mohan Chandra Joshi September 23, 2026
देहरादून में ड्रॉपआउट छात्राओं को दोबारा स्कूल से जोड़ने की पहल Dehradun News: जिला प्रशासन की पहल से 112 ड्रॉपआउट छात्राओं को मिला स्कूल में दाखिला
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शिक्षा

Dehradun News: जिला प्रशासन की पहल से 112 ड्रॉपआउट छात्राओं को मिला स्कूल में दाखिला

Mohan Chandra Joshi September 23, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • अल्मोड़ा के धौलादेवी में राजकीय इंटर कॉलेज भेटा बडौली का क्लस्टर विद्यालय Almora News: धौलादेवी में शैक्षिक सुविधाओं को मजबूती, भेटा बडौली बना क्लस्टर विद्यालय
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड
    • शिक्षा

    Almora News: धौलादेवी में शैक्षिक सुविधाओं को मजबूती, भेटा बडौली बना क्लस्टर विद्यालय

  • खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नवनिर्मित गौशाला का लोकार्पण किया खटीमा में CM धामी ने ₹7.23 करोड़ की गौशाला का किया लोकार्पण, ₹108.84 करोड़ की 15 योजनाओं का शिलान्यास
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर

    खटीमा में CM धामी ने ₹7.23 करोड़ की गौशाला का किया लोकार्पण, ₹108.84 करोड़ की 15 योजनाओं का शिलान्यास

  • टिहरी झील को ग्लोबल टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने की तैयारी Uttarakhand News: टिहरी झील को ग्लोबल डेस्टिनेशन बनाने की तैयारी, मुख्य सचिव ने मास्टर प्लान के दिए निर्देश
    • उत्तराखंड
    • टिहरी
    • पर्यटन

    Uttarakhand News: टिहरी झील को ग्लोबल डेस्टिनेशन बनाने की तैयारी, मुख्य सचिव ने मास्टर प्लान के दिए निर्देश

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने NIM के सफल पर्वतारोहण अभियानों का फ्लैग-इन किया Uttarakhand News: CM धामी ने NIM के सफल पर्वतारोहण अभियानों का किया फ्लैग-इन, पर्वतारोहियों को दी बधाई
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: CM धामी ने NIM के सफल पर्वतारोहण अभियानों का किया फ्लैग-इन, पर्वतारोहियों को दी बधाई

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विकास योजनाओं को मंजूरी देते हुए Uttarakhand News: CM धामी ने 306 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं को दी मंजूरी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: CM धामी ने 306 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं को दी मंजूरी

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (469)
  • अल्मोड़ा (640)
  • उत्तरकाशी (286)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,559)
  • उधमसिंह नगर (1,336)
  • क्राइम (3,517)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,004)
  • चमोली (455)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (304)
  • दुर्घटना (735)
  • देहरादून (11,281)
  • नैनीताल (6,547)
  • पर्यटन (220)
  • पिथौरागढ़ (482)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (983)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,202)
  • यात्रा (416)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,161)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (526)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (651)
  • संस्कृति (235)
  • स्वास्थ्य (1,379)
  • हरिद्वार (940)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Almora News: धौलादेवी में शैक्षिक सुविधाओं को मजबूती, भेटा बडौली बना क्लस्टर विद्यालय Almora News: धौलादेवी में शैक्षिक सुविधाओं को मजबूती, भेटा बडौली बना क्लस्टर विद्यालय खटीमा में CM धामी ने ₹7.23 करोड़ की गौशाला का किया लोकार्पण, ₹108.84 करोड़ की 15 योजनाओं का शिलान्यास खटीमा में CM धामी ने ₹7.23 करोड़ की गौशाला का किया लोकार्पण, ₹108.84 करोड़ की 15 योजनाओं का शिलान्यास Uttarakhand News: टिहरी झील को ग्लोबल डेस्टिनेशन बनाने की तैयारी, मुख्य सचिव ने मास्टर प्लान के दिए निर्देश Uttarakhand News: टिहरी झील को ग्लोबल डेस्टिनेशन बनाने की तैयारी, मुख्य सचिव ने मास्टर प्लान के दिए निर्देश Uttarakhand News: CM धामी ने NIM के सफल पर्वतारोहण अभियानों का किया फ्लैग-इन, पर्वतारोहियों को दी बधाई Uttarakhand News: CM धामी ने NIM के सफल पर्वतारोहण अभियानों का किया फ्लैग-इन, पर्वतारोहियों को दी बधाई Uttarakhand News: CM धामी ने 306 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं को दी मंजूरी Uttarakhand News: CM धामी ने 306 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं को दी मंजूरी