Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand Weather Red Alert: कई जिलों में कल स्कूल बंद; प्रशासन हाई अलर्ट पर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Red Alert: कई जिलों में कल स्कूल बंद; प्रशासन हाई अलर्ट पर

मौसम विभाग के रेड अलर्ट के बाद उत्तराखंड के कई जिलों में 10 जुलाई को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद कर दिए गए हैं। भारी बारिश की आशंका को देखते हुए प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग और जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है।
Mohan Chandra Joshi July 9, 2026
उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर और पौड़ी में स्कूल बंद; मौसम विभाग का रेड अलर्ट।

उत्तराखंड के चार जिलों में 10 जुलाई को स्कूल बंद, प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग हाई अलर्ट पर।

ख़बर शेयर करें -

9 और 10 जुलाई के लिए भारी से अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी के बाद देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर , चंपावत , ऊधम सिंह नगर, रुद्रप्रयाग , चमोली , हरिद्वार, टिहरी और पौड़ी गढ़वाल में 10 जुलाई को कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद; आपदा प्रबंधन विभाग ने भी सभी एजेंसियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए।

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून का रौद्र रूप लगातार देखने को मिल रहा है। पहाड़ से लेकर मैदान तक हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। कई स्थानों पर भूस्खलन, उफनते नदी-नाले और जलभराव जैसी स्थितियां बन गई हैं। इसी बीच भारत मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून ने 9 और 10 जुलाई के लिए प्रदेश के कई जिलों में भारी से अत्यंत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा अन्य जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट भी प्रभावी है।
मौसम विभाग की चेतावनी को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन लगातार एहतियाती कदम उठा रहा है। छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर , चंपावत, उधम सिंह नगर, रुद्रप्रयाग, चमोली , हरिद्वार , टिहरी और पौड़ी गढ़वाल जिलों में 10 जुलाई (शुक्रवार) को कक्षा 1 से 12वीं तक संचालित सभी सरकारी, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित कर दिया गया है।
छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए लिया गया निर्णय
जिला प्रशासन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि जनपद के पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में लगातार वर्षा हो रही है। इसके चलते नदियों, नालों और गधेरों में जलस्तर तेजी से बढ़ने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन की आशंका बनी हुई है। ऐसी परिस्थितियों में किसी भी अप्रिय घटना से बचाव के लिए विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है।
प्रशासन ने सभी विद्यालय प्रबंधन और संबंधित अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं।
भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित
लगातार हो रही बारिश के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। पर्वतीय जिलों में सड़कें मलबा आने से बाधित हो रही हैं, जबकि कई स्थानों पर नदी-नाले उफान पर हैं। निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति भी सामने आ रही है। मौसम विभाग ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।
आपदा प्रबंधन विभाग भी पूरी तरह अलर्ट
मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य आपदा प्रबंधन विभाग (यूएसडीएमए) ने भी सभी संबंधित विभागों और जल विद्युत परियोजनाओं को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं।
सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने यूएसडीएमए स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र में आयोजित उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को मानसून के दौरान बेहतर समन्वय और निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी प्रमुख बांधों और बैराजों के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जाए।
बांधों से पानी छोड़ने से पहले देना होगा अलर्ट
आपदा प्रबंधन विभाग ने निर्देश दिए हैं कि यदि किसी भी बांध या बैराज से पानी छोड़ा जाना प्रस्तावित हो तो इसकी पूर्व सूचना राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र और संबंधित जिला प्रशासन को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाए। सूचना में यह भी स्पष्ट किया जाए कि छोड़ा गया पानी कितने समय में किन-किन क्षेत्रों तक पहुंचेगा, डाउनस्ट्रीम क्षेत्रों में जलस्तर कितना बढ़ सकता है और संभावित प्रभाव क्या होंगे।
इस व्यवस्था का उद्देश्य संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को समय रहते सतर्क कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने तथा किसी भी संभावित दुर्घटना को रोकना है।
प्रशासन की अपील
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनियों का पालन करें, नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहें तथा अत्यावश्यक होने पर ही यात्रा करें। किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Lalkuan Crime: बिंदुखत्ता में पहचान छिपाकर युवती के घर रह रहा था मुस्लिम युवक, पुलिस को सौंपा
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #BreakingNews #HeavyRainAlert #RedAlert #SchoolHoliday #UttarakhandMonsoon #UttarakhandMorningPost #UttarakhandRainAlert #UttarakhandWeather #WeatherAlert

Related Stories

उत्तराखंड में भारी बारिश और येलो अलर्ट के बीच बदला मौसम Uttarakhand Weather Update: 10 अक्टूबर तक बिगड़ा रहेगा मौसम, आज इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: 10 अक्टूबर तक बिगड़ा रहेगा मौसम, आज इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

Mohan Chandra Joshi October 8, 2026
बिंदुखत्ता में पहचान छिपाकर रहने के आरोप में पुलिस जांच Lalkuan Crime: बिंदुखत्ता में पहचान छिपाकर युवती के घर रह रहा था मुस्लिम युवक, पुलिस को सौंपा
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Lalkuan Crime: बिंदुखत्ता में पहचान छिपाकर युवती के घर रह रहा था मुस्लिम युवक, पुलिस को सौंपा

Mohan Chandra Joshi October 8, 2026
काशीपुर सामूहिक दुष्कर्म मामले की प्रतीकात्मक तस्वीर Crime: युवती को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, दो नामजद आरोपियों पर केस दर्ज
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • क्राइम

Crime: युवती को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, दो नामजद आरोपियों पर केस दर्ज

Mohan Chandra Joshi October 7, 2026
लालकुआं स्मैक मामले का खुलासा करते पुलिस अधिकारी Nainital News: लालकुआं में 218 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस-SOG की बड़ी कार्रवाई
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Nainital News: लालकुआं में 218 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस-SOG की बड़ी कार्रवाई

Mohan Chandra Joshi October 7, 2026
मल्ला चौफुला क्षेत्रवासी आयुक्त दीपक रावत को ज्ञापन सौंपते हुए Haldwani News: मल्ला चौफुला की सड़कें 20 फीट चौड़ी करने की मांग, आयुक्त ने दिए जांच के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: मल्ला चौफुला की सड़कें 20 फीट चौड़ी करने की मांग, आयुक्त ने दिए जांच के निर्देश

Mohan Chandra Joshi October 7, 2026
मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान और घर-घर सत्यापन Dehradun News: मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों के लिए विशेष अभियान, 8 से 20 अक्टूबर तक सत्यापन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों के लिए विशेष अभियान, 8 से 20 अक्टूबर तक सत्यापन

Mohan Chandra Joshi October 7, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड में भारी बारिश और येलो अलर्ट के बीच बदला मौसम Uttarakhand Weather Update: 10 अक्टूबर तक बिगड़ा रहेगा मौसम, आज इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: 10 अक्टूबर तक बिगड़ा रहेगा मौसम, आज इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

  • दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर की फाइल फोटो Nana Patekar Death: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
    • राष्ट्रीय

    Nana Patekar Death: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

  • बिंदुखत्ता में पहचान छिपाकर रहने के आरोप में पुलिस जांच Lalkuan Crime: बिंदुखत्ता में पहचान छिपाकर युवती के घर रह रहा था मुस्लिम युवक, पुलिस को सौंपा
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Lalkuan Crime: बिंदुखत्ता में पहचान छिपाकर युवती के घर रह रहा था मुस्लिम युवक, पुलिस को सौंपा

  • काशीपुर सामूहिक दुष्कर्म मामले की प्रतीकात्मक तस्वीर Crime: युवती को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, दो नामजद आरोपियों पर केस दर्ज
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • क्राइम

    Crime: युवती को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, दो नामजद आरोपियों पर केस दर्ज

  • लालकुआं स्मैक मामले का खुलासा करते पुलिस अधिकारी Nainital News: लालकुआं में 218 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस-SOG की बड़ी कार्रवाई
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Nainital News: लालकुआं में 218 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस-SOG की बड़ी कार्रवाई

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (471)
  • अल्मोड़ा (641)
  • उत्तरकाशी (292)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,696)
  • उधमसिंह नगर (1,345)
  • क्राइम (3,538)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,011)
  • चमोली (456)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (305)
  • दुर्घटना (743)
  • देहरादून (11,344)
  • नैनीताल (6,584)
  • पर्यटन (222)
  • पिथौरागढ़ (483)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (985)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,220)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (415)
  • राष्ट्रीय (1,165)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (532)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (654)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,383)
  • हरिद्वार (948)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weather Update: 10 अक्टूबर तक बिगड़ा रहेगा मौसम, आज इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट Uttarakhand Weather Update: 10 अक्टूबर तक बिगड़ा रहेगा मौसम, आज इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट Nana Patekar Death: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा Nana Patekar Death: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा Lalkuan Crime: बिंदुखत्ता में पहचान छिपाकर युवती के घर रह रहा था मुस्लिम युवक, पुलिस को सौंपा Lalkuan Crime: बिंदुखत्ता में पहचान छिपाकर युवती के घर रह रहा था मुस्लिम युवक, पुलिस को सौंपा Crime: युवती को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, दो नामजद आरोपियों पर केस दर्ज Crime: युवती को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, दो नामजद आरोपियों पर केस दर्ज Nainital News: लालकुआं में 218 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस-SOG की बड़ी कार्रवाई Nainital News: लालकुआं में 218 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस-SOG की बड़ी कार्रवाई