Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Dehradun News: ऋण-जमा अनुपात बढ़ाने पर सख्त हुए सीएम धामी, बैंकों को स्वरोजगार और जनहित योजनाओं में तेजी के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: ऋण-जमा अनुपात बढ़ाने पर सख्त हुए सीएम धामी, बैंकों को स्वरोजगार और जनहित योजनाओं में तेजी के निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक में कम ऋण-जमा अनुपात वाले जिलों में विशेष अभियान चलाने, स्वरोजगार योजनाओं को गति देने और पात्र लाभार्थियों तक आसान ऋण पहुंचाने के निर्देश दिए।
Mohan Chandra Joshi July 9, 2026
देहरादून सचिवालय में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (एसएलबीसी) की 97वीं बैठक की अध्यक्षता करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

देहरादून में एसएलबीसी की 97वीं बैठक में बैंकिंग सेवाओं और ऋण-जमा अनुपात की समीक्षा करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

ख़बर शेयर करें -

एसएलबीसी की 97वीं बैठक में बैंकों को आमजन, किसानों, युवाओं और उद्यमियों तक आसान ऋण पहुंचाने के निर्देश; स्वरोजगार योजनाओं, डिजिटल बैंकिंग और वित्तीय समावेशन को गति देने पर जोर।

देहरादून, 09 जुलाई 2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सचिवालय में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (एसएलबीसी) की 97वीं बैठक में बैंकिंग सेवाओं, ऋण वितरण, वित्तीय समावेशन तथा विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के आर्थिक विकास में बैंकिंग क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने बैंकों से आम लोगों, किसानों, युवाओं, महिलाओं और उद्यमियों तक ऋण की पहुंच आसान बनाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने राज्य में ऋण-जमा अनुपात बढ़ाने पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने बागेश्वर, पौड़ी, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और टिहरी जनपदों में कम ऋण-जमा अनुपात पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि इन जिलों में नियमित रूप शिविर लगाए जाएं। जिला प्रशासन, लीड बैंक और संबंधित विभाग मिलकर पात्र लोगों की पहचान करें और उन्हें समय पर ऋण उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य का ऋण-जमा अनुपात आगामी राष्ट्रीय औसत तक पहुंचाने के लक्ष्य के साथ कार्य किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani Crime: गोरापड़ाव डकैती में चार और आरोपी गिरफ्तार, चार तमंचे-कारतूस समेत क्रेटा-स्कॉर्पियो बरामद

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने में किसी भी पात्र व्यक्ति को परेशानी नहीं होनी चाहिए। यदि किसी आवेदन में कोई कमी हो तो उसे केवल तकनीकी आधार पर निरस्त करने के बजाय संबंधित व्यक्ति का मार्गदर्शन कर कमियों को दूर कराया जाए। उन्होंने कहा कि पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने में बैंक सक्रिय भूमिका निभाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में वार्षिक ऋण योजना के अंतर्गत लगभग 96 प्रतिशत उपलब्धि और एमएसएमई क्षेत्र में 111 प्रतिशत उपलब्धि राज्य की बेहतर आर्थिक प्रगति का संकेत है। राज्य का ऋण-जमा अनुपात बढ़ना भी सकारात्मक है, लेकिन इसे और बेहतर बनाने के लिए सभी बैंकों को मिलकर प्रयास करने होंगे।

मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना-2.0, वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली स्वरोजगार योजना, होम-स्टे योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना तथा किसान क्रेडिट कार्ड जैसी योजनाओं में पात्र लोगों को प्राथमिकता के आधार पर ऋण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कृषि, बागवानी, पशुपालन, मत्स्य पालन, पर्यटन और स्थानीय उत्पादों पर आधारित उद्यमों को बढ़ावा देने के लिए बैंकिंग सहयोग बढ़ाने पर भी जोर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital Crime: चोरगलिया मारपीट मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, लोहे का पाइप समेत तीन हथियार बरामद

मुख्यमंत्री ने कहा कि डिजिटल बैंकिंग और डिजिटल भुगतान को गांव-गांव तक पहुंचाना जरूरी है। उन्होंने वित्तीय समावेशन को और मजबूत बनाने तथा प्रधानमंत्री जनधन योजना सहित अन्य योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में बैंकिंग क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका है। सरकार और बैंक मिलकर कार्य करेंगे तो रोजगार, स्वरोजगार और उद्यमिता को नई गति मिलेगी तथा राज्य का समग्र विकास और तेजी से होगा।

बैठक में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने कहा कि साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 से भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी), आईसीआईसीआई बैंक तथा एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधियों को भी जोड़ा जाए, ताकि साइबर ठगी से संबंधित मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक से पूर्व उप समिति (सब-कमेटी) की नियमित बैठक आयोजित की जाए, ताकि विभिन्न विषयों पर विस्तृत समीक्षा कर समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने बैंकों से आजीविका संवर्धन तथा औद्योगिक क्षेत्र को ऋण उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने कहा कि स्वरोजगार, लघु उद्योग, एमएसएमई तथा अन्य उत्पादक क्षेत्रों में ऋण प्रवाह बढ़ाकर राज्य में रोजगार सृजन और आर्थिक गतिविधियों को और गति दी जाए।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital News: गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत दो आरोपी जिला बदर, दो के नोटिस निरस्त

इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर.के सुधांशु , डॉ. आर. मीनाक्षी सुन्दरम, सचिव दिलीप जावलकर, नितेश झा, डॉ बी.वी. आर. सी पुरुषोत्तम, विनय शंकर पाण्डेय, एस.एन. पाण्डेय, श्री श्रीधर बाबू अदांकी, धीराज गर्ब्याल, क्षेत्रीय निदेशक भारतीय रिजर्व बैंक अरविन्द कुमार, मुख्य महाप्रबंधक हर्ष कुमार गौतम, महा प्रबंधक नाबार्ड पंकज यादव, अध्यक्ष इन्डस्ट्रीज एसोसियेशन ऑफ उत्तराखंड पंकज गुप्ता, मुख्य महाप्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक नई दिल्ली प्रभास बोस, महाप्रबंधक शैलेश कुमार, उप महाप्रबन्धक एसबीआई देहरादून राजीव रंजन, उप महाप्रबन्धक एसबीआई हल्द्वानी राजीव रंजन रतन, सहायक महाप्रबन्धक, एस.एल.बी.सी. उत्तराखंड शैलेन्द्र कुमार उनियाल एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #Banking #Dehradun #FinancialInclusion #PushkarSinghDhami #SLBC #UttarakhandNews

Related Stories

चोरगलिया मारपीट मामले में गिरफ्तार चार आरोपी और बरामद सामान Nainital Crime: चोरगलिया मारपीट मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, लोहे का पाइप समेत तीन हथियार बरामद
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Nainital Crime: चोरगलिया मारपीट मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, लोहे का पाइप समेत तीन हथियार बरामद

Mohan Chandra Joshi August 23, 2026
गोरापड़ाव डकैती मामले में गिरफ्तार आरोपियों के साथ बरामद वाहन और हथियार Haldwani Crime: गोरापड़ाव डकैती में चार और आरोपी गिरफ्तार, चार तमंचे-कारतूस समेत क्रेटा-स्कॉर्पियो बरामद
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Haldwani Crime: गोरापड़ाव डकैती में चार और आरोपी गिरफ्तार, चार तमंचे-कारतूस समेत क्रेटा-स्कॉर्पियो बरामद

Mohan Chandra Joshi August 23, 2026
रक्षाबंधन समारोह में महिलाओं को संबोधित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Uttarakhand News: रक्षाबंधन पर CM धामी की बड़ी सौगात, महिलाओं को दो दिन रोडवेज में मुफ्त सफर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: रक्षाबंधन पर CM धामी की बड़ी सौगात, महिलाओं को दो दिन रोडवेज में मुफ्त सफर

Mohan Chandra Joshi August 23, 2026
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा देवीधुरा बग्वाल मेले का शुभारंभ करते हुए Champawat News: देवीधुरा धाम में बग्वाल मेले का भव्य आगाज, 28 अगस्त को होगी ऐतिहासिक बग्वाल
  • उत्तराखंड
  • चंपावत
  • संस्कृति

Champawat News: देवीधुरा धाम में बग्वाल मेले का भव्य आगाज, 28 अगस्त को होगी ऐतिहासिक बग्वाल

Mohan Chandra Joshi August 23, 2026
हरिद्वार में संत समागम के दौरान एक राष्ट्र-एक चुनाव पर संवाद Haridwar News: ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ पर संत समागम में मंथन, विकास की निरंतरता पर जोर
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

Haridwar News: ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ पर संत समागम में मंथन, विकास की निरंतरता पर जोर

Mohan Chandra Joshi August 23, 2026
नैनीताल डीएम ललित मोहन रयाल जिला बदर के आदेश जारी करते हुए Nainital News: गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत दो आरोपी जिला बदर, दो के नोटिस निरस्त
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Nainital News: गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत दो आरोपी जिला बदर, दो के नोटिस निरस्त

Mohan Chandra Joshi August 23, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • चोरगलिया मारपीट मामले में गिरफ्तार चार आरोपी और बरामद सामान Nainital Crime: चोरगलिया मारपीट मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, लोहे का पाइप समेत तीन हथियार बरामद
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Nainital Crime: चोरगलिया मारपीट मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, लोहे का पाइप समेत तीन हथियार बरामद

  • गोरापड़ाव डकैती मामले में गिरफ्तार आरोपियों के साथ बरामद वाहन और हथियार Haldwani Crime: गोरापड़ाव डकैती में चार और आरोपी गिरफ्तार, चार तमंचे-कारतूस समेत क्रेटा-स्कॉर्पियो बरामद
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Haldwani Crime: गोरापड़ाव डकैती में चार और आरोपी गिरफ्तार, चार तमंचे-कारतूस समेत क्रेटा-स्कॉर्पियो बरामद

  • रक्षाबंधन समारोह में महिलाओं को संबोधित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Uttarakhand News: रक्षाबंधन पर CM धामी की बड़ी सौगात, महिलाओं को दो दिन रोडवेज में मुफ्त सफर
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: रक्षाबंधन पर CM धामी की बड़ी सौगात, महिलाओं को दो दिन रोडवेज में मुफ्त सफर

  • कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा देवीधुरा बग्वाल मेले का शुभारंभ करते हुए Champawat News: देवीधुरा धाम में बग्वाल मेले का भव्य आगाज, 28 अगस्त को होगी ऐतिहासिक बग्वाल
    • उत्तराखंड
    • चंपावत
    • संस्कृति

    Champawat News: देवीधुरा धाम में बग्वाल मेले का भव्य आगाज, 28 अगस्त को होगी ऐतिहासिक बग्वाल

  • हरिद्वार में संत समागम के दौरान एक राष्ट्र-एक चुनाव पर संवाद Haridwar News: ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ पर संत समागम में मंथन, विकास की निरंतरता पर जोर
    • उत्तराखंड
    • हरिद्वार

    Haridwar News: ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ पर संत समागम में मंथन, विकास की निरंतरता पर जोर

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (464)
  • अल्मोड़ा (623)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,233)
  • उधमसिंह नगर (1,324)
  • क्राइम (3,487)
  • खेल (361)
  • चंपावत (981)
  • चमोली (450)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (301)
  • दुर्घटना (713)
  • देहरादून (11,107)
  • नैनीताल (6,481)
  • पर्यटन (214)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (978)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,156)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (410)
  • राष्ट्रीय (1,155)
  • रुद्रप्रयाग (719)
  • रोजगार (514)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (637)
  • संस्कृति (230)
  • स्वास्थ्य (1,371)
  • हरिद्वार (923)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Nainital Crime: चोरगलिया मारपीट मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, लोहे का पाइप समेत तीन हथियार बरामद Nainital Crime: चोरगलिया मारपीट मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, लोहे का पाइप समेत तीन हथियार बरामद Haldwani Crime: गोरापड़ाव डकैती में चार और आरोपी गिरफ्तार, चार तमंचे-कारतूस समेत क्रेटा-स्कॉर्पियो बरामद Haldwani Crime: गोरापड़ाव डकैती में चार और आरोपी गिरफ्तार, चार तमंचे-कारतूस समेत क्रेटा-स्कॉर्पियो बरामद Uttarakhand News: रक्षाबंधन पर CM धामी की बड़ी सौगात, महिलाओं को दो दिन रोडवेज में मुफ्त सफर Uttarakhand News: रक्षाबंधन पर CM धामी की बड़ी सौगात, महिलाओं को दो दिन रोडवेज में मुफ्त सफर Champawat News: देवीधुरा धाम में बग्वाल मेले का भव्य आगाज, 28 अगस्त को होगी ऐतिहासिक बग्वाल Champawat News: देवीधुरा धाम में बग्वाल मेले का भव्य आगाज, 28 अगस्त को होगी ऐतिहासिक बग्वाल Haridwar News: ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ पर संत समागम में मंथन, विकास की निरंतरता पर जोर Haridwar News: ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ पर संत समागम में मंथन, विकास की निरंतरता पर जोर